मुख्य समाचार
कोरोना वायरस: गौतमबुद्ध नगर में 62 प्रतिशत मरीज हुए स्वस्थ
Bhashaजिलाधिकारी गौतम बुध नगर सुहास एल वाई ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में रविवार तक 115 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए।
वेबसीरीज ‘हंसमुख’ का प्रसारण रोकने की याचिका पर उच्च न्यायालय ने नेटफ्लिक्स से जवाब मांगा
Bhashaउच्च न्यायालय ने कहा कि वेबसीरीज के प्रसारण पर अंतरिम रोक लगाने के अनुरोध पर भी आदेश बाद में सुनाया जायेगा।
दिल्ली: कोरोना को मात देने वाले तबरेज खान ने किया प्लाज्मा दान, बोले- सीएम की अपील के बाद लिया फैसला, मुझे खुशी है कि इससे किसी की जिंदगी बचेगी
Anita Ramराजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण को मात देने वाले मरीज तबरेज खान ने दूसरे कोविड-19 मरीजों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए अपना प्लाज्मा दान किया है. उनका कहना है कि मैंने सीएम अरविंद केजरीवाल की अपील सुनने के बाद प्लाज्मा दान करने का फैसला कियाय मुझे वास्तव में इस बात से खुशी हो रही है कि मेरा प्लाज्मा किसी मरीज के जीवन को बचाने में काम आएगा.
दुनियाभर में सैनिक साजोसामान खर्च में 2019 में दशक की सबसे ऊंची वृद्धि, अमेरिका, चीन, भारत शीर्ष पर
Bhashaस्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिप्री) की इस संबंध में जारी एक रपट में यह खुलासा किया गया है। सिप्री ने सोमवार को कहा कि यह पहली बार है जब भारत और चीन दो एशियाई ताकतें सैनिक साजोसामान पर अधिक खर्च करने वाले दुनिया के शीर्ष तीन देशों में शामिल हुई हैं।
ईशा गुप्ता इस स्पेनिश बिजनेसमैन को कर रही हैं डेट, फोटो शेयर कर की आधिकारिक घोषणा
Akash Jaiswalबॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने कुछ ही दिनों पहले इस बात का खुलासा किया था कि वो स्पेन के एक शख्स को डेट कर रही हैं. ईशा ने बताया था कि उनके बॉयफ्रेंड कोरोना वायरस के लॉकडाउन के बीच स्पेन में फंसे हुए हैं और ऐसे में वो लगातार उनसे बात करके उनके स्वास्थ की जानकारी लेती रहती हैं.
कोरोना संकट के बीच गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा-लॉकडाउन को 3 मई के बाद आगे बढ़ाना चाहिए
IANSगोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को कहा कि तीन मई को समाप्त होने वाले कोविड-19 संबंधित लॉकडाउन को राज्य के अंदर आर्थिक गतिविधियों में छूट के साथ और आगे बढ़ाया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने वाले सावंत ने यह भी कहा कि बैठक में कई अन्य राज्यों ने भी लॉकडाउन को बढ़ाने की मांग की.
लॉकडाउन में फंसा फ्रांसीसी परिवार सीख रहा है पूजा और मंत्रोच्चार
Bhashaएसडीएम नौतनवा जसवीर सिंह ने बताया कि पैलारेज पैट्रिस फ्रांस के तोउलूसे शहर के नागरिक हैं और उनके साथ उनकी पत्नी वर्जिनी, बेटियां ओफेली और लोला तथा बेटा टॉम है । वे फरवरी से ही यात्रा कर रहे हैं । जब वे नेपाल में प्रवेश करने वाले थे तभी लॉकडाउन के कारण सीमाएं सील हो गयीं । फिर वे लक्ष्मीपुर वन के निकट गांव के मंदिर में ही रूक गये । प्रशासन उन्हें अनाज और अन्य आवश्यक वस्तुएं मुहैया करा रहा है।
नोएडा में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या
Bhashaसहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि सलारपुर में रहने वाला राजेश कुमार (45 वर्ष) फेस-2 क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में काम करता था। लॉकडाउन की वजह से कंपनी बंद हो गई थी।
प्रो-लीग में विस्तार से शीर्ष टीमों के खिलाफ खुद को साबित करने का मौका मिलेगा: वरुण
Bhashaपिछले सप्ताह एफआईएच ने प्रो लीग के दूसरे सत्र को एक वर्ष के लिए जून 2021 तक बढ़ा दिया था।
चीन ने कोरोना वायरस के प्रति कार्रवाई को लेकर अमेरिका पर साधा निशाना
Bhashaअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह डब्ल्यूएचओ को भुगतान रोक रहे हैं क्योंकि उसने इस महामारी के खिलाफ पुख्ता कदम नहीं उठाये और चीन के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया दिखाया। अमेरिका डब्ल्यूएचओ के लिए सबसे बड़ा दानकर्ता है।
