अफगानिस्तान में चुनाव के दूसरे दिन भी बम विस्फोट, 11 मरे
अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में रविवार को आम चुनाव के दूसरे दिन बम विस्फोट में 11 नागरिकों की मौत हो गई.
काबुल: अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में रविवार को आम चुनाव के दूसरे दिन बम विस्फोट में 11 नागरिकों की मौत हो गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अधिकारी अताउल्ला खोगियानी के हवाले से बताया, "अचिन प्रांत में सुबह 11 बजे आतंकवादियों द्वारा लगाई गई एक बारूदी सुरंग की चपेट में एक नागरिक की कार आ गई. इससे हुए विस्फोट में छह बच्चों और एक महिला सहित कुल 11 लोगों की मौत हो गई."
चुनाव का विरोध करने और इस दौरान अवरोध उत्पन्न करने की धमकी दे चुके संगठन तालिबान का इस घटना पर हालांकि अभी तक कोई बयान नहीं आया है. अफगास्तिान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के अनुसार, शनिवार को आतंकवादी हमलों में 11 सुरक्षाकर्मियों सहित कुल 27 लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 लोग घायल हो गए.
संबंधित खबरें
जर्मनी में कई पेरेंट्स को क्यों करनी पड़ती है पार्ट‑टाइम जॉब
Earthquake in Turkey: तुर्की के टोकाट प्रांत में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता, लोगों में दहशत
Ant Smuggling: केन्या में 2,000 से ज्यादा जिंदा चींटियों की तस्करी की कोशिश नाकाम, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुआ चीनी नागरिक
ईरान युद्ध से भारत‑चीन‑यूरोप पर तगड़ा असर, रूस को फायदा
\