मोहम्मद अली की बेटी हाना ने कहा, पापा हमें मुक्केबाज नहीं बनाना चाहते थे

अमेरिकी पेशेवर मुक्केबाज मोहम्मद अली की बेटी हाना का कहना है कि उनके पिता चाहते थे कि उनकी बहन लैला मुक्केबाजी में करियर बनाने के बजाय नियमित नौकरी करे.

मोहम्मद अली (Photo Credit: Facebook)

नयी दिल्ली: अमेरिकी पेशेवर मुक्केबाज मोहम्मद अली की बेटी हाना का कहना है कि उनके पिता चाहते थे कि उनकी बहन लैला मुक्केबाजी में करियर बनाने के बजाय नियमित नौकरी करे. हाना के अनुसार अली ने लैला को मनाने की कोशिश की कि वह अपने मुक्केबाज बनने के फैसले पर दोबारा विचार करे लेकिन तब उन्हें लगा कि वह मुक्केबाजी को लेकर गंभीर है तो उन्होंने उसका पूरा समर्थन किया और उन्हें उस पर गर्व महसूस होता था.

हाना इस महान मुक्केबाज की तीसरी बेटी हैं, उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पापा का यह एक गुण था कि अगर वह बच्चों की पसंद से सहमत नहीं होते थे तब भी वे समर्थन करते और अच्छा करने के लिये प्रोत्साहित करते. वह बस प्रार्थना करते रहते कि लैला को मुक्केबाजी के दौरान चोटिल नहीं हो. भगवान ने भी उनकी सुनी क्योंकि वह बिना हारे रिटायर हुई और कभी भी चोटिल नहीं हुई. ’’

Share Now

संबंधित खबरें

Namibia vs South Africa 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Namibia vs South Africa 1st ODI Match Stats And Preview: नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा ऐतिहासिक पहला वनडे, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

England vs Pakistan 3rd Test Match Day 1 Preview: एजबेस्टन में आज खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

England vs Pakistan, 3rd Test Match Winner Prediction: क्या पाकिस्तान करेगा सम्मान बचाने की कोशिश या इंग्लैंड करेगा 3-0 से सीरीज पर कब्जा? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी