मुख्य समाचार

जनता लड़ रही है कोरोना के खिलाफ जंग : मोदी

Bhasha

मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने की जंग ‘जन-प्रेरित’ है। लोग एक दूसरे की मदद करने के लिए आगे जा रहे हैं, और यह लड़ाई हम सब मिलकर देश की जनता के नेतृत्व में लड़ रहे हैं।’’

हेमामालिनी ने लोगों से लॉकडाउन संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की

Bhasha

इसके साथ ही उन्होंने कोरोना योद्धाओं (चिकित्सकों, नर्सों, स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों और मीडियाकर्मियों) पर हुए हिंसक हमलों की निंदा करते हुए उनके साथ हरसंभव सहयोग करने की अपील भी की।

लॉकडाउन के दौरान केरल में फंसे 164 स्विस नागरिकों को किया गया एयरलिफ्ट, कोचिन एयरपोर्ट से ज्यूरिख के लिए किया गया रवाना

Anita Ram

लॉकडाउन के चलते दक्षिण भारत के केरल में फंसे स्विटजरलैंड के नागरिकों को उनके देश पहुंचाने के लिए उन्हें एयरलिफ्ट किया गया है. केरल के कोच्चि में फंसे करीब 164 स्विस नागरिकों को शनिवार रात स्विस एयर द्वारा कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एयरलिफ्ट किया गया. विशेष विमान ने कोचिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शनिवार देर रात 11.10 बजे ज्यूरिख के लिए उड़ान भरी.

अरिजीत सिंह के हिट गाने को संगीतकार शारीब और तोशी ने किया रीक्रिएट

IANS

गायक और संगीतकार जोड़ी शारीब और तोशी ने एक नए म्यूजिक वीडियो के लिए अरिजीत सिंह के खूबसूरत गीत 'मरीज-ए-इश्क' को रीक्रिएट किया है. अरिजीत ने साल 2014 में आई फिल्म जिद के लिए इस गीत को रिकॉर्ड किया था और संयोगवश उस वक्त शारीब और तोशी ने ही इस गाने के लिए धुन तैयार की थी.

किम जोंग-उन के स्वास्थ्य संबंधी अटकलों के बीच उपग्रह से ली गई तस्वीरों में दिखाई दी उनकी ट्रेन

Bhasha

किम जोंग-उन के लंबे समय से जनता के बीच न दिखाई देने के कारण उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलें लग रही हैं. उत्तर कोरिया संबंधी मामलों के अध्ययन में विशेषज्ञता रखने वाली वेबसाइट ‘38 नॉर्थ’ ने उपग्रह से ली गई तस्वीरें जारी कीं. सियोल लगातार यह कहता रहा है कि ऐसे कोई संकेत नहीं है कि किम का स्वास्थ्य खराब है.

कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच पीएम मोदी ने की 'मन की बात', कहा- आज पूरा देश लड़ रहा है लड़ाई, सबका लक्ष्य एक

Team Latestly

पीएम मोदी ने कहा है कि आज पूरा देश कोरोना वायरस महामारी से लड़ाई लड़ रहा है. सबका एक ही लक्ष्य है कि कोरोना को हराना है.

रणवीर सिंह की फिल्म '83' सीधे OTT पर नहीं होगी रिलीज, रिलायंस एंटरटेनमेंट ने खबरों को नकारा

IANS

रिलायंस एंटरटेनमेंट और फिल्म '83' के सहनिर्माताओं ने उन अपुष्ट रिपोर्टों को नकार दिया है जिनमें कहा गया था कि रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के लिए बेचा जाएगा.ट्रेड सर्किट में इन अटकलों ने जोर पकड़ लिया कि एक ग्लोबल ओटीटी कंपनी जिसकी भारत में अच्छी पहुंच हैं.

फतेहपुर: तेज आंधी आने से यमुना नदी में पलटी नौका, 2 पुलिसकर्मी और नाविक की हुई मौत

IANS

उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों से भरी नौका तेज आंधी की वजह से शनिवार शाम यमुना नदी की जलधारा में पलट गई, जिससे उसमें सवार एक उपनिरीक्षक, एक सिपाही और नाविक की मौत हो गयी है. करीब 12 घण्टे के बाद रविवार को तीनों शव बरामद कर लिए गए हैं.

किम जोंग-उन की हालत गंभीर, नॉर्थ कोरिया पहुंचेगी चीन की मेडिकल टीम

IANS

उत्तर कोरिया का शीर्ष नेता किम जोंग-उन कथित तौर पर 'वेजिटेटिव स्टेट' में है. जापानी मीडिया ने कहा कि पहले की तुलना में किम के स्वास्थ्य के अधिक गंभीर होने की संभावना है. वेजिटेटिव स्टेट एक विशिष्ट न्यूरोलॉजिकल डायग्नोसिस है.

फ्लोरिडा के अधिकारियों ने घड़ियालों की आक्रमकता के खिलाफ चेताया

Bhasha

मनाटी काउंटी के शेरिफ कार्यालय ने मोटर चालकों को आगाह किया है कि यह वक्त घड़ियालों के संसर्ग का वक्त है लेकिन वे हर किसी के साथ प्रेम से पेश आएं, ऐसा जरूरी नहीं है।

अभिनेता वरुण धवन ने 5 लाख दिहाड़ी मजदूरों की मदद की

IANS

वरुण धवन ने फिल्म और टेलीविजन उद्योग के 32 अलग-अलग प्रोफाइल से जुड़े करीब पांच लाख दिहाड़ी मजदूरों के लिए रुपये दान किए हैं. गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के कारण हुए लॉकडाउन से वे बेरोजगार हो गए हैं. अभिनेता ने अपने 33वें जन्मदिन के अवसर पर यह नेकी की.

छोटे परदे के राम अरुण गोविल इस फिल्म में निभा चुके हैं लक्ष्मण का किरदार, जितेंद्र संग आए थे नजर

Team Latestly

अरुण गोविल ने कुछ समय पहले इस बात का खुलासा किया था कि राम का किरदार निभाने के चलते उनके करियर पर ब्रेक लग गया और उन्हें कोई भी अपनी फिल्म और शो में ऑफर नहीं देता था.

COVID-19: दिल्ली हाई कोर्ट में बंद के दौरान आवारा कुत्तों और अन्य पशुओं को भोजन मुहैया कराने संबंधी याचिका दायर

Bhasha

दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर करके केंद्र सरकार, आप सरकार और यहां नगर निकायों को लॉकडाउन (बंद) के दौरान आवारा पशुओं को भोजन एवं पानी मुहैया कराने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में बंद लागू किए जाने की घोषणा 24 मार्च को पहली बार 14 अप्रैल तक के लिए की थी.

ओडिशा में तीन और लोगों में कोविड-19 की पुष्टि, कुल संक्रमितो की संख्या 103 हुई

Bhasha

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने बताया कि तीनों मामले सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला से सामने आए हैं। इनमें 57 वर्षीय महिला और 23 एवं 60 साल के दो पुरुष शामिल हैं। विभाग ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है और आगे के कदम उठाए जा रहे हैं।

COVID-19 से जुड़े घटनाक्रमों और फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर तय होगी शेयर बाजारों की दिशा

Bhasha

कंपनियों के तिमाही नतीजों, कोरोना वायरस से जुड़े घटनाक्रमों तथा अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी. विश्लेषकों ने यह राय जताई है. देश में कोरोना वायरस की वजह से अब तक 775 लोगों की जान जा चुकी है. विश्लेषकों ने कहा कि फ्रैंकलिन टेंपलेटन म्यूचुअल फंड ने छह बांड योजनाएं बंद कर दी हैं.

कोरोना से लड़ाई में विद्या बालन ने डॉक्टरों के लिए दान किए 1 हजार PPE किट्स

IANS

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन (Vidya Balan) ने डॉक्टरों और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों के लिए 1000 पीपीई किट दान किया है, जो कोविड-19 से हमें सुरक्षित रखने के लिए सबसे आगे खड़े होकर इसका सामना कर रहे हैं.

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.63 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Bhasha

रिलायंस के अलावा शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार पूंजीकरण में भी बढ़ोतरी हुई। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक को बाजार मूल्यांकन में नुकसान उठाना पड़ा।

COVID Toes: अंगूठों या पैरों में सूजन की समस्या को न करें नजरअंदाज, यह हो सकता है कोरोना वायरस का लक्षण, जानें क्या कहते हैं त्वचा विशेषज्ञ

Anita Ram

कोरोना वायरस संक्रमण के आम लक्षणों को अलावा मरीज में कुछ नए लक्षण भी दिख सकते हैं. डॉक्टरों का कहना है कि इंसानी अंगूठों या पैर की उंगलियों का बैंगनी पड़ जाना, ठंडा पड़ जाना या उनमें सूजन आना कोरोना वायरस संक्रमण के नए लक्षण हो सकते हैं. त्वचा विज्ञान समुदाय द्वारा इस लक्षण को 'कोविड टॉज' कहा गया है.

राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ हुई हल्की बारिश, देखें तस्वीरें

Rakesh Singh

राजधानी दिल्ली समेत बिहार, उत्तर प्रदेश में रविवार यानि आज की शुरुवात हल्की बूंदाबांदी के साथ हुई. कई जगहों पर अब भी बारिश जारी है, इसके अलावा आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की भी खबर सामने आई है. सुचना के अनुसार मैदानी इलाकों में इस समय गेहूं की फसलों की कटाई चल रही है.

इस आईपीएल में सफलता का पूरा भरोसा था : कुलदीप

Bhasha

उन्होंने कहा कि वह पिछली बार सही योजना नहीं बना पाये जिससे उन्हें अच्छा सबक मिला। यह चाइनामैन गेंदबाज आईपीएल 2020 में सफलता के प्रति आश्वस्त था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस टूर्नामेंट का आयोजन अधर में लटका है।

Categories