मुख्य समाचार
ट्विटर ने मेरा हैंडल ब्लॉक किया : अनंत कुमार हेगड़े
Bhashaउत्तर कन्नड़ से सांसद हेगड़े ने कंपनी के ‘‘डिजिटल उपनिवेशवाद’’ के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है।
गुजरात में कोविड-19 की स्थिति इटली, स्पेन, फ्रांस से बेहतर: अधिकारी
Bhashaराज्य की प्रधान स्वास्थ्य सचिव जयंती रवि ने संवाददाताओं से कहा कि यह मुख्यत: लॉकडाउन और विदेशों से लौट रहे लोगों के लिए नियंत्रण रणनीति जैसे कदमों की वजह से है।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढकर 259 हुई
Bhashaस्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि गोपालगंज जिले में दो पुरुषों (19 एवं 60 वर्ष) और दो महिलाओं (50 एवं 60 वर्ष) में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है ।
श्रद्धालुओं की अनुपस्थिति में खुले गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट, चारधाम यात्रा आरंभ
Bhashaअक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खुलने के साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा का आरंभ हो गया. हांलांकि, कोविड-19 के साये में शुरू हुई इस यात्रा से फिलहाल श्रद्धालुओं को दूर ही रखा गया है.
प.बंगाल: केन्द्र की टीमों ने कोलकाता, हावड़ा, सिलीगुड़ी में लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया
Bhashaकोलकाता में ठहरी रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी अपूर्व चंद्र के नेतृत्व वाली टीम ने शहर के दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में गार्डन रीच, इकबालपुर, खादरपुर, मोमिनपुर और कालीघाट इलाकों का दौरा किया। कोलकाता पुलिस के अधिकारी भी उनके साथ थे।
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के कोविड-19 टीके का उत्पादन तीन सप्ताह में शुरू कर सकता है सेरम इंस्टीट्यूट
Bhashaपुणे स्थित कंपनी सेरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया उन सात वैश्विक कंपनियों में शामिल है, जिसके साथ ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने टीके के उत्पादन के लिये साझेदारी की है।
मेरे मामले में लोगों को गलतफहमी हुई और गलत जानकारियां फैलाई गईं: कनिका कपूर
Bhashaकनिका को 20 मार्च को संक्रमित पाए जाने के बाद कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच ब्रिटेन से देश लौटने के बावजूद स्वयं को पृथक-वास में नहीं रखने और लापरवाही बरतने को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
वाधवान बंधुओं को सीबीआई ने हिरासत में लिया: महाराष्ट्र के गृह मंत्री
Bhashaवाधवान बंधु धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत वित्तीय अनियमितताओं के आरोपी हैं और वे 21 फरवरी से जमानत पर बाहर थे। इस माह के प्रारंभ में उन्हें तब पकड़ लिया गया था जब वे लॉकडाउन का उल्लंघन कर मुंबई से महाबलेश्वर जा रहे थे।
जनता लड़ रही है कोरोना के खिलाफ जंग, लापरवाही के प्रति रहें सजग : मोदी
Bhashaमोदी ने रविवार को अपने बात’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम भाग्यशाली हैं कि, आज, पूरा देश, देश का हर नागरिक, जन-जन, इस लड़ाई का सिपाही है, लड़ाई का नेतृत्व कर रहा है। आप कहीं भी नज़र डालिये, आपको एहसास हो जायेगा कि भारत की लड़ाई जनता द्वारा लड़ी जा रही (पीपुल ड्रिवेन) है।’’
कोविड-19 प्रभाव: सेवा क्षेत्र की कंपनियों में बढ़ सकता है ‘घर से काम’ करने का चलन
Bhashaदेश के 180 अरब डॉलर के सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के समक्ष लॉकडाउन अवधि के दौरान कारोबार की निरंतरता सुनिश्चित करने की चुनौती थी। लेकिन आज एक माह बाद उद्योग के कार्यकारी इसे एक अवसर के रूप में देख रहे हैं। उनका मानना है कि वर्क फ्रॉम होम (डब्ल्यूएफएच) से जो लागत और उत्पादकता में लाभ का परिदृश्य उभरा है, उससे सिर्फ आईटी क्षेत्र को ही फायदा नहीं होगा। भविष्य में बैंकों सहित सेवा क्षेत्र की विभिन्न कंपनियो में दफ्तर में बैठकर काम करने वाले लोगों की संख्या काफी कम हो जाएगी।
इटली में लॉकडाउन में ढील के बाद वायरस को लेकर गड़बड़ियों पर होगा अध्ययन
Bhashaइटली यूरोप में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है और अमेरिका के बाद सबसे अधिक इसी देश में 26 हजार लोगों की इस घातक वायरस से मौत हुई है. इटली में सबसे पहले यह मामला 21 फरवरी को सामने आया और उस समय विश्व स्वास्थ्य संगठन इस बात पर जोर दे रहा था कि वायरस पर ‘‘नियंत्रण किया जा सकता है.’’
