बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढकर 259 हुई

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि गोपालगंज जिले में दो पुरुषों (19 एवं 60 वर्ष) और दो महिलाओं (50 एवं 60 वर्ष) में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है ।

जमात

पटना, 26 अप्रैल बिहार में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नये मामले सामने आने के साथ राज्य में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढकर 259 हो गये हैं ।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि गोपालगंज जिले में दो पुरुषों (19 एवं 60 वर्ष) और दो महिलाओं (50 एवं 60 वर्ष) में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है ।

उन्होंने बताया कि गोपालगंज जिले के पछदेवरी, सदर, फुलवारी और भोर प्रखंड के इन मरीजों के संपर्क में आये लोगों का पता लगाया जा रहा है ।

संजय ने बताया कि रविवार को पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया और अरेराज में चार पुरुषों (28, 32, 50 एवं 54 वर्ष) में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है जिनमें से तीन मुंबई से और एक दिल्ली से अपने घर लौटे थे।

गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गयी थी ।

बिहार के कुल 38 जिलों में से अबतक 21 जिलों में कोविड-19 के मामले सामने आ चुक हैं।

बिहार में अबतक कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले मुंगेर में 65, नालंदा में 34, पटना में 33, सिवान में 30, बक्सर में 25, कैमूर में 14, बेगुसराय एवं रोहतास में 09—09, गोपालगंज में 07, गया में 06, भागलपुर एवं पूर्वी चंपारण में 05—05, नवादा एवं सारण में तीन—तीन, बांका, औरंगाबाद, वैशाली एवं भोजपुर में दो—दो तथा लखीसराय, मधेपुरा एवं अरवल में एक—एक मामले सामने आए हैं ।

ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अबतक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है ।

कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी और उसके संपर्क में आए 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी ।

बिहार में अबतक कोरोना वायरस के 17041 संदिग्ध नमूनों की जांच की जा चुकी है। राज्य में कोरोना संक्रमित 56 लोग ठीक भी हुए हैं।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट