पैरा-एशियाई खेल: मनीष नरवाल ने लगाया गोल्ड पर निशाना

भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल ने यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में मंगलवार को भारत की झोली में स्वर्ण पदक डाला। मनीष ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सोना जीता. इस स्पर्धा के फाइनल में मनीष ने अन्य सभी स्पर्धियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

मनीष नरवाल (Photo credits: Twitter)

जकार्ता: भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल ने यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में मंगलवार को भारत की झोली में स्वर्ण पदक डाला. मनीष ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सोना जीता. इस स्पर्धा के फाइनल में मनीष ने अन्य सभी स्पर्धियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

महिलाओं की 50 मीटर राइफल-3 पोजीशन में भारत को निराशा हाथ लगी। इस स्पर्धा में भारत की अवनी लेखारा को फाइनल में सातवां स्थान हासिल हुआ.

आनंदन ने जीता ब्रोंज मेडल

भारत के गुणासेकरन आनंदा ने यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में मंगलवार को पुरुषों की 200 मीटर टी44/टी62/64 स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया है. भारतीय खिलाड़ी ने 24.45 सेकेंड का समय निकालते हुए तीसरे स्थान के साथ कांसे पर कब्जा जमाया.

जापान के सातो किएटा स्वर्ण पदक अपने नाम करने में सफल रहे. उन्होंने 23.87 सेकेंड में दूरी तय करते हुए पहला स्थान हासिल किया. साउदी अरब के अल्साना नूर ने 24.10 सेकेंड के साथ रजत पदक पर कब्जा जमाया.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Winner Prediction: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Bengaluru Weather Update: बेंगलुरु में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Live Streaming: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त