महाराष्ट्र में 13448 औद्योगिक इकाइयों को अपना कामकाज बहाल करने की अनुमति मिली

केंद्र सरकार ने राज्यों को 20 अप्रैल से औद्योगिक गतिविधियां बहाल करने की इजाजत देने की सलाह दी थी जो कोरोना वायरस के चलते लगाये गये लॉकडाउन के चलते थम गयी थी।

जमात

मुम्बई, 28 अप्रैल महाराष्ट्र में 13448 औद्योगिक इकाइयों को अपना कामकाज बहाल करने की अनुमति मिली है। उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

केंद्र सरकार ने राज्यों को 20 अप्रैल से औद्योगिक गतिविधियां बहाल करने की इजाजत देने की सलाह दी थी जो कोरोना वायरस के चलते लगाये गये लॉकडाउन के चलते थम गयी थी।

इस मुद्दे पर मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार के वीडियो कांफ्रेंस में भी चर्चा हुई थी और मोदी ने राज्यों से नियमों में ढील देने पर अपनी नीतियां बनाने को कहा था।

देसाई ने कहा, ‘‘ एमआईडीसी (महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम) उद्योगों की स्वघोषित सूचनाओं के आधार पर इजाजत जारी कर रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ राज्य उद्योग विभाग को अबतक 25000 से अधिक आवेदन मिले हैं और 13448 इकाइयों को इजाजत गयी है।’’

कामकाज बहाल करने के साथ ही औद्योगिक इकाइयां को एक दूसरे से दूरी सुनिश्चित करना, कर्मचारियों के रहने का अस्थायी प्रबंध करना एवं सेनेटाइजर उपलब्ध कराना होगा।

देसाई ने कहा, ‘‘ श्रमिकों को कुछ काम मिलना चाहिए और औद्योगिक गतिविधि बहाल होने पर ठहराव की वर्तमान स्थिति में कुछ गतिशीलता आएगी।’’

स्थानीय सूत्रों के अनुसार राज्य के उन क्षेत्रों में छोटी औद्योगिक इकाइयों ने कामकाज चालू कर दिया है जहां महामारी का असर नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\