बिहार में कारोबारी की बदमाशों ने की हत्या
बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर में बदमाशों ने शुक्रवार रात बल्ब कारखाने के मालिक की गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए.
पटना: बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर में बदमाशों ने शुक्रवार रात बल्ब कारखाने के मालिक की गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए. पुलिस के अनुसार, दानापुर थाना क्षेत्र के इमलीतल मुहल्ले के रहने वाले व्यवसायी मुकेश कुमार उर्फ मुकुल रात को अपने चार साल के बेटे वेदांश के साथ बाजार से लौट रहे थे कि तभी घर से कुछ ही दूरी पर लगभग पांच से छह बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी.
गोली लगने से घटनास्थल पर ही मुकेश की मौत हो गई जबकि उनका बेटा बाल-बाल बच गया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए. दानापुर के सहायक पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने शनिवार को बताया कि फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
उन्होंने बताया कि पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
संबंधित खबरें
Middle East Conflict: मिडिल ईस्ट के मुश्किल हालातों फंसे भारतीयों के लिए राहत, इंडिगो एयरलाइंस ने शुरू कीं विशेष 'रेस्क्यू' उड़ानें
Holi 2026 Dry Day: दिल्ली में होली पर नहीं रहेगा 'ड्राई डे': शराब की दुकानें खुली रहेंगी, आबकारी विभाग ने जारी किया निर्देश
MMS Video Leak Threat: एमएमएस लीक और ब्लैकमेलिंग से कैसे बचें? निजी वीडियो/फोटो सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये जरूरी कदम
Lunar Eclipse 2026: भारत में दिखा दुर्लभ 'ब्लड मून', पूर्वोत्तर राज्यों में चंद्र ग्रहण का नजारा रहा सबसे भव्य (Watch Videos)
\