वकीलों का आर्थिक मदद के लिये एक समान राष्ट्रीय योजना के लिये न्यायालय में याचिका

यह याचिका अधिवक्ता अभिनव रामकृष्ण ने दायर की है। उन्होंने याचिका में अधिवक्ता कल्याण कोष कानून, 2001 के तहत ‘समान राष्ट्रीय स्तर योजना’ तैयार करने का निर्देश देने का अनुरोध न्यायालय से किया है।

जमात

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर करके कोविड-19 महामारी संकट मे लॉकडाउन के दौरान वकीलों की आर्थिक मदद के लिये एक समान राष्ट्रीय नीति बनाने का अनुरोध किया गया है।

यह याचिका अधिवक्ता अभिनव रामकृष्ण ने दायर की है। उन्होंने याचिका में अधिवक्ता कल्याण कोष कानून, 2001 के तहत ‘समान राष्ट्रीय स्तर योजना’ तैयार करने का निर्देश देने का अनुरोध न्यायालय से किया है।

याचिका में यह सवाल उठाया गया है कि क्या वकीलों को काम और आमदनी के नुकसान को देखते हुये पोषण के लिये एक बार मामूली सी राशि देने के विभिन्न राज्यों की बार काउन्सिल के फैसले को गरिमामय व्यवहार माना जा सकता है या नहीं और क्या यह संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन नहीं है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि विधि एवं न्याय मंत्रालय वकीलों के सामने आ रही कठिनाई के दौरान ‘मूक दर्शक’ बना हुआ है और उसने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की है जबकि देश में प्रभावी न्यायिक व्यवस्था स्थापित करना उसकी मुख्य जिम्मेदारी है।

याचिका में दलील दी गयी है कि देशभर के वकील हर बार वकालतनामा दाखिल करते समय कल्याण कोष के लिये धन देते हैं परंतु कोविड-19 महामारी जैसी अप्रत्याशित स्थिति में सभी राज्य बार काउन्सिल से अपेक्षा की जाती है कि वे इस कल्याण कोष में जमा राशि के बारे में स्थिति साफ करें।

याचिका में रोजाना अर्जित करने वाले वकीलों को ‘एक बार वित्तीय मदद’ करने के दिल्ली, छत्तीसगढ़, गुजरात और केरल बार काउन्सिल के फैसले पर सवाल उठाते हुये कहा गया है कि यह गरिमामय जीवन उपलब्ध कराने के उपयोगी नहीं होगा।

इसी तरह याचिका में कर्नाटक राज्य बार काउन्सिल द्वारा धन की उपलब्धता के आधार पर वकील को दस हजार रूपए का ब्याज मुक्त कर्ज देने के फैसले का भी जिक्र किया गया है और इसे अधिवक्ता कल्याण कोष कानून के खिलाफ बताया गया है।

अनूप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\