Arunachal Pradesh: हिमस्खलन की चपेट में आया सेना का गश्ती दल, 7 जवानों के फंसने की आशंका, खोज जारी
हिमस्खलन (Photo Credits: Twitter)

अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के कामेंग सेक्टर (Kameng Sector) के उच्च ऊंचाई वाले इलाके में 6 फरवरी को भारतीय सेना के गश्ती दल के सात जवानों के हिमस्खलन (Avalanche) में फंसने की सूचना है. वर्तमान में खोज और बचाव अभियान जारी है. सहायता के लिए विशेष टीमों को एयरलिफ्ट किया गया है.