मुख्य समाचार

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग: भारत में 1543 नए मामले आए सामने, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 29 हजार के पार पहुंची

Bhasha

स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 6,868 हो गयी है। यह कुल संक्रमित मरीजों की संख्या का 23.3 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 684 मरीजों को स्वस्थ्य होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गयी है।

तेलंगाना राज्य मानवाधिकार आयोग ने महिला एवं नवजात शिशु की मौत पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी

Bhasha

आयोग ने इस विषय पर एक तेलुगु दैनिक में छपी खबर का संज्ञान लिया और स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव, महबूबनगर के जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा महबूबनगर के सरकारी सामान्य अस्पताल के अधीक्षक एवं यहां कोटी के सरकारी मातृत्व अस्पताल के अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी ।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 359 हुई

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग के प्रधानसचिव संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के गोपालगंज में 06, कैमूर में 04 तथा मु़ंगेर, बांका और अररिया में एक-एक मामले प्रकाश में आए हैं।

कोविड-19 के इलाज के लिये प्लाज्मा थैरेपी या कोई अन्य थेरेपी स्वीकृत नहीं : स्वास्थ्य मंत्रालय

Bhasha

स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि परीक्षण के दौर से गुजर रही प्लाजमा थैरेपी के बारे में अभी तक पुष्ट प्रमाण नहीं मिले हैं जिनके आधार पर यह दावा किया जा सके कि इस पद्धति से कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज किया जा सकता है।

प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद में सेंसेक्स 371 अंक सुधरा , निफ्टी 9,380 अंक पर पहुंचा

Bhasha

वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लिवाली का जोर रहने से सेंसेक्स 371 अंक सुधर कर करीब सात सप्ताह बाद 32,000 अंक से ऊपर बंद हुआ। कारोबार की समाप्ति पर यह 371.44 अंक यानी 1.17 प्रतिशत बढ़कर 32,114.52 अंक रहा। घट बढ के दौर में यह दिन में 32,199.91 से 31,661.34 अंक के दारे में रहा।

कोरोना वायरस: दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद 15 ‘ संक्रमण के उच्च दबाव वाले स्थान’ - अमिताभ कांत

Bhasha

उन्होंने इनमें से सात जगहों को विशेष रूप से अधिक मामलों वाला क्षेत्र बताया।

जब करीना कपूर ने चाय की कप देखकर हेल्पर को लगाई फटकार, कहा- गंदे कप में चाय क्यों दी? देखें Video

Akash Jaiswal

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी स्टाइल और अपनी खूबसूरत अदाओं के लिए जानी जाती हैं. करीना के फैंस अब लॉकडाउन में उन्हें बेहद मिस कर रहे हैं और ऐसे में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral) हो रहा है जो काफी चर्चा में भी है.

काउंटी सत्र को छोटा और विदेशी खिलाड़ियों का करार खत्म करें: वान

Bhasha

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण ईसीबी ने पहले ही एक जुलाई तब सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों पर रोक लगा दी है।

पाकिस्तान के लिए एक और बुरी खबर, सिंध प्रांत के गवर्नर इमरान इस्माइल पाए गए कोरोना पॉजिटिव

IANS

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के गवर्नर कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं और अपने घर पर सेल्फ-क्वारंटीन में हैं। गवर्नर इमरान इस्माइल ने सोमवार देर रात एक ट्वीट में कहा, "मैं बस अभी-अभी टेस्ट में कोविड-19 पॉजिटिव निकला हूं. सिंध प्रांत पाकिस्तान में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है

प्रयागराज से छात्रों को उनके गृह जनपद पहुंचाने की प्रक्रिया आरंभ

Bhasha

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रयागराज से जो छात्र प्रदेश में अपने अपने जनपदों को जा रहे हैं उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। जब ये छात्र अपने अपने जिलों में पहुंचेंगे तो वहां भी उनका स्वास्थ्य परीक्षण होगा।

महाराष्ट्र में 13448 औद्योगिक इकाइयों को अपना कामकाज बहाल करने की अनुमति मिली

Bhasha

केंद्र सरकार ने राज्यों को 20 अप्रैल से औद्योगिक गतिविधियां बहाल करने की इजाजत देने की सलाह दी थी जो कोरोना वायरस के चलते लगाये गये लॉकडाउन के चलते थम गयी थी।

वकीलों का आर्थिक मदद के लिये एक समान राष्ट्रीय योजना के लिये न्यायालय में याचिका

Bhasha

यह याचिका अधिवक्ता अभिनव रामकृष्ण ने दायर की है। उन्होंने याचिका में अधिवक्ता कल्याण कोष कानून, 2001 के तहत ‘समान राष्ट्रीय स्तर योजना’ तैयार करने का निर्देश देने का अनुरोध न्यायालय से किया है।

कार्पोरेट कंपनियों ने कोविड-19 की तेज जांच के लिए आधुनिक मशीनें दान दी मप्र सरकार को

Bhasha

प्रदेश सरकार के लिए कोविड-19 के मरीजों की तेजी से जांच करना एक बड़ी चुनौती है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 2165 मरीज पाए गए हैं और इनमें से 110 लोगों की मौत हो चुकी है। कार्पोरेट सोशल रिस्पान्सबिलिटी (सीएसआर) के तहत प्रिज्म जाॅनसन लिमिटेड की इकाई प्रिज्म सीमेंट और इन्दौर की यश टेक्नॉलाजी ने दो उच्च क्षमता वाली उन्नत जांच मशीनें दान करेंगी।

मथुरा में लॉकडाउन के दौरान इलाज के अभाव में जच्चा-बच्चा की मौत, जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश

Bhasha

परिजन का आरोप है कि उन्होंने गली पर तैनात पुलिसकर्मियों से मदद की गुहार लगाई लेकिन उन्होंने उनकी एक न सुनी। इसके बाद जिला अस्पताल में भी चिकित्सकों ने उसे भर्ती न कर आगरा रेफर कर दिया। वहां एक निजी अस्पताल में बच्चे के जन्म के साथ ही जच्चा व बच्चा की मृत्यु हो गई।

गेल ने टीम के पूर्व साथी सरवन को कोरोना वायरस से बदतर कहा

Bhasha

अब सेंट लूसिया जोक्स से जुड़ चुके गेल ने जमैका की टीम के साथ रिश्ता टूटने के लिए सरवन को जिम्मेदार ठहराया। इस फ्रेंचाइजी ने 2020 सत्र के लिए गेल को टीम के साथ बरकरार नहीं रखा जब वह पिछले सत्र में उसकी ओर से ‘मार्की खिलाड़ी’ के रूप में खेले थे।

राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- RBI की बैंक चोरों की लिस्ट में BJP के मित्र, शेयर की VIDEO क्लिप

Team Latestly

कोरोना वायरस से जंग के साथ-साथ कांग्रेस बनाम केंद्र सरकार के बीच भी देश के भीतर जुबानी लड़ाई जारी है. कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर तंज कसती आ रही है. इसी कड़ी में एक बार कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर ट्वीट कर हमला करते हुए कहा कि संसद में मैंने एक सीधा सा प्रश्न पूछा था- मुझे देश के 50 सबसे बड़े बैंक चोरों के नाम बताइए. लेकिन वित्त मंत्री ने जवाब देने से मना कर दिया. अब RBI ने नीरव मोदी, मेहुल चोकसी सहित बीजेपी के ‘मित्रों’ के नाम बैंक चोरों की लिस्ट में डाले हैं. क्या इसीलिए संसद में इस सच को छुपाया गया. राजीव गांधी ने लोकसभा में बैंकिंग फ्रॉड का मामला मार्च में बजट सत्र के दौरान उठाया था. भारतीय रिजर्व बैंक ने एक आरटीआई में स्वीकार किया है कि उसने शीर्ष 50 विलफुल डिफॉल्टर्स के 68,607 करोड़ की बड़ी रकम बट्टा खाते में डाल दी है.

और चैम्पियन बनाने के लिये व्यक्तियों की बजाय समूह को धन देना होगा : गोपीचंद

Bhasha

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) द्वारा आयोजित एक विशेष आनलाइन सत्र में गोपीचंद ने यह बात कही ।

कोरोना को लेकर अखिलेश यादव का तंज कहा- मुसलमानों के प्रति नफरत फैला रही है बीजेपी

Bhasha

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भाजपा पर कोरोना वायरस को लेकर मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के सदस्य अपनी 'मूल सीख' का पालन कर रहे हैं।

ऑनलाइन पढ़ाना बच्चों का खेल नहीं, शिक्षण शुल्क नहीं लेने के लिए कहना बेतुकी बात होगी :अदालत

Bhasha

अदालत ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की व्यवस्था से जुड़े सभी खर्चों समेत इसके लिए बड़ा ढांचागत बंदोबस्त करना पड़ता है, जिस पर शिक्षा प्रदान की जा सके और इन सब व्यवस्थाओं के बाद यह कहना कि स्कूलों को शिक्षण शुल्क लेने की अनुमति नहीं होनी चाहिए, बेतुकी बात होगी।

साधुओं की हत्या पर राजनीति नहीं हो, योगी इस मामले में हुई कार्रवाई की जानकारी दें: कांग्रेस

Bhasha

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में साधु-संतों और धार्मिक स्थलों पर लगातार हमले हो रहे हैं।

Categories