मुख्य समाचार

क्या गोवा में मनोहर पर्रिकर का विकल्प बनेंगे सुदिन धवलीकर ?

Dinesh Dubey

अग्नाशय कैंसर से जूझ रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की दोबारा तबियत बिगड़ने के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. ऐसा माना जा रहा है बीजेपी कुछ दिनों में गोवा की कमान किसी और नेता के हाथ में दे सकती है.

मोइन अली ने आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- 2015 में मुझे बोला था आतंकी ओसामा

IANS

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी मोइन अली का कहना है कि वर्ष 2015 में हुए एशेज सीरीज के दौरान आस्ट्रेलिया के एक खिलाड़ी ने उन्हें 'ओसामा' कहकर बुलाया.

गणेशोत्सव 2018: अष्टविनायक का मोरेश्वर स्वरूप, जहां श्री गणेश ने मोर पर सवार होकर किया था सिंधुरासुर का वध

Vandana Semwal

इसी स्‍थान पर गणेश जी ने सिंधुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था. सिंधुरासुर बहुत ही भयानक राक्षस था, उसके आतंक से ऋषि मुनियों से लेकर देवता तक भयभीत रहते थे. मान्यता है भगवान गणेश ने मयूर (मोर) पर सवार होकर सिंधुरासुर से युद्ध कर उसका वध किया था.

बिहार में कारोबारी की बदमाशों ने की हत्या

IANS

बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर में बदमाशों ने शुक्रवार रात बल्ब कारखाने के मालिक की गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए.

मुंबई के सबसे अमीर गणपति का हुआ 264 करोड़ का बीमा, 70 किलो सोने बने हैं बाप्पा

Nizamuddin Shaikh

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई हमेशा ही आंतकियों के निशाने पर रहती है. खासकर गणपति त्योहार पर कुछ ज्यादा ही आंतकियों के निशाने पर रहती है. ऐसे में गणेश मूर्ति पर चढ़ाए जाने वाले करोड़ों के जेवरात और भक्तों की सुरक्षा को लेकर मुंबई के सार्वजनिक मंडल के लोग करोड़ो रुपये का बीमा करवातें हैं

फिलीपींस: तेज हवाओं के साथ तूफान 'मैंगखुट' ने दी दस्तक, 52 लाख लोग होंगे प्रभावित

IANS

फिलीपींस में शनिवार को तूफान 'मैंगखुट' ने दस्तक दे दी. तूफान के साथ तेज हवाएं और बारिश हुई. सहायता एजेंसियों ने बाढ़ के पानी के बढ़ने और भूस्खलन से लाखों लोगों के जीवन को खतरा होने की चेतावनी दी है.

क्या इस खूबसूरत एक्ट्रेस की वजह से हुआ टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का ब्रेक-अप ?

Priyanshu Idnani

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे पर अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इन दोनों का ब्रेक अप हो गया है. हाल ही में दिशा और टाइगर को एक लंच डेट पर जाते हुए भी स्पॉट किया था लेकिन फिल्मफेयर की एक खबर के अनुसार टाइगर और दिशा ने अलग होने का फैसला कर लिया है.

देशभर में स्‍वच्‍छता अभियान पार्ट-2 का हुआ शुभारंभ, PM मोदी बोले- सब मिलकर इसे बनाएं सफल

Dinesh Dubey

देशभर में शनिवार को स्‍वच्‍छता अभियान पार्ट-2 की शुरुआत हो गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान का शुभारंभ किया. इसदौरान पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के कई प्रतिष्ठित लोगों से बात भी की.

भारत में 21.4 लाख लोग HIV से संक्रमित, 3.30 लाख लोगों के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर

Vandana Semwal

2017 के एचआईवी आकलन की इस रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल एचआईवी के करीब 87580 मामले दर्ज किए गए थे जिनमें 69110 लोगों की एड्स की वजह से मौत हो गई थी. एचआईवी-एड्स संक्रमितों की संख्या के मामले में 3.30 लाख लोगों के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर है.

सरफिरे आशिक ने लड़की पर चाकू से किए 38 वार, 6 साल से करता था एकतरफा प्यार

Nizamuddin Shaikh

इंदौर की रहने वाली सुप्रिया जैन नाम की लड़की को एक सिरफिरे आशिक ने महिला द्वारा उसके मुहब्बत को ठुकराने से नाराज उसने गुरुवार को एक दो नही बल्कि 38 बार वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया. वारदत के बाद खून से लथपथ महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.

