उत्तर प्रदेश के फरूखाबाद में सड़क हादसा, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी घायल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद(Former Union Minister Salman Khurshid) की पत्नी लुईस खुर्शीद फरूखाबाद के थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र में एक सड़क हादसे में घायल हो गईं
लखनऊ: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद (Former Union Minister Salman Khurshid) की पत्नी लुईस खुर्शीद फरूखाबाद के थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र में एक सड़क हादसे में घायल हो गईं. पुलिस के मुताबिक, "अज्ञात ट्रक की टक्कर से लुईस खुर्शीद के साथ अन्य दो भी घायल हो गए. घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर टक्कर मारने वाले अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी है."
फरूखाबाद के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने बताया, "लुईस खुर्शीद अपने गांव पितौर जा रही थीं.तभी एक अज्ञात ट्रक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे उनके हाथ की हड्डी टूट गई। उनका इलाज किया गया है. अब वह पहले से बेहतर हैं और दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं." यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और जीप की जोरदार टक्कर में 8 की मौत, 11 घायल
इससे पहले घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कार में सवार सभी को निकालकर निकट के अस्पताल में भर्ती करवाया. वहां उनके हाथ पर प्लास्टर चढ़ाया गया और वह अपने गांव पितौर के लिए निकल गईं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2019 10:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

