देश

VIDEO: 'एक बार जो हमने कमिटमेंट कर दी, तो फिर हम खुद की भी नहीं सुनते': एयर चीफ मार्शल AP Singh ने डिफेंस डील में देरी पर कसा तंज, पूछा- कब सुधरेगा लेट-लतीफ सिस्टम?

वायुसेना प्रमुख एपी सिंह (Air Chief Marshal AP Singh) ने रक्षा सौदों की डिलीवरी (Delivery of Defence Deals) में देरी पर नाराजगी जताई है.

VIDEO: 'एक बार जो हमने कमिटमेंट कर दी, तो फिर हम खुद की भी नहीं सुनते': एयर चीफ मार्शल AP Singh ने डिफेंस डील में देरी पर कसा तंज, पूछा- कब सुधरेगा लेट-लतीफ सिस्टम?
Photo- ANI

Air Chief Marshal AP Singh on Defence Deals: वायुसेना प्रमुख एपी सिंह (Air Chief Marshal AP Singh) ने रक्षा सौदों की डिलीवरी (Delivery of Defence Deals) में देरी पर नाराजगी जताई है. उन्होंने साफ कहा कि डिफेंस सेक्टर में जितने भी प्रोजेक्ट्स चलते हैं, उनमें से एक भी तय समय पर पूरा नहीं होता. एयर चीफ ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग व प्रोक्योरमेंट सिस्टम की खामियों पर सीधा हमला किया. उन्होंने कहा, "कई बार हमें कॉन्ट्रैक्ट साइन करते वक्त ही पता होता है कि जिस सिस्टम की बात हो रही है, वो कभी आएगा ही नहीं. फिर भी हम ऐसे वादे करते हैं जो पूरे नहीं हो सकते."

एयर चीफ ने सवाल किया कि जब हमें पहले से पता होता है कि डिलीवरी संभव नहीं है, तो हम ऐसे वादे क्यों करते हैं?

ये भी पढें: Fact Check: क्या पाकिस्तान ने गिराया था भारतीय वायुसेना का MiG-29 UPG जेट? PIB ने वायरल खबर का किया पर्दाफाश

कब सुधरेगा डिफेंस प्रोजेक्ट्स का लेट-लतीफ सिस्टम?

एयर चीफ ने HAL पर जताई नाराजगी

उन्होंने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) पर भी नाराजगी जताई. एयर चीफ ने कहा कि HAL बार-बार देरी करता है और LCA तेजस की डिलीवरी और अपग्रेड में फेल रहा है. उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही देश की रणनीतिक ताकत को कमजोर करती है और आर्म्ड फोर्सेस की क्षमता पर असर डालती है.

एयर चीफ ने यह भी कहा कि हमें सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि खुद डिफेंस सिस्टम डिजाइन और डेवलप करना चाहिए.

भारत में क्यों नहीं बन सकती डिफेंस इक्विपमेंट?

वायुसेना प्रमुख एपी सिंह का कहना है कि अगर आज भारत में वर्ल्ड क्लास कार, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूसरी चीजें बन सकती हैं, तो फिर डिफेंस इक्विपमेंट क्यों नहीं? उन्होंने यह भी कहा कि अब वक्त आ गया है कि इंडियन इंडस्ट्री सिर्फ प्रॉफिट के बारे में न सोचकर देश की सुरक्षा में भी अपनी भूमिका निभाए.

डिफेंस फोर्सेस कब तक चुप बैठेंगी?

बात को मजबूती देने के लिए उन्होंने एक मजेदार फिल्मी डायलॉग भी कोट किया, "एक बार जो हमने कमिटमेंट कर दी, तो फिर हम खुद की भी नहीं सुनते." एयर चीफ का यह अंदाज लोगों को तो चौंकाता ही है, मगर उनके शब्दों की गंभीरता भी झलकती है.

एयर चीफ ने यह भी बताया कि डिफेंस फोर्सेस अब तक बहुत संयम से काम लेती रही हैं. वह कभी भी गलतियों को सीधे-सीधे नहीं कहतीं. लेकिन अब यह चुप्पी ज्यादा दिन नहीं चल सकती.

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2025 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).