यूथ ओलिंपिक 2018: 16 वर्षीय निशानेबाज मनु भाकर ने सभी को पछाड़ा, भारत की झोली में डाला दूसरा गोल्ड मेडल

हाल ही में संपन्न हुए एशियन गेम्स में मेडल से जरा सा चुकनेवाली 16 वर्षीय युवा निशानेबाज मनु भाकर ने मंगलवार को यूथ ओलिंपिक खेल में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. बता दें कि यूथ ओलिंपिक में यह भारत की झोली में आया दूसरा गोल्ड मेडल है.

मनु भाकर (Photo Credits: PTI)

अर्जेंटीना: हाल ही में संपन्न हुए एशियन गेम्स में मेडल से चुकनेवाली 16 वर्षीय युवा निशानेबाज मनु भाकर ने मंगलवार को यूथ ओलिंपिक खेल में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. बता दें कि यूथ ओलिंपिक में यह भारत की झोली में आया दूसरा गोल्ड मेडल है.

वर्ल्ड कप और कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली 16 वर्षीय भाकर ने 236.5 अंक बनाकर सोने का तमगा हासिल किया. रूस की इयाना इनिना ने 235.9 अंक के साथ सिल्वर और निनो खुत्सबरिद्ज ने ब्रोंज मेडल जीता.

यह भी पढ़े- पैरा-एशियाई खेल: मनीष नरवाल ने लगाया गोल्ड पर निशाना

यूथ ओलम्पिक खेलों में भारत के 47 युवा खिलाड़ी 13 खेलों में हिस्सा लें रहे है. यूथ ओलम्पिक खेलों में इस बार ब्रेकडांसिंग, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग, रोलर स्पोर्ट्स, कराटे, बीएमएक्स फ्रीस्टाइल, काइटबोर्डिग, बीच हैंडबॉल, फुटसाल और एक्रोबेटिक जिम्नास्टिक जैसे कई नए खेल शामिल है.

ऐसा पहली बार होगा जब यूथ ओलम्पिक खेलों का आयोजन एशिया से बाहर हो रहा है और साथ ही पहली बार किसी युवा खेल का आयोजन यूरेएशिया से बाहर होने जा रहा है. इससे पहले के दो ग्रीष्मकालीन युवा ओलम्पिक खेल सिंगापुर (2010) और नाजिंग, चीन (2014) में हुए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Creates History In T20Is: भारत ने रचा नया इतिहास, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

WCL 2026 Schedule Announced: शारजाह में फिर गूंजेगी दिग्गजों की जंग, 3 अक्टूबर से शुरू होगा वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का तीसरा सीजन; जानें पूरा कार्यक्रम

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड