फिलीपींस: तेज हवाओं के साथ तूफान 'मैंगखुट' ने दी दस्तक, 52 लाख लोग होंगे प्रभावित
फिलीपींस में शनिवार को तूफान 'मैंगखुट' ने दस्तक दे दी. तूफान के साथ तेज हवाएं और बारिश हुई. सहायता एजेंसियों ने बाढ़ के पानी के बढ़ने और भूस्खलन से लाखों लोगों के जीवन को खतरा होने की चेतावनी दी है.
मनीला: फिलीपींस में शनिवार को तूफान 'मैंगखुट' ने दस्तक दे दी. तूफान के साथ तेज हवाएं और बारिश हुई. सहायता एजेंसियों ने बाढ़ के पानी के बढ़ने और भूस्खलन से लाखों लोगों के जीवन को खतरा होने की चेतावनी दी है. सीएनएन के मुताबिक, 'मैंगखुट' ने कागायान प्रांत में देर रात करीब 2.30 बजे 325 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती तेज हवाओं के दस्तक दी.
इसके चलते फिलीपींस में भारी बारिश हो रही है और यह पश्चिम में दक्षिण चीन सागर की ओर बढ़ते हुए हांगकांग और दक्षिणी चीन की ओर जा रहा है. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन परिषद के अनुसार, तूफान के अनुमानित मार्ग 125 किलोमीटर के दायरे में करीब 52 लाख लोग हैं.
तूफान के प्रभाव को राजधानी मनीला में भी महसूस किया गया.
संबंधित खबरें
Dubai Gold Rate Today: दुबई में हफ्ते के पहले दिन बाजार में सोने की स्थिरता, जानें 18K, 22K और 24K गोल्ड के आज के ताज़ा रेट
Nepal Bus Accident: नेपाल में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 6 महिलाओं समेत 17 की मौत; दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने
Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी
जर्मनी: चांसलर मैर्त्स को सीडीयू ने फिर अध्यक्ष चुना
\