प्रयागराज से छात्रों को उनके गृह जनपद पहुंचाने की प्रक्रिया आरंभ

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रयागराज से जो छात्र प्रदेश में अपने अपने जनपदों को जा रहे हैं उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। जब ये छात्र अपने अपने जिलों में पहुंचेंगे तो वहां भी उनका स्वास्थ्य परीक्षण होगा।

जमात

लखनऊ, 28 अप्रैल प्रयागराज में अध्ययनरत छात्रों को उनके गृह जनपद तक पहुंचाने का काम आरंभ हो चुका है और इसके लिए करीब पचास बसें लगायी गई हैं।

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रयागराज से जो छात्र प्रदेश में अपने अपने जनपदों को जा रहे हैं उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। जब ये छात्र अपने अपने जिलों में पहुंचेंगे तो वहां भी उनका स्वास्थ्य परीक्षण होगा।

इससे पहले कोटा राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्राओं को उत्तर प्रदेश लाया गया था और उन्हें उनके गृह जनपदों में भेजा गया था ।

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में प्रदेश के अन्य जिलों के रहने वाले छात्रों को उनके गृह जनपद में पहुंचाने का आदेश जारी किया था। जिससे करीब 10 हजार छात्रों को 300 बसों से उनके गृह जनपद तक पहुंचाया जाएगा।

अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद हरियाणा से अब तक बारह हजार से अधिक श्रमिकों को उत्तर प्रदेश लाया गया है। इसी तरह अन्य प्रदेशों से भी वहां रह रहे उप्र के मजदूरों को लाये जाने के लिये वहां के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आने वाले सभी श्रमिकों की मेडिकल जांच करा ली गई है। इसके बाद भी उन्हें अपने अपने जिले के पृथक इकाई में भेजा गया है जहां उन्हें 14 दिनों तक रहना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका