मुख्य समाचार
दिल्ली में फेल होता लॉकडाउन: निजामुद्दीन में मकरज से मचा हड़कंप, 24 लोगों का COVID-19 टेस्ट आया पॉजिटिव
Manoj Pandeyभारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए केंद्र सरकार देशभर में लॉकडाउन लगा रखा है. लेकिन उसके बाद भी वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. लेकिन इस बीच पूरे देश की नजर राजधानी दिल्ली पर है. वहीं दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन ने बताया कि मरकज भवन निजामुद्दीन में मौजूद 24 लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है. उन्होने कहा कि अंदाजा लगाया जा रहा है कि वहां 1500, 1600 के आस-पास लोग हैं. 1033 लोगों को निकाला जा चुका है. जिनमें से 334 लोगों को अस्पताल और 700के करीब लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है.
गर्भवती महिला नोएडा से 200 किमी पैदल चलकर यूपी पहुंची
IANSनोएडा की एक निमार्णाधीन साइट पर 5 साल से काम कर रही एक गर्भवती महिला और उसका पति पैदल चलकर अपने गांव जाने के लिए निकले. जालौन जिले के राठ क्षेत्र में बसे अपने गांव औंता तक पहुंचने के लिए उन्होंने 200 किलोमीटर से अधिक की दूरी पैदल तय की.
कोरोना से जंग के लिए 21 दिन का लॉकडाउन सही, यूरोपीय थिंक टैंक ने मोदी सरकार को सराहा, कहा ‘ये आसान काम नहीं’
Dinesh Dubeyकोरोना वायरस के प्रकोप के बीच यूरोपीय थिंक टैंक (European Think-Tank) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिन के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के फैसले की तारीफ की है. प्रमुख यूरोपीय थिंक टैंक ने कहा कि कोविड-19 (COVID-19) महामारी के प्रसार को रोकने की दिशा में भारत सरकार द्वारा उठाया गया लॉकडाउन का कदम सही है.
अजय देवगन-काजोल की बेटी न्यासा को हुआ कोरोना वायरस? सिंघम एक्टर ने बताई वायरल खबर की सच्चाई
Akash Jaiswalअजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक अफवाह ने हडकंप मचा दिया है. दावा किया का रहा है कि न्यासा कोरोना वायरस से पीड़ित हैं.
Fact Check: COVID-19 संबंधित मैसेज, पोस्ट वाट्सएप ग्रुप में शेयर करने से होगी सजा ? PIB ने पड़ताल कर बताई सच्चाई
Swati Pandeyहाल ही में वाट्सएप पर एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें लिखा था कि कोरोना वायरस से संबंधित कोई कोई खबर या मैसेज मैसेजिंग एप के ग्रुप में फॉर्वड नहीं किया जा सकता. वायरल पोस्ट में कहा गया है कि अगर ऐसा हुआ तो ग्रुप के एडमिन सहित सभी सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
कोरोना वायरस से अमेरिका में तबाही, एक दिन में 518 लोगों की मौत
Bhashaइससे पहले, एक दिन में 453 मौत हुई थी और यह आंकड़ा रविवार को और बढ़ गया। इसके साथ ही कोरोना वायरस के कारण देश में कुल 2,409 लोगों की मौत हो चुकी है.
बाबा साहब भीम राव आंबेडकर को आज ही मिला था मरणोपरांत भारत रत्न
Bhasha'बाबासाहब' भीमराव आंबेडकर ने भारत की आज़ादी की लड़ाई में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था और जीवनभर सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ते रहे. आजादी के बाद उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई जब उन्हें राष्ट्र के संविधान निर्माण का दायित्व सौंपा गया.
Kanika Kapoor Health Update: कनिका कपूर की पांचवीं कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट आई सामने, दोबारा पाई गई पॉजिटिव
Team Latestlyबॉलीवुड गायिका कनिका कपूर कोरोनावायरस संक्रमण की जांच में लगातार पांचवी बार संक्रमित पाई गई हैं. हर 48 घंटे में कोरोना संक्रमित मरीजों के सैंपल टेस्ट किए जाते हैं. कनिका वर्तमान में संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआईएमएस) में भर्ती हैं.
Coronavirus: महाराष्ट्र में पांच नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हुई पुष्टि, राज्य में कुल संख्या हुई 225
Rakesh Singhदेश में कोरोना वायरस महामारी की वजह से अबतक 42 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 101 लोग इससे उभर चुके हैं. इसी बीच ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार महाराष्ट्र में इससे संक्रमित पांच और मरीजों की पुष्टि हुई है. जिसमें मुंबई से एक और पुणे एवं बुलढाणा से दो-दो मरीजों की पुष्टि हुई है.
दिशा पटानी ने फैंस को दिया अपनी हॉटनेस का डोज, शेयर की Sun Kissed फोटो
IANSअभिनेत्री दिशा पटानी ने अपने प्रशंसकों के लिए खुद की शानदार तस्वीर साझा की है. दिशा ने अपनी हालिया तस्वीरें फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम पर साझा की है. एक तस्वीर में 'बागी 2' की स्टार को फ्लोरल समर ड्रेस पहने हुए देखा जा सकता है.
मुंबई में चोरी के आरोप में 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Dinesh Dubeyदेश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में लॉकडाउन के दौरान एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. विले पार्ले (Vile Parle) इलाकें में सोमवार को चोरी (Thief) करने के आरोप में एक 24 वर्षीय युवक की पिटाई के बाद मौत हो गई.
