राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ हुई हल्की बारिश, देखें तस्वीरें

राजधानी दिल्ली समेत बिहार, उत्तर प्रदेश में रविवार यानि आज की शुरुवात हल्की बूंदाबांदी के साथ हुई. कई जगहों पर अब भी बारिश जारी है, इसके अलावा आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की भी खबर सामने आई है. सुचना के अनुसार मैदानी इलाकों में इस समय गेहूं की फसलों की कटाई चल रही है.

दिल्ली में हल्की बूंदा-बांदी हुई (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत बिहार (Bihar), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में रविवार यानि आज की शुरुवात हल्की बूंदाबांदी के साथ हुई. कई जगहों पर अब भी बारिश जारी है, इसके अलावा आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की भी खबर सामने आई है. सुचना के अनुसार मैदानी इलाकों में इस समय गेहूं (Wheat) की फसलों की कटाई चल रही है. ऐसे में इस बेमौसम बरसात की वजह से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है.

बता दें कि मौसम विभाग ने बिहार के 18 जिलों में पहले ही ब्लू अलर्ट जारी किया था. इसमें राज्‍य के उत्तरी हिस्से में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश तथा दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया था. वहीं बात करें राजधानी दिल्ली की तो यहां का तापमान फिलहाल 40 डिग्री से निचे चल रहा है. राजधानी दिल्ली में भी मौसम विभाग ने पहले ही इस हफ्ते बारिश का अनुमान लगा दिया था.

यह भी पढ़ें- मौसम का फिर बदला मिजाज, यूपी-हिमाचल समेत इन राज्यों में 24 घंटे में बारिश की संभावना

कई राज्यों में इस बेमौसम बरसात से जहां किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, वहीं जानकारों का मानना है कि मौजूदा समय में इस बारिश से कोरोना वायरस मरीजों की संख्या में और बढ़ोत्तरी होगी.

जी हां दरसल जानकार मानते हैं कि कोरोना वायरस सूरज की तेज धूप और गर्मी में कम देर जिंदा रहता है जिससे वह कम फैल पाता है. ऐसे में अगर बारिश होगी तो कोरोना को फायदा ही है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड