कैंसर नहीं बल्कि इस वजह से ऋषि कपूर के बाल रातों रात हो गए ग्रे, अभिनेता ने खुद किया खुलासा
अमेरिका में इलाज करा रहे अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने बालों को लेकर उड़ रही अटकलों पर जवाब दिया है.
अमेरिका में इलाज करा रहे अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने बालों को लेकर उड़ रही अटकलों पर जवाब दिया है. ऋषि कपूर ने कहा है कि उनके बालों का ग्रे या सफेद लगना दरअसल उनकी एक फिल्म की वजह से है. ऋषि ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, "यह उन सब कयासों को दूर करने के लिए है, जिनमें कहा जा रहा है कि मेरे बाल रातोंरात ग्रे या सफेद हो गए. मेरे बाल अवान कॉन्ट्रेक्टर ने डाई किए हैं, जो एक फिल्म के लिए हैं. इस अनाम फिल्म को हनी त्रेहान प्रोड्यूस कर रहे हैं और हितेश भाटिया डायरेक्ट कर रहे हैं. इस सफाई पर भरोसा करें."
ऋषि ने अपने इस किरदार की एक तस्वीर भी साझा करते हुए कहा, "यह फिल्म का फाइनल लुक है. शर्मा जी, ऑल ग्रे. जल्दी ही अपने बालों के वास्तविक रंग में लौटूंगा."
ऋषि 29 सितंबर को इलाज के लिए अमेरिका गए थे.
संबंधित खबरें
Maha Kumbh Viral Girl मोनालिसा भोसले ने निर्देशक सनोज मिश्रा पर लगाया यौन शोषण का आरोप; वीडियो जारी कर बयां किया अपना दर्द (Watch Video)
Fact Check: अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज की फिल्म 'AA 23' में नहीं दिखेंगी अनुष्का शर्मा; एक्टिंग कमबैक की खबरों पर लगा विराम
Ranveer Singh Film Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ विवादों में, सिख समुदाय ने पोस्टर को लेकर मुंबई पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
Eid 2026: शाहरुख खान ने दी दिल छू लेने वाली ईद की बधाई, कहा- ‘जो दुआ करें वो सब मिले’ (See Post)
\