मुख्य समाचार
कैंसर नहीं बल्कि इस वजह से ऋषि कपूर के बाल रातों रात हो गए ग्रे, अभिनेता ने खुद किया खुलासा
IANSअमेरिका में इलाज करा रहे अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने बालों को लेकर उड़ रही अटकलों पर जवाब दिया है.
तनुश्री दत्ता के वकील ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र महिला आयोग को सौंपे 40 पन्नों के दस्तावेज
Priyanshu Idnaniतनुश्री दत्ता के वकील ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र महिला आयोग को 40 पन्नों के दस्तावेज सौंपे हैं. इन दस्तावेजों में तनुश्री द्वारा साल 2008 में फाइल की गई कंप्लेंट भी है.
अब वडोदरा-सूरत में हुआ यूपी-बिहार के लोगों पर हमला, मामले में 500 से ज्यादा गिरफ्तार फिर भी पलायन जारी
Anita Ramमंगलवार को सूरत और वडोदरा से उत्तर भारतीयों के साथ हिंसा के मामले सामने आए. दरअसल, वड़ोदरा में उत्तर भारतीयों से भरी ट्रेन पर हमले की घटना सामने आई है. बताया जाता है कि ट्रेन की 6 बोगियो में जमकर तोड़फोड़ की गई है. वड़ोदरा में हुई इस हिंसा में अब तक कुल 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
उत्तर प्रदेश: रायबरेली में न्यू फरक्का एक्सप्रेस की 9 बोगियां पटरी से उतरीं, 7 की मौत, 21 घायल
Manoj Pandeyखबरों के मुताबिक न्यू फरक्का एक्सप्रेस मालदा से नई दिल्ली की ओर जा रही थी. इसी दौरान ट्रेन जब हरचंदपुर स्टेशन से 50 मीटर की दूरी पर पहुंची तो उसकी कुल 6 बोगियां पटरी से उतर गई
बुधवार को ओडिशा में तबाही मचाने आ रही 'तितली', स्कूल-कॉलेज बंद, अगले 24 घंटे सतर्क रहें
Manoj Pandeyभारतीय मौसम विज्ञान-विभाग(आईएफडी) के अनुसार, "बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा और 10 और 11 अक्टूबर को राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है
आलोक नाथ पर एक और महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, कहा- वो मेरे सामने कपड़े उतारने लगे थे
Priyanshu Idnaniआलोक नाथ पर अब एक और महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. मिडडे से बात करते हुए फिल्म 'हम हम साथ है' की क्रू मेम्बर ने कहा कि यह वाकया फ़िल्म के आखिरी शेड्यूल के दौरान हुआ था
पेट्रोल के ग्राहकों को आज राहत, डीजल के रेट में 24 पैसे का इजाफा
Manoj Pandeyवहीं अगर नजर कोलकाता पर डाले तो वहां पेट्रोल की कीमत 84.09 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 76.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. इसके अलावा चेन्नई में भी पेट्रोल के दाम कल के समान रहे
#metoo: फ्लाइट अटेंडेंट ने सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, कहा- उन्होंने मुझे Kiss किया और कान नोंचा
Priyanshu Idnaniबॉलीवुड के मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य पर एक फ्लाइट अटेंडेंट ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार फ्लाइट अटेंडेंट ने यह बताया कि यह 20 साल पहले का वाकया है.
Navratri 2018: मां शैलपुत्री को समर्पित है नवरात्रि का पहला दिन, मनोवांछित फल पाने के लिए ऐसे करें उनकी पूजा
Anita Ramनवरात्रि का पहला दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में प्रथम रूप मां शैलपुत्री को समर्पित होता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, उनका जन्म पर्वतराज हिमालय के घर में हुआ था, जिसके कारण उनका नाम शैलपुत्री रखा गया.
Birthday Special: रेखा को उम्र में 25 साल बड़े इस एक्टर को करना पड़ा था Kiss, 5 मिनट तक चला था सीन
Priyanshu Idnaniरेखा की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है. आज भी उनकी गिनती बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में होती है. आज रेखा अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं. उनके जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़े एक रोचक किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं
यूक्रेन में सेना का हथियार डिपों तबाह: 88 हजार टन गोला-बारूद था मौजूद, अब तक 12 हजार लोग बचाए गए
Dinesh Dubeyपूर्वी यूरोप में स्थित यूक्रेन में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया. दरअसल उत्तरी यूक्रेन में सैन्य हथियारों के एक गोदाम में भयानक आग लग गई और विस्फोट के बाद सबकुछ तबाह हो गया. विस्फोट इंचिया शहर में हुआ, इसके बाद इस क्षेत्र के करीब 12,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है. साथ ही रेल और सड़क यातायात बंद कर दिया गया है.
