News

Bihar: सरकारी स्कूल में 5वीं की छात्रा ने खुद को लगाई आग, गुस्से में परिजनों और लोगों ने दरोगा की ही कर दी पिटाई, पटना का वीडियो आया सामने; VIDEO

बिहार (Bihar) के पटना (Patna) से एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक सरकारी स्कूल (Government School) में पढ़नेवाली एक 5वीं क्लास की छात्रा ने टॉयलेट में खुद को आग लगा ली.

Bihar: सरकारी स्कूल में 5वीं की छात्रा ने खुद को लगाई आग, गुस्से में परिजनों और लोगों ने दरोगा की ही कर दी पिटाई, पटना का वीडियो आया सामने; VIDEO
Credit-(X,@VistaarNews)

पटना, बिहार: बिहार (Bihar) के पटना (Patna) से एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक सरकारी स्कूल (Government School) में पढ़नेवाली एक 5वीं क्लास की छात्रा ने टॉयलेट में खुद को आग लगा ली. इस घटना के बाद पुलिस पर भी लोगों ने जमकर गुस्सा निकाला.पुलिस दरोगा के साथ मारपीट की गई. ये घटना पटना के चितकोहरा गर्ल्स स्कूल (Chitkohra Girls School) की है. बताया जा रहा है की 12 साल की छात्रा दमडीया की रहनेवाली है. गंभीर रूप से घायल छात्रा का हॉस्पिटल (Hospital) में इलाज चल रहा है. इस घटना से गुस्साएं लोगों ने और परिजनों ने स्कूल में भी जमकर तोड़फोड़ की. बताया जा रहा है की टॉयलेट से केरोसिन का डिब्बा भी मिला है.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @VistaarNews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Patna Shocker: पटना में एक और हत्या से दहशत, 19 साल के छात्र को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली

पटना में बच्ची स्कूल में झुलसी

बच्ची के झुलसने पर लोगों ने पुलिस पर उतारा गुस्सा

इस घटना के बाद मौजूद लोगों ने स्कूल (School) में तोड़फोड़ कर दी. इसके साथ ही पुलिस पर भी गुस्सा उतारा. इस मारपीट में एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया है. इस दौरान एसपी (SP) भी मौजूद रही और पुलिस ने किसी तरह लोगों को मनाया.

क्या है आरोप?

बच्ची के परिजनों का आरोप है की स्कूल (School) की सुरक्षा काफी कमजोर है और बच्ची आत्महत्या नहीं कर सकती और उसे किसी ने जलाया है. इस दौरान परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है. पुलिस (Police) इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2025 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).