मुख्य समाचार

कोविड-19: डॉक्टर की अंत्येष्टि में हिंसा,सहकर्मी ने आधी रात अकेले कब्र खोद कर दफनाया

Bhasha

दरअसल, डॉक्टर की अंत्येष्टि के लिए कई लोग आए थे लेकिन इसका विरोध कर रही भीड़ ने उन पर हमला कर दिया और सभी लोगों को शव को कब्रिस्तान में ही छोड़ कर भागने को मजबूर होना पड़ा।

कोरोना वायरस को लेकर WHO प्रमुख की चेतावनी, कहा- ‘इससे भी बुरा वक्त अभी आने वाला है’

Bhasha

डब्ल्यूएचओ के निदेशक टेड्रोस एडेहनम ग्रेब्रेयेसुस ने हालांकि यह नहीं बताया कि उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि हालात आगे चल कर बद से बदतर होंगे।

कोरोना संकट से अमेरिकी कच्चे तेल की हालत हुई खस्ता, 0 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंची कीमत

Dinesh Dubey

कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के कारण अमेरिकी कच्चे तेल के दाम में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है. मांग की भारी कमी के चलते भंडारण क्षमता गिरने से अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत 0.01 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई.

बंगाल के अलीपुरद्वार में शव की अंत्येष्टि की कोशिश को लेकर स्थानीय लोगों के साथ झड़प में 20 पुलिसकर्मी घायल

Bhasha

पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार तड़के सालकुमारहाट इलाके में तीस्ता नदी के तट पर हुई।

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, 75 हजार रैपिड टेस्ट की तैयार शुरू, धारावी में बांटी जाएगी हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की गोलियां

Dinesh Dubey

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को बताया कि केंद्र सरकार से सशर्त अनुमति मिलने के बाद जल्द ही 75000 रैपिड टेस्ट शुरू किया जाएगा. मुंबई में धारावी जैसे कुछ क्षेत्रों में एहतियात के तौर पर हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का उपयोग करने का भी फैसला किया गया है.

डब्ल्यूटीओका कोई उल्लंघन नहीं हुआ है भारत में विदेशी निवेश के नए नियमों से :विशेषज्ञ

Bhasha

इसस पहले भारत में चीन के दूतावास के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि नए नियम डब्ल्यूटीओ (विश्व व्यापार संगठन) के सिद्धांतों और मुक्त व्यापार के सामान्य चलन के विरुद्ध हैं।

लॉकडाउन: मुंबई में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सांगली से परिवार को आने की अनुमति नहीं मिली

Bhasha

पुलिस ने बताया कि अंधेरी रेलवे पुलिस से जुड़ी सुरेखा बेरदे का शव उनके पति ने फ्लैट में लटकता हुआ पाया.

मप्र मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को होने की उम्मीद

Bhasha

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल का विस्तार कल (मंगलवार) दोपहर में किया जाएगा।

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की हालत पर भारत की टिप्पणी ‘‘बिल्कुल बेबुनियाद’’ : विदेश मंत्रालय

Bhasha

भारत ने रविवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की उस टिप्पणी को सिरे से खारिज किया था कि कोरोना वायरस संकट की आड़ में भारत मुसलमानों को निशाना बना रहा है। दरअसल, खान ने सोमवार को ट्वीट कर भारत सरकार पर आरोप लगाया कि वह कोरोना वायरस संकट की आड़ में जानबूझ कर मुसलमान समुदाय को निशाना बना रही है।

कोरोना वायरस से फ्रांस में 547 लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या बढ़कर 20000 हुई

Nizamuddin Shaikh

समाचार एजेंसी एएफपी द्वारा संकलित, आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार फ्रांस में रविवार को कोविड 19 से 395 लोगों की जान गई थी. वहीं सोमवार को इस महामारी से 547 लोगों की मौत हुई है. जो इस देश में कोविड- 19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 20000 को पार कर गई है.

केजरीवाल को कोविड-19 मामलों का वर्गीकरण करने से रोकने की मांग वाली याचिका पर विचार से अदालत का इनकार

Bhasha

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह याचिका पर विचार करने की इच्छुक नहीं थीं, इसलिए याचिकाकर्ता ने इसे उच्चतम न्यायालय में दाखिल करने की स्वतंत्रता के साथ वापस ले लिया।

राशिफल 21 अप्रैल 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन

Subhash Yadav

21 अप्रैल 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपके सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. वृषभ-आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे.

कोविड-19 को लेकर सरकार उठा रही है सभी एहतियाती कदम: सोरेन

Bhasha

मुख्यमंत्री ने यहां मंत्रालय में लॉकडाउन को लेकर वित्त, वाणिज्य कर एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव, ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, स्वास्थ्य एवं आपदा मंत्री बन्ना गुप्ता और कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल के साथ उच्चस्तरीय बैठक के बाद यह बात कही।

कोविड-19 के 80 प्रतिशत मामलों में लक्षण नहीं दिख रहे हैं, या कम दिख रहे हैं : स्वास्थ्य मंत्रालय

Bhasha

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने संवाददाता सम्मेलन में आज कहा, ‘‘दुनिया भर के आंकड़े के विश्लेषण के आधार पर कोविड-19 के 80 प्रतिशत मरीजों में इसके लक्षण या तो नहीं नजर आ रहे हैं, या फिर बहुत ही कम नजर आ रहे हैं। करीब 15 प्रतिशत मरीज गंभीर रूप से बीमार हो रहे हैं और करीब पांच प्रतिशत की हालत बेहद नाजुक हो जाती है।’’

मप्र में कोविड-19 मरीजों से संख्या बढ़कर 1485 हुई

Bhasha

प्रदेश सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से चार और मरीजों की मौत के बाद इस बीमारी से मरने वालों की तादाद 76 हो गयी है। इसमें सबसे अधिक 52 मौतें अकेले इन्दौर में हुई हैं। जबकि कोरोना से भोपाल में सात, उज्जैन में छह, देवास में पांच, खरगोन में चार, और छिंदवाड़ा तथा मंदसौर में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

कच्चा तेल बाजार रसातल में, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 2 डॉलर/बैरल के भाव

Bhasha

अंतरराष्ट्रीय बजार में अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल का भाव सोमवार को गिर कर सोमवार को दो डॉलर प्रति बैरल के न्यूनतम स्तर पर आ गया।

भारतीय रिजर्व बटालियन के दो जवानों पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Bhasha

मिजोरम के पुलिस उप महानिरीक्षक (उत्तरी क्षेत्र) ललबियाकथांगा खियांग्टे के मुताबिक, पश्चिमी मिजोरम के मामित जिले की जोमुंत्लंग सीमा पर शनिवार को पहरा दे रहे दो जवानों पर करीब 100 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढकर 116 हुई

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में 7 महिलाओं और 10 पुरुषों की जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है ।

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ कर 2081 हुए, मृतकों की संख्या 47 पहुंची

Bhasha

अधिकारियों के मुताबिक, कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 47 हो गई है।

अरुणाचल प्रदेश: लॉकडाउन के बीच शिकारियों ने किंग कोबरा को मार कर खाया

Vandana Semwal

किंग कोबरा एक संरक्षित जीव है और इसे मारना एक अपराध है. ऐसे मामले में जमानत भी नहीं मिलती है. बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में सांपो की कई प्रजातियां मिली हैं, इनमें से कई लुप्त भी हो चुकी है.

Categories