केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर का दौरा करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर के दौरे पर जाएंगे. इस दौरान वह राज्य में, खासकर घाटी और भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने के साथ-साथ राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे.
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर के दौरे पर जाएंगे. इस दौरान वह राज्य में, खासकर घाटी और भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने के साथ-साथ राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे.
दो प्रमुख राजनीतिक दलों नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) द्वारा बहिष्कृत निकाय और ग्राम पंचायत चुनाव होने के बाद एकदिवसीय दौरे पर यहां आ रहे सिंह राज्यपाल सत्यपाल मलिक और वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा बलों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर राज्य की वर्तमान स्थिति का जायजा लेंगे. इस दौरान वह राजनीतिक दलों के नेताओं और नागरिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मिल सकते हैं.
संबंधित खबरें
इंस्टाग्राम पर PM Modi की हेल्थ अपील वायरल, ‘मीठा छोड़ने’ वाली स्टोरी ने बटोरी सुर्खियां
Aadhaar Update 2026: 14 जून तक फ्री में ऑनलाइन एड्रेस अपडेट का मौका, जानें पूरा प्रोसेस
PM Modi ने Anutin Charnvirakul को थाईलैंड का प्रधानमंत्री चुने जाने पर दी बधाई, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर दिया जोर
8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी? 3.0 फिटमेंट फैक्टर और 30 साल में 5 प्रमोशन का प्रस्ताव, जानें ताजा अपडेट
\