राजस्थान: कोरोना वायरस से संक्रमित पांच और रोगियों की मौत

राज्य में इस वायरस के संक्रमण से कुल 46 लोगों की मौत हो चुकी हैं, जिनमें से 25 लोगों की मौत केवल जयपुर में हुई है।

जमात

जयपुर, 27 अप्रैल राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच और लोगों की मौत हो गई और संक्रमण के 49 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,234 हो गयी।

राज्य में इस वायरस के संक्रमण से कुल 46 लोगों की मौत हो चुकी हैं, जिनमें से 25 लोगों की मौत केवल जयपुर में हुई है।

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को जयपुर में चार और लोगों की मौत के मामले सामने आए। इसके अलावा भरतपुर में भी वायरस से एक व्यक्ति की मौत हुई है।

इस बीच सोमवार दोपहर दो बजे तक राज्य में संक्रमण के 49 नये मामले आए, जिनमें जयपुर में 19, झालावाड़ में नौ, टोंक में आठ, जोधपुर में छह, कोटा में चार तथा जैसलमेर—अजमेर एवं भीलवाड़ा में एक-एक नया मामला शामिल है।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 61 वे लोग भी शमिल हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\