प्रिया प्रकाश वारियर के बाद अब दिशा पाटनी ने आंख मारकर फैन्स के उड़ाए होश, Video हुआ वायरल

Priyanshu Idnani

एक वीडियो ने प्रिया प्रकाश वारियर को स्टार बना दिया था. उस वीडियो में प्रिया को आंख मारते हुए देखा जा सकता था. वो वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ था कि कुछ दिनों में ही देश का लगभाग हर व्यक्ति प्रिया को जानने लगा था. अब एक्ट्रेस दिशा पाटनी का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

SC-ST एक्ट के विरोध में हिन्दू न्याय पीठ की जज ने राष्ट्रपति को लिखा खून से पत्र

Vandana Semwal

देश की पहली हिन्दू न्याय पीठ की जज और अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. पूजा शकुन पांडे ने एससी-एसटी एक्ट में हुए संशोधन के विरोध में राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की मांग की है. इस संदर्भ में पूजा पांडे ने राष्ट्रपति को अपने खून से आठ पेज का पत्र लिखा है

PM मोदी के दौरे से महज 2 दिन पहले गोलियों की गूंज से थर्राया वाराणसी, 2 की मौत

Dinesh Dubey

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 68वां जन्मदिन मानने के लिए दो दिन बाद संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाने वाले है लेकिन इस बीच शुक्रवार की शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा शहर गूंज उठा. इस गोलीबारी में 2 लोगों की मौत की खबर है.

रुपये के कमजोर होने से सप्ताहभर लुढका शेयर बाजार

IANS

बीते सप्ताह नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई. इसमें अमेरिका और चीन के बीच व्यापार को लेकर तनातनी और डॉलर के खिलाफ तेजी से गिरते रुपये की भी प्रमुख भूमिका रही.

Shirtless हुए सलमान, तस्वीर देख लड़कियां हो जाएंगी दीवानी

Priyanshu Idnani

सलमान ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की और बताया कि वह किस तरह बिग बॉस की तैयारियां कर रहे हैं. तस्वीर में सलमान शर्टलेस हैं. यूजर्स उनकी इस तस्वीर को बेहद पसंद कर रहे हैं.

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर किए 5 आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी

Vandana Semwal

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों से हुई मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबालों ने शनिवार को 3 आतंकियों को ढेर कर दिया. हालांकि यह एनकाउंटर अभी भी जारी है. जानकारी के मुताबिक एक घर के अंदर अभी चार से पांच और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है.

हिंदी दिवस पर अनुपम खेर का यह ट्वीट जीत लेगा आपका दिल

Priyanshu Idnani

14 सितंबर को देशभर में हिंदी दिवस मनाया गया और इस ख़ास अवसर पर अनुपम खेर ने भी फैन्स को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी.

तूफान 'फ्लोरेंस' ने मचाया अमेरिका में कोहराम, 1 नवजात सहित 5 लोगों की मौत

IANS

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में तूफान 'फ्लोरेंस' के दस्तक देने के साथ ही पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक नवजात भी है. सीएनएन के मुताबिक, श्रेणी 1 के इस तूफान ने नॉर्थ कैरोलिना के तट पर दस्तक दी.

कांग्रेस ने फिर की मोदी सरकार की फजीहत, कहा- टैक्स के बोझ से तोड़ डाली आम आदमी की कमर

Dinesh Dubey

कांग्रेस ने एक बार फिर मंहगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की है. इसके लिए कांग्रेस ने यूपीए और एनडीए के दौरान के राजस्व के आकड़ों की तुलना करते हुए बीजेपी पर कटाक्ष बोला है. कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ग्राफिक्स भी शेयर किया है.

US ने कहा- ईरान पर लगे प्रतिबंधों का पालन नहीं करने वालों पर करेंगे सख्त कार्रवाई

Bhasha

अमेरिका ईरान के खिलाफ लगाये गये प्रतिबंधों का पालन नहीं करने वाले देशों और इकाइयों के खिलाफ "सख्त से सख्त कार्रवाई" करने के लिये तैयार है.

Categories