मुख्य समाचार

कारोबारियों के लिए बड़ी राहत, GST रिटर्न की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर तक बढ़ी

Bhasha

वित्त मंत्रालय ने सितंबर महीने के लिये जीएसटीआर-3बी बिक्री रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि को पांच दिन बढ़ाकर 25 अक्टूबर कर दिया है. इसके साथ ही, जुलाई 2017 से मार्च 2018 की अवधि के लिये इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा करने वाले कारोबारी भी आईटीसी का 25 अक्टूबर तक दावा कर सकते हैं

अफगानिस्तान: हवाई हमले में हुई 30 तालिबान आतंकियों की मौत

IANS

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सेना के प्रवक्ता मोहम्मद हनीफ रेजई ने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए लड़ाकू विमान ने बघलान-ए-मरकजी जिले में दोपहर के करीब तालिबान आतंकवादियों की सभा के दौरान कई उड़ानें भरी. इस कार्रवाई में 30 आतंकी मारे गए.

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता मापी गई

Nizamuddin Shaikh

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आज शाम करीब 6.06 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 रही. भूकंप के झटकों को महसूस करने के बाद लोगों में एक तरफ से दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल कर भागने लगे.

सौरव गांगुली ने किया धोनी का बचाव, कहा- वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला होगी उनके लिए अहम

Bhasha

धोनी इन दिनों अपने क्रिकेट करियर में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, ऐसे में उनका बचाव करते हुए सौरव गांगुली ने कहा है कि अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला उनके लिए काफी अहम होगी.

इलाहाबाद के बाद अब बदलेगा शिमला का नाम, बीजेपी ने किया इस अभियान का समर्थन 

Anita Ram

खबर है के पहाड़ों की रानी शिमला का नाम बदलकर श्यामला किया जा सकता है और इसके लिए अभियान भी शुरू हो गया है. बता दें कि इस अभियान को सत्ता में काबिज बीजेपी पार्टी का भी पूरा समर्थन मिल रहा है. उधर, कांग्रेस ने इसे लेकर बीजेपी पर सवाल उठाए हैं.

सबरीमाला पर पुलिस और सरकार बेबस, मंदिर जा रहीं चार महिलाओं को प्रदर्शनकारियों ने लौटाया

IANS

आंध्र प्रदेश की रहने वाली चार महिलाएं रविवार को भगवान अयप्पा के दर्शन के लिए सबरीमाला मंदिर की ओर जा रही थीं कि तभी गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने उनका रास्ता रोका और उन्हें वापस लौटा दिया. सुबह 10 बजे एक पुरुष श्रद्धालु के साथ दो महिलाओं को प्रदर्शनकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा

'अंग्रिया' क्रूज पर कैप्टन ने कराई एक कपल की शादी, मुंबई-गोवा के बीच शुरू की गई है यह लग्जरी सेवा  

Anita Ram

मुंबई से गोवा के लिए शुरू हुए क्रूज अंग्रिया में कैप्टन इरविन सिक्वेरा ने शनिवार को एक कपल की शादी संपन्न कराई. हालांकि इससे पहले कपल ने शनिवार को ही कोर्ट मैरिज की थी.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का विवादित बयान, कहा- मुसलमान राम के वंशज हैं, मुगलों के नहीं

Nizamuddin Shaikh

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर बीच-बीच में बयान देते रहते है. उन्होंने इस बार राम मंदिर निर्माण को लेकर एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने अपने बयान में देश में रहने वाले मुसलमानों को राम का वंशज बता डाला है

खांसी, बुखार को न समझे सामान्य बीमारी, दिखने लगे ये लक्षण तो फौरन कराएं स्वाइन फ्लू की जांच

IANS

अगर किसी व्यक्ति को खांसी, गले में दर्द, बुखार, सिरदर्द, मतली और उल्टी के लक्षण दिखाई देते हैं, तो इन लक्षणों को नजरअंदाज करने के बजाय फौरन स्वाइन फ्लू की जांच करानी चाहिए. इस स्थिति में दवाई केवल चिकित्सक की निगरानी में ही ली जानी चाहिए.

यूपी: विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव को किया बरामद

Nizamuddin Shaikh

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के छोटे पुत्र अभिजीत उर्फ विवेक की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियोंमौत हो गई. विवेक का शव रविवार को दारुल शफा के डी ब्लॉक स्थित कमरा नंबर 28 में पाया गया

मोहम्मद अली की बेटी हाना ने कहा, पापा हमें मुक्केबाज नहीं बनाना चाहते थे

Bhasha

अमेरिकी पेशेवर मुक्केबाज मोहम्मद अली की बेटी हाना का कहना है कि उनके पिता चाहते थे कि उनकी बहन लैला मुक्केबाजी में करियर बनाने के बजाय नियमित नौकरी करे.

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर का दौरा करेंगे

IANS

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर के दौरे पर जाएंगे. इस दौरान वह राज्य में, खासकर घाटी और भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने के साथ-साथ राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे.

शिरडी: साईं दरबार में महज 4 दिनों में आया करोड़ों का दान, रुपए गिनने में छूटे स्टाफ के पसीने

Vandana Semwal

साईं बाबा की समाधि के 100 साल पूरे होने पर शिरडी में भक्तों की खूब भीड़ जुटी. शताब्दी समारोह के मौके पर साईं के भक्तों ने दिल खोलकर खूब चढ़ावा चढ़ाया. इस चढ़ावे की राशि इतनी अधिक है कि इसने एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है.

बधाई हो! दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ की शादी की घोषणा, ये रही डिटेल्स

Akash Jaiswal

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को लेकर शादी की घोषणा करते हुए ये ट्वीट किया है

साइकिल चलाने से होने वाले इन फायदों से कहीं आप भी अंजान तो नहीं 

Anita Ram

अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने वाले अधिकांश लोग फिट और हेल्दी बॉडी पाने के लिए रोज साइकिल चलाते हैं. साइकिलिंग एक बेहतरीन एक्सरसाइज है, जिसमें शरीर की सभी मांसपेशियां इन्वॉल्व रहती हैं और इससे शरीर भी एक्टिव रहता है.

अफगानिस्तान में चुनाव के दूसरे दिन भी बम विस्फोट, 11 मरे

IANS

अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में रविवार को आम चुनाव के दूसरे दिन बम विस्फोट में 11 नागरिकों की मौत हो गई.

यूपी: बछड़े से 'रेप' और मौत के बाद गांव में तनाव, पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

Nizamuddin Shaikh

त्तर प्रदेश के बागपत के तीलवाड़ा गांव में महिलाएं तो दूर बछड़े भी सुरक्षति नहीं है. ऐसा इसलिए कह रहे है. इस गांव में चार महीने पहले एक युवक ने अपने सेक्स की भूख को मिटाने के लिए एक बछड़े को अपने हवस का शिकार बना डाला. बछड़े को चार साल कराहने के बाद शनिवार को उसकी मौत हो गई.

#MeToo की कहानियां सुनकर आगबबुला हो जाती हैं रवीना टंडन, दिया ये बयान

Bhasha

भारत के ‘मी टू’ अभियान को अपना समर्थन देते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने कहा कि वह भले ही यौन उत्पीड़न की पीड़ित न रहीं हों, लेकिन महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की असंख्य कहानियां उन्हें गुस्सा दिलाती हैं.

अमृतसर रेल हादसा: CM अमरिंदर ने दिए मृतकों की विस्तृत प्रोफाइल बनाने का निर्देश

Vandana Semwal

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मृतकों के परिजनों की बेहतर मदद की खातिर अमृतसर जिला कमिश्नर और पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया है कि वो हादसे में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति की सामाजिक और आर्थिक स्थिति की विस्तृत प्रोफाइल तैयार करे.

CM योगी ने कहा- पुलिस बल में 2019 के अंत तक दूर हो जाएगी सिपाहियों की कमी

Bhasha

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस की कार्य संस्कृति में बदलाव के लिये अपनी सरकार की कोशिशों का रविवार को जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2019 के अंत तक पुलिस में सिपाहियों की कमी लगभग दूर कर ली जाएगी.

Categories