गुजरात: Amul के MD आर. एस सोढ़ी सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, कार पलटने से हुए घायल, हालत स्थिर
अमूल के प्रबंध निदेशक आर एस सोढ़ी की कार गुजरात के आणंद में एक दोपहिया वाहन सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई, जिससे उन्हें हल्की चोटें आईं हैं.
अमूल के प्रबंध निदेशक आर एस सोढ़ी (Amul MD RS Sodhi) की कार गुजरात के आणंद में एक दोपहिया वाहन सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई, जिससे उन्हें हल्की चोटें आईं हैं. सूत्रों ने बताया कि बुधवार की रात सोढ़ी बकरोल जा रहे थे, जब रास्ते में एक दोपहिया वाहन सवार हसमुख वाला को बचाने के चक्कर में कार के ड्राइवर पंकज ने अचानक गाड़ी मोड़ दी. इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई.
स्थानीय लोगों ने तत्काल सोढ़ी और ड्राइवर पंकज को कार से बाहर निकाला और दोपहिया वाहन सवार सहित सभी को जाइडस अस्पताल में भर्ती कराया. यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश के फरूखाबाद में सड़क हादसा, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी घायल
इस हादसे में अमूल के प्रबंध निदेशक की गर्दन में चोट आई है है जबकि दोपहिया वाहन चालक के पैर में फ्रैक्च र हुआ है.
Tags
संबंधित खबरें
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई पिकअप वैन, 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत
Yamuna Expressway Accident: यूपी के यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर बस ने ईको वैन को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत (Watch Video)
Bilaspur Accident Caught on Camera: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा, रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को रौंदा, 4 की मौत; VIDEO
\