News

Ajmer: अजमेर में युवक को आया अचानक हार्ट अटैक, मौके पर मौजूद कांस्टेबल ने CPR देकर बचाई जान, VIDEO आया सामने

कुछ वर्षों में हार्ट अटैक की घटनाएं काफी ज्यादा सामने आने लगी है. कई बार समझदार लोगों की ओर से किसी को हार्ट अटैक आने पर सीपीआर देकर पीड़ित की जान बचाई जाती है.ऐसी ही एक घटना अजमेर से सामने आई है

Ajmer: अजमेर में युवक को आया अचानक हार्ट अटैक, मौके पर मौजूद कांस्टेबल ने CPR देकर बचाई जान, VIDEO आया सामने
Credit-(X,@HansrajGurjarR)

अजमेर, राजस्थान: कुछ वर्षों में हार्ट अटैक (Heart Attack) की घटनाएं काफी ज्यादा सामने आने लगी है. कई बार समझदार लोगों की ओर से किसी को हार्ट अटैक आने पर सीपीआर देकर पीड़ित की जान बचाई जाती है.ऐसी ही एक घटना अजमेर से सामने आई है. जहां पर एक पुलिस कांस्टेबल (Police Constable) ने एक शख्स की जान बचा ली. जानकारी के मुताबिक़ अजमेर (Ajmer) के किशनगढ़ के मदनगंज पुलिस स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल करतार गुर्जर अपनी ड्यूटी कर रहे थे. इस दौरान बाजार में सभी खरीदारी कर रहे थे और इसी समय एक युवक बेहोश होकर गिर पड़ा. इस दौरान युवक के गिरते ही उसके परिजन घबरा गए और शोर मचाने लगे और इस समय करतार गुर्जर पहुंचे और उन्होंने बिना समय गंवाए मरीज को सीपीआर देना शुरू किया और कुछ ही देर में युवक की तबियत ठीक हो गई.

इस घटना का वीडियो (Video) सोशल मीडिया X पर @HansrajGurjarR नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:सेना को सलाम! नई दिल्ली-डीब्रूगढ़ Rajdhani Express ट्रेन में अचानक बेहोश हो गई 8 महीने की बच्ची, आर्मी के जवान ने CPR देकर बचाई जान

कांस्टेबल ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

समय रहते दिया सीपीआर

कॉन्स्टेबल करतार गुर्जर ने अपनी तेज़ सूझबूझ से एक युवक की जान बचाई. उन्होंने युवक को लगातर सीपीआर (CPR) देते रहे और इसके बाद युवक होश में आया. इस घटना के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली.

लोगों ने की जमकर तारीफ

इस पूरी घटना को देखने वाले दुकानदारों और राहगीरों ने करतार गुर्जर की हिम्मत और तत्परता की सराहना की. युवक को तुरंत हॉस्पिटल (Hospital) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी स्थिति अब स्थिर है.दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में यह पूरा वाकया रिकॉर्ड हो गया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि करतार गुर्जर किस तरह युवक को सीपीआर दे रहे हैं.जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोगों ने उन्हें 'रियल लाइफ हीरो' बताना शुरू कर दिया.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2025 02:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).