लॉक डाउन के चलते घर पर वर्कआउट कर रही हैं करीना कपूर, फैंस के लिए शेयर की सेल्फी फोटो
IANSबॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने प्रसिद्ध पाउट की एक तस्वीर साझा की है. करीना ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर किया, जहां उन्होंने एक भारी व्यायाम दिनचर्या के बाद खुद की एक तस्वीर साझा की.
सलमान खान के भतीजे अब्दुल्ला खान की मौत पर शोकाकुल हुआ बॉलीवुड, डेजी शाह समेत इन सेलिब्रिटीज ने दी श्रद्धांजलि
Akash Jaiswalसलमान खान के भतीजे अब्दुल्ला खान का सोमवार रात को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. अब्दुल्ला के निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शॉक्ड रह गए हैं. बॉलीवुड स्टार्स अब्दुल्ला को याद करते हुए सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
योगी सरकार का बड़ा आदेश- लॉकडाउन के दौरान सभी निजी अस्पतालों को तत्काल खोलो
IANSउत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने सभी निजी अस्पतालों को तत्काल खोलने के निर्देश दिए हैं. लॉकडाउन के कारण ज्यादातर निजी अस्पताल बंद चल रहे हैं. इसके पीछे अस्पताल संचालक स्टाफ के आने-जाने की दिक्कतों का हवाला दे रहे हैं, जबकि आवश्यक सेवाओं के तहत अस्पतालों के खुलने पर रोक नहीं है.
कोरोना के कहर से दहला US: COVID-19 से अब तक अमेरिका 3000 लोगों की मौत, डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमित
Manoj Pandeyपूरी दुनिया पर मुसीबत बनकर टूटी कोविड-19 बीमारी से हर कोई त्रस्त है. चीन के वुहान से निकला कोरोना वायरस अब पूरे संसार के लिए खौफ बन गया है. इंसानों की जिंदगियां लगातार जा रही हैं. कोरोना के प्रकोप से सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि इटली, फ्रांस, ब्रिटेन, ईरान समेत कई देश शामिल हैं. वहीं दुनिया का सबसे ताकतवर देश के रूप में पहचान बनाने वाला अमेरिका भी कोरोना वायरस के आगे घुटने टेकता नजर आ रहा है. इटली और स्पेन के बाद कोरोना का केंद्र अमेरिका बनता जा रहा है. अमेरिका में अब तक 3000 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं डेढ़ लाख ऐसे हैं जो कोरोना वायरस से जूझ रहे हैं. इटली के बाद अमेरिका में मृतकों की संख्या सबसे अधिक है. अकेले सोमवार के दिन ही कोरोना वायरस के कारण महज 24 घंटे में 518 लोगों की मौत हो गई.
कोरोना के खिलाफ एक्शन में योगी, तेजतर्रार आईएएस अफसर सुहास एलवाई को बनाया गौतमबुद्ध नगर का डीएम
IANSउत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने तेजतर्रार आईएएस अफसर सुहास एलवाई को सोमवार शाम गौतमबुद्ध नगर का नया जिलाधिकारी नियुक्त कर दिया. उन्होंने बी.एन. सिंह का स्थान लिया है. उप्र प्रशासन ने 2007 बैच के आईएएस अफसर सुहास एलवाई की नियुक्ति के आदेश सोमवार शाम जारी किए.
Urvashi Rautela Hot Photo: हॉट एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने Bikini Photo शेयर करके मचाया बवाल, हॉटनेस से लगाई आग
IANSअभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वो नीली बिकिनी में दिखाई दे रही है. इस तस्वीर को साझा करते हुए उर्वशी ने कोरोनोवायरस प्रकोप के बीच अपने प्रशंसकों को एक संदेश भी दिया है. उन्होंने लिखा, "मुस्कुराहट फैलाओ, रोगाणु नहीं".
Ram Navami 2020: कब है श्रीरामनवमी, जानें अयोध्या में कैसे मनाते हैं श्रीराम जन्मोत्सव! इस बार क्यों खास है यह पर्व!
Rajesh Srivastavइस वर्ष श्रीरामनवमी गुरुवार के दिन पड़ रही है. यह दिन भगवान विष्णु का प्रिय दिवस माना जाता है. भगवान श्रीराम विष्णुजी के अवतार हैं. गुरुवार के दिन भगवान राम की पूजा करने का अर्थ है भगवान विष्णु के प्रति भक्ति और आस्था को दर्शाना.
Coronavirus Death Toll in India: भारत में COVID-19 से मरने वालों की संख्या हुई 42, केरल और बंगाल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हुई मौत
Rakesh Singhलगभग पुरे विश्व को अपने चपेट में ले चुके कोरोना वायरस की वजह से मंगलवार यानि आज सुबह केरल में एक और व्यक्ति की मौत हो गई. ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार संक्रमित व्यक्ति का निधन तिरुवनंतपुरम स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में किडनी फेल होने की वजह से हुई. बता दें कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित या दूसरी मौत है.
दुबई में भारतीय व्यवसायी अजय शोभराज ने क्वारंटाइन के लिए दान की अपनी पूरी संपत्ति
IANSदुबई स्थित फिनजा ज्वेलरी के संस्थापक और अध्यक्ष भारतीय व्यवसायी अजय शोभराज ने कोरोना संकट के बीच क्वारंटीन के लिए इस्तेमाल में लाने के लिए अपनी एक इमारत दान की है, ताकि इमारत का इस्तेमाल संक्रमित लोगों के इलाज के लिए संगरोध केंद्र के रूप में किया जा सके.