देश

VIDEO: दिल्ली को दहलाने की साजिश! ISIS के 2 आतंकी गिरफ्तार, राजधानी में IED ब्लास्ट की बना रहे थे प्लानिंग

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में कथित तौर पर IED विस्फोट की प्लानिंग कर रहे ISIS मॉड्यूल के 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.

VIDEO: दिल्ली को दहलाने की साजिश! ISIS के 2 आतंकी गिरफ्तार, राजधानी में IED ब्लास्ट की बना रहे थे प्लानिंग
Delhi ISIS arrests

Delhi ISIS Terrorist Arrests: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने राष्ट्रीय राजधानी में कथित तौर पर IED विस्फोट की प्लानिंग कर रहे ISIS मॉड्यूल के 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. रिपोर्टों के अनुसार, यह कार्रवाई खुफिया एजेंसियों और स्पेशल सेल की एक संयुक्त टीम द्वारा की गई. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार संदिग्ध पहले से ही आत्मघाती हमले की योजना बना रहे थे. एक आरोपी की पहचान अदनान के रूप में हुई है.

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया. अधिकारियों का कहना है कि नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त करने और अन्य सदस्यों की पहचान करने के लिए जांच जारी है.

ये भी पढें: दोस्ती नहीं देती बलात्कार का लाइसेंस, दिल्ली हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी

दिल्ली में ISIS मॉड्यूल का पर्दाफाश

आरोपियों को मिल रहा था ISI का सपोर्ट

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त आयुक्त प्रमोद कुशवाहा (Additional Commissioner Pramod Kushwaha) और एसीपी ललित मोहन नेगी (ACP Lalit Mohan Negi) के नेतृत्व वाली एक टीम कर रही थी. शुरुआती जांच से पता चला है कि ISIS से प्रेरित मॉड्यूल इस्लामिक स्टेट और ISP नाम से काम कर रहे थे और उन्हें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का समर्थन प्राप्त था.

आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने की कोशिश

इस गिरफ्तारी को सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है. पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए, पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने और संभावित खतरों को रोकने के लिए अभियान जारी रहेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2025 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).