वुहान के अस्पतालों में कोविड-19 के मामले शून्य हुए: अधिकारी
Bhashaचीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के एक प्रवक्ता मी फेंग ने कहा, ‘‘परिणाम वुहान में चिकित्साकर्मियों के कठिन प्रयासों’’ और उन लोगों की मदद से प्राप्त हुए जिन्हें वायरस के खिलाफ लड़ाई में शहर की सहायता के लिए देशभर से भेजा गया था।
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- प्रधानमंत्री ने लोगों के आत्म अनुशासन से कोरोना को परास्त करने का विश्वास जगाया
Bhashaसूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देशवासियों को आत्म अनुशासन की बदौलत अगले महीने ईद का पर्व आने तक कोरोना को परास्त करने का भरोसा दिया है.
कोविड-19 : आईआईटी सहित अन्य संस्थानों का नवोन्मेष पर जोर, विकसित की कई जांच तकनीक
Bhashaकोरोना वायरस का टीका विकसित करने के लिये 20 से अधिक तकनीकी और वैज्ञानिक संस्थान काम कर रहे हैं, वहीं आईआइटी ने ‘कोविड-19 विशेष शोध केंद्र’ स्थापित किये हैं। इन गतिविधियों से नवोन्मेष के माहौल को प्रोत्साहन मिल रहा है।
नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नये मामले आये सामने
Bhashaजिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि रविवार को 92 लोगों की जांच रिपोर्ट आई हैं, जिससे 89 लोगों में संक्रमण नहीं होने और तीन के संक्रमित होने की बात सामने आयी।
भारतीय कंपनियों को साइबर हमलों से बचने के लिये ठोस उपाय करने की जरूरत: पीडब्ल्यूसी
Bhashaकंपनी ने एक रिपोर्ट में कहा कि कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद साइबर हमलों के मामले में तेजी आयी है। उसने कहा, ‘‘जनवरी 2020 से मार्च 2020 के दौरान भारतीय कंपनियों पर साइबर हमले दो गुना हो गये हैं। फरवरी महीने में साइबर हमलों में काफी तेजी आयी और संवेदनशील सेवाओं में सेंध लगाने तथा रिमोट पर्सनल कंप्यूटर तक पहुंच बनाने पर जोर रहा।’’
मुंबई में कोरोना वायरस से संक्रमित 31 पत्रकार हुए ठीक, सभी को किया गया डिस्चार्ज
Nizamuddin Shaikhबता दें कि पिछले हफ्ते मुंबई के 171 पत्रकारों का बीएमसी की तरफ से कोरोना वायरस की जांच करवाई गई थी. जिसमें 53 पत्रकार कोविड-19 से पॉजिटिव पाए गए थे.
कोराना से लड़ने के लिए पायलट बाबा ने की 1.42 करोड़ की मदद
IANSवैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने के लिए पूरा देश लगा हुआ है. ऐसे में हर एक व्यक्ति इस वायरस से जंग के लिए अपना सहयोग दे रहा है. इसी कड़ी में प्रसिद्घ पायलट बाबा संस्थान ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के माध्यम से पीएम केयर फंड में एक करोड़ 42 लाख की राशि मदद के लिए दी है.
मुंबई और पुणे में 3 मई के बाद भी बढ़ सकता है लॉकडाउन, कोरोना के कहर को देखते हुए सरकार कर रही विचार
Dinesh Dubeyकोरोना संकट के बीच देशभर में आगामी 3 मई को राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन खत्म होने वाला है. लेकिन मुंबई और पुणे में हालात जस के तस बने हुए है. ऐसे में मुंबई और पुणे में लॉकडाउन को 15 मई तक बढाए जाने की पूरी संभावना है.
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या हुई 1843
Bhashaउत्तर प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 1843 हो गये. प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''प्रदेश में कुल मामले 1843 हैं. इनमें से 289 मरीज उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 29 लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से मौत हो गयी है.