देश

Sagar IT Raid: पूर्व BJP विधायक Harvansh Singh Rathore के घर मिले 3 मगरमच्छ, आयकर विभाग की छापेमारी में हुआ खुलासा; देखें VIDEO

मध्य प्रदेश के सागर जिले में पूर्व BJP विधायक और बीड़ी उद्योग से जुड़े हर्षवंश सिंह राठौर के घर पर आयकर विभाग ने छापा मारा है. इस दौरान तीन मगरमच्छ मिलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है.

Sagar IT Raid: पूर्व BJP विधायक Harvansh Singh Rathore के घर मिले 3 मगरमच्छ, आयकर विभाग की छापेमारी में हुआ खुलासा; देखें VIDEO
Symbolic Photo

Sagar IT Raid: मध्य प्रदेश के सागर जिले में पूर्व BJP विधायक और बीड़ी उद्योग से जुड़े हर्षवंश सिंह राठौर के घर पर आयकर विभाग ने छापा मारा है. इस दौरान तीन मगरमच्छ मिलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इन मगरमच्छों को राठौर के बंगले के अंदर एक छोटे से तालाब में पाला जा रहा था. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मगरमच्छों को घर में पालतू बनाकर रखना भारत में गैरकानूनी है. इस मामले की जानकारी आयकर विभाग ने वन विभाग को दी है.

आयकर विभाग को छापे के दौरान भारी मात्रा में वित्तीय गड़बड़ियां मिलीं. जांच में 150 करोड़ रुपये के बेहिसाब लेनदेन का पता चला है. साथ ही, 14 किलो सोना, लगभग 4 करोड़ रुपये नकद, और कई लग्जरी गाड़ियां भी बरामद की गई हैं.

ये भी पढें: Chhatarpur: मध्य प्रदेश में पति के अवैध संबंध पर आपत्ति जताने पर महिला ने पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया, मामला दर्ज

पूर्व BJP विधायक Harvansh Singh Rathore के घर मिले 3 मगरमच्छ

जांच में जुटी जांच एजेंसियां

आयकर विभाग अब इस मामले में टैक्स चोरी के पहलू की जांच कर रहा है और जब्त किए गए दस्तावेजों की समीक्षा कर रहा है. वायरल वीडियो में दिख रहे मगरमच्छों की सत्यता की भी जांच की जा रही है. जांच एजेंसियां इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही हैं.

सोशल मीडिया पर चर्चा

तीन मगरमच्छों के मिलने की खबर और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. इस मामले ने न सिर्फ राठौर के आर्थिक अनियमितताओं को उजागर किया है, बल्कि वन्यजीव संरक्षण कानूनों के उल्लंघन की ओर भी ध्यान खींचा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2025 09:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).