देश

एयर इंडिया ने कर्मचारियों को लीव विदाउट पे पर भेजने की योजना को दी मंजूरी, 6 महीने से 5 साल तक हो सकती है यह अवधि

एयर इंडिया कर्मचारियों को 6 महीने से 2 साल तक के लिए बिना भुगतान के छुट्टी पर भेज सकती है. इस अवधि को 5 साल तक के लिए भी बढ़ाया जा सकता है. एयर इंडिया ने इसे लेकर एक कमेटी का भी गठन किया है.

एयर इंडिया ने कर्मचारियों को लीव विदाउट पे पर भेजने की योजना को दी मंजूरी, 6 महीने से 5 साल तक हो सकती है यह अवधि
एयर इंडिया (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: एयर इंडिया (Air India) ने कर्मचारियों को बिना वेतन के अवकाश (Leave Without Pay) पर भेजने की योजना को मंजूरी दे दी है. इसके तहत, एयर इंडिया कर्मचारियों को 6 महीने से 2 साल तक के लिए बिना भुगतान के छुट्टी पर भेज सकती है. इस अवधि को 5 साल तक के लिए भी बढ़ाया जा सकता है. एयर इंडिया ने इसे लेकर एक कमेटी का भी गठन किया है. बता दें कंपनी ने कहा था कि उसकी वित्तीय स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण है और बिना वेतन अवकाश (LWP) योजना कर्मचारियों और प्रबंधन दोनों के लिए लाभ की स्थिति है.

एयर इंडिया ने कर्मचारियों को बिना वेतन अवकाश यानी कि लीव विदाउट पे पर जाने का विकल्प दिया था. इसके तहत, बिना किसी सैलरी और अलाउंस के कर्मचारी छह महीने से लेकर पांच साल तक LWP पर जा सकते है लेकिन उनकी नौकरी बनी रहेगी. LWP के दौरान मैनेजमेंट की अनुमति से कर्मचारी कोई दूसरी नौकरी कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: एयर इंडिया ने 40% तक की कर्मचारियों की सैलरी में की कटौती, पायलट्स बोले 85 फीसदी हुई अंतिम कटौती. 

ANI का ट्वीट 

इससे पहले, बुधवार को, एयर इंडिया ने 1 अप्रैल, 2020 से अपने कॉकपिट और केबिन क्रू के वेतन में लगभग 40 प्रतिशत की कटौती करने की घोषणा की. हालांकि, चालक दल के सदस्य ने कहा कि यह कटौती लगभग 85 प्रतिशत है. 25,000 रुपये कमाने वाले कर्मचारियों को वेतन कटौती से बख्शा गया है.

वेतन कटौती के अलावा, एयर इंडिया ने चेक, स्टैंडबाय, फ्लाइंग वाइड-बॉडी, घरेलू लेओवर और क्विक रिटर्न के लिए 20 प्रतिशत भत्ते में कटौती करने की भी घोषणा की है. विवरण के अनुसार, एयर इंडिया अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए 230 करोड़ रुपये मासिक खर्च करती है. इस बीच, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि एयर इंडिया अपने इस कदम से कितनी राशी बचाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2020 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).