वाराणसी: गर्लफ्रेंड के ऐशो आराम के लिए चार छात्रों ने चुराईं 110 बाइकें
Dinesh Dubeyप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से एक चौकानेवाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर गिरोह को पकड़ा है जिसने अबतक 100 से अधिक बाइकें चुराई है. पुलिस के मुताबिक सभी चोर स्टूडेंट्स है और चोरी अपनी गर्लफ्रेंड के शौक को पूरा करने के लिए करते थे.
इस भोजपुरी गाने ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
IANSभोजपुरी फिल्मों के सफल अभिनेताओं में शामिल पवन सिंह ने अब गायकी के क्षेत्र में भी झंडा बुलंद किया है. उनके द्वारा फिल्म 'भोजपुरिया राजा' के लिए गाए गए गाने 'छलकत हमरो जवनिया ए राजा' ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया है.
निक्की हैली के इस्तीफे पर बोले ट्रंप- शानदार काम किया, ब्रेक लेने के लिए छोड़ा पद
Dinesh Dubeyभारतीय मूल की संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने अपने पद से इस्तीफा दिया है. निक्की के इस्तीफा देने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. हालांकि, उनके इस्तीफे के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि निक्की हेली ने शानदार काम किया है और वो अब ब्रेक लेना चाहती है. इस वजह से अपना पड़ छोड़ रही हैं.
महागठबंधन को लेकर बोली मायावती, कहा- सीटों के लिए हम 'भीख' नहीं मांगेंगे
IANSबहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने मंगलवार को साफ कर दिया कि उन्हें विपक्ष की इन बातों में कोई रुचि नहीं है कि 'लोकतांत्रिक मूल्यों व संविधान को बचाना है' या 'देश में सांप्रदायिक सद्भाव के लिए एकजुट होना है
नक्सली फंडिंग मामलें में NIA की बड़ी कार्रवाई, झारखंड में 15 जगहों पर की छापेमारी
IANSराष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को नक्सलियों को कथित रूप से धन मुहैया कराने के संबंध में झारखंड में 15 स्थानों पर तलाशी ली. एनआईए ने कहा कि झारखंड पुलिस की मदद से एनआईए की 15 टीमों ने नक्सलियों को धन मुहैया कराने में कथित भूमिका के लिए आम्रपाली और मगध कोयला खदानों में कोयले की खरीद और ढुलाई से जुड़ीं विभिन्न कंपनियों के प्रबंधकों के आवासों और कार्यालयों की तलाशी ली.
बिहार: आर्म्स एक्ट मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा की जमानत याचिका खारिज, कभी भी हो सकती हैं गिरफ्तार
Nizamuddin Shaikhबिहार के जिला मुजफ्फरपुर बालिका गृह उत्पीड़न कांड के बाद सुर्खियों में आई बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा को आर्म्स एक्ट मामले में पटना हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट उनके घर से छापेमारी के दौरान बरामद कारतूस मामले में उन्हें अग्रिम जमानत देने की उनकी याचिका को खारिज कर दिया है
यूपी पुलिस में सबसे बड़ा प्रमोशन, 25000 कॉन्स्टेबल प्रमोट होकर बने हेड कॉन्स्टेबल
Nizamuddin Shaikhउत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में काम करने वाले सिपाहियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल पद पर तैनात 25091 सिपाहियों को एक साथ पहली बार प्रोमोशन देकर हेड कॉन्स्टेबल बनाया है
यूथ ओलिंपिक 2018: 16 वर्षीय निशानेबाज मनु भाकर ने सभी को पछाड़ा, भारत की झोली में डाला दूसरा गोल्ड मेडल
Dinesh Dubeyहाल ही में संपन्न हुए एशियन गेम्स में मेडल से जरा सा चुकनेवाली 16 वर्षीय युवा निशानेबाज मनु भाकर ने मंगलवार को यूथ ओलिंपिक खेल में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. बता दें कि यूथ ओलिंपिक में यह भारत की झोली में आया दूसरा गोल्ड मेडल है.
पैरा-एशियाई खेल: मनीष नरवाल ने लगाया गोल्ड पर निशाना
IANSभारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल ने यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में मंगलवार को भारत की झोली में स्वर्ण पदक डाला। मनीष ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सोना जीता. इस स्पर्धा के फाइनल में मनीष ने अन्य सभी स्पर्धियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.