न्यायालय ने मीडिया में कर्मचारियों की छंटनी, वेतन में कटौती के मामले में केन्द्र से मांगा जवाब
Bhashaन्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ ने पत्रकारों के तीन संगठनों की याचिका पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई के दौरान केन्द्र, इंडियन न्यूजपेपर्स सोसायटी, द न्यूज ब्राडकास्टर्स एसोसिएशन को नोटिस जारी किये। पीठ ने इस मामले को दो सप्ताह बाद आगे सुनवाई के लिये सूचीबद्ध किया है।
फ्रेंकलिन टेम्पलटन निवेशकों का पैसा जल्द से जल्द लौटाने को प्रतिबद्ध : संजय सप्रे
Bhashaकंपनी ने कहा कि योजनाओं को बंद करने का मतलब निवेशकों का पैसा डूबना नहीं है।
ICC ने सना मीर को दी बधाई, कहा- वह पाकिस्तान व विदेश में क्रिकेट की महान दूत
IANSअंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने क्रिकेट से संन्यास लेने वाली पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सना मीर को भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं. सना ने शनिवार को ही क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी.
प्रधानमंत्री के साथ बैठक में ज्यादातर मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने की पैरवी की : नारायणसामी
Bhashaनारायणसामी ने यह भी बताया कि बैठक में उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी कामगारों एवं छात्रों को वापस लाने के लिए राष्ट्रीय नीति बनाने का भी सुझाव दिया।
मैक्स अस्पताल के 33 कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाये गए
Bhashaमैक्स हेल्थकेयर समूह ने दो सप्ताह पहले घोषणा की थी कि वह देशभर में स्थित अपनी सभी इकाइयों में अपने सभी कर्मचारियों और मरीजों की कोविड-19 के लिए जांच करेगा।
अरुण गोविल के अवॉर्ड ना मिलने के ट्वीट से सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, तो एक्टर ने कहा- दर्शकों के प्यार से बड़ा कुछ नहीं
Team Latestlyएक सवाल के जवाब में अरुण गोविल ने लिखा था कि चाहे कोई राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार, मुझे आज तक किसी सरकार ने कोई सम्मान नहीं दिया है.
राजस्थान: कोरोना वायरस से संक्रमित पांच और रोगियों की मौत
Bhashaराज्य में इस वायरस के संक्रमण से कुल 46 लोगों की मौत हो चुकी हैं, जिनमें से 25 लोगों की मौत केवल जयपुर में हुई है।
इंडियन ओवरसीजी बैक ने स्वयं सहायता समूहों के लिए विशेष योजना पेश की
Bhashaइस योजना के तहत एसएचजी के एक सदस्य को अधिकतम 5,000 रुपये का ऋण दिया जाएगा। समूह के लिए ऋण की सीमा एक लाख रुपये तय की गई है।
वडोदरा: ऑनलाइन लूडो में पत्नी से मिली हार पति को नहीं हुई बर्दाश्त, गुस्से में आकर उसने महिला की पीट-पीटकर तोड़ दी रीढ़ की हड्डी
Team Latestlyकोरोना महामारी के चलते देश में जो हालात हैं उसे देखते हुए 3 मई तक लॉकडाउन को पीएम नरेंद्र मोदी ने बढ़ाया हुआ है. इसके साथ ही लोगों से बार-बार अपील की जा रही है कि वे अपने घरों में रहें। इसके साथ ही इन दिनों लोग घरों में रहने के दौरान समय बिताने के लिए ऑनलाइन गेम खेल रहे हैं. कई फिल्में देख रहे हैं. हर कोई अपने हिसाब से टाइमपास करने के लिए जुगाड़ में लगा हुआ है.लेकिन गुजरात से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान है.
कर्नाटक: बेंगलुरु में कोरोना पॉजिटिव मरीज ने अस्पताल की पांचवी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
Rakesh Singhकर्नाटक में बेंगलुरु स्थित एक अस्पताल में 50 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज ने सोमवार यानि आज अस्पताल की पांचवी मंजिल से नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना के पश्चात् मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि, 'मृतक व्यक्ति के अंदर कोरोना लक्षण मिलने के बाद अस्पताल लाया गया था.