मुख्य समाचार
शिमला के गांव में लगी आग, व्यक्ति की मौत
Bhashaरोहरू उप संभाग के पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुनील नेगी ने बताया कि चिरगांव के निकट आग सिस्तवारी गांव में तड़के तीन बजकर 30 मिनट पर आग लगी थी।
एडीबी ने महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में बिजली के लिये 34.60 करोड़ डालर का कर्ज दिया
Bhashaएडीबी की यहां जारी विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि महाराष्ट्र भारत का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और इसका करीब आधार श्रमबल ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि और संबंधित गतिविधियों में लगा हुआ है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज पर कर्ज का भार घटेगा, खर्च अनुशासित है, लाभ भी ठीक है : एसएंडपी
Bhashaएसएंडपी ने बुधवार को कहा कि तेल से लेकर रिटेल क्षेत्र में कार्यरत रिलायंसकंपनी का कर्ज अगले एक-दो साल में कम हो जाएग और इसमें स्थिरता आ जाएगी। एजेंसी ने कंपनी के अनुशासित खर्च, संपत्तियों की व्यवस्थित बिक्री और मजबूत लाभ बनाए रखने की क्षमता का उल्लेख करते हुए उसकी रेटिंग का स्तर वर्तमान बीबीबी+ श्रेणी में बनाए रखा है।
Lockdown: दिल्ली और मुंबई के बाद IIT हैदराबाद में प्रवासी मजदूरों ने घर वापस भेजने की मांग, पुलिस पर किया पथराव
Manoj Pandeyकोरोना महामारी के चलते उठाए गए एहतियाती कदमों के चलते हजारों मजदूर दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं. लॉकडाउन होने के कारण न तो बस चल रही है और नहीं ट्रेन पर विमान. जिसके कारण बड़ी संख्या में मजदूर इस आस में बैठे हैं कि लॉकडाउन खत्म हो तो अपने राज्य वापस लौटें. इसी दरम्यान कई राज्यों में मजदूर पैदल ही अपने घरों के लिए निकल पड़े हैं. लेकिन यह फैसला जानलेवा भी साबित हो रहा है. जिसमें कई लोगों की मौत हो चुकी है. अन्य राज्यों में फंसे मजदूर अब सरकार से मांग कर रहे हैं कि उन्हें उनके राज्य भेजने की व्यवस्था की जाए. कुछ ऐसा ही नाजरा तेलंगाना के हैदराबाद में उस वक्त देखा गया जब लगभग 2,400प्रवासी दूसरे राज्यों से काम करने आए मजदूरों ने हंगामा शुरू कर दिया. इन्होने अपने विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकार से मांग की उन्हें वापस उनके राज्य भेजा जाए.
और हां....मेरा इंतजार करना : प्रशंसकों के नाम इरफान खान का आखिरी संदेश
Bhashaअभिनेता इरफान खान का अपने प्रशंसकों के लिए अंतिम संदेश यही था कि जिंदगी में कई बार बड़ी मुश्किलें आती हैं, लेकिन सकारात्मकता के साथ इसे जीना चाहिए. इरफान का बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया.
हिमाचल-पंजाब सीमा पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं होने पर भाजपा के शांता कुमार ने जताई चिंता
Bhashaकोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी बंद की घोषणा होने के बाद अन्य जगहों पर फंस गए कम से कम 23,361 लोग अपने वाहनों से अपने मूल स्थानों की ओर लौट रहे हैं। जिला मजिस्ट्रेटों से ईपास मिलने के बाद इन लोगों ने 26 से 28 अप्रैल के बीच लौटना शुरू कर दिया था।
Fact Check: साधु की चिलम से जयपुर में 300 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव? जानिए पूरा सच
Dinesh Dubeyदेश के अधिकांश हिस्से में कोरोना वायरस का संक्रमण फैल चुका है. इन सब के बीच सोशल मीडिया पर महामारी के बारे में खूब अफवाहे फैलाई जा रही है. खासकर फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप पर हर दिन अनगिनत झूठी जानकारियां वायरल हो रही है.
अभिनेता इरफान खान का निधन, लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे थे जंग
Bhashaपरिवार ने एक बयान में यह जानकारी दी। खान को मलाशय संक्रमण के कारण मंगलवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
कोविड-19 लॉकडाउन: कानूनी सलाह के लिये सरकार की ‘टेली-लॉ योजना बनी जनता की मददगार
Bhashaकानून मंत्रालय ने इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में मुकदमे की स्थिति आने से पहले ही फोन पर कानूनी सलाह के लिये वकीलों का एक पैनल बनाया था, लेकिन अब लॉकडाउन की वजह से सामने आ रही तमाम दूसरी परेशानियों में मदद के लिये भी लोग इस नंबर पर फोन कर रहे हैं।
वर्सोवा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक हुए इरफान खान, बेटे बाबिल और अयान खान संग एक्टर के करीबी दोस्त पहुंचे
Team Latestly2018 में इरफान खान को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था. जिसके बाद लंदन में उनका इलाज किया गया. जिसके बाद वो इंडिया और अपनी फिल्म अंग्रेजी मीडियम को पूरा किया. जो लॉकडाउन के चलते 1 दिन ज्यादा सिनेमाघरों में ना चल सकी.
सेंसेक्स 606 अंक उछलकर, निफ्टी 9,500 अंक के पार बंद
Bhashaब्रोकरों के अनुसार वैश्विक स्तर पर विभिन्न देशों के धीरे-धीरे लॉकडाउन (बंद) खत्म करने की घोषणा से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। निवेशकों में इससे दुनियाभर के आर्थिक हालत सुधरने की उम्मीद जगी है।
चेन्नई, मदुरै और कोयंबटूर में चार दिन का शटडाउन आगे नहीं बढ़ाया जाएगा: तमिलनाडु सरकार
Bhashaतमिलनाडु सरकार ने बुधवार को कहा कि चेन्नई, मदुरै और कोयंबटूर में लगाए गए चार दिन का पूर्ण बंद (शटडाउन) आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. पूर्ण बंद का आज आखिरी दिन है. सरकार ने 30 अप्रैल को सब्जियों सहित आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के खुलने के वक्त को बढ़ाने की भी घोषणा की.
लॉकडाउन में इज़राइल ने अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया
Bhashaसन् 1948 में आज ही के दिन ब्रिटिश शासन खत्म होने के बाद इज़राइल के अस्तित्व में आने की याद में 29 अप्रैल को देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। आमतौर पर इस दिन अवकाश होता है, उत्सव मनाये जाते हैं, लोग तटों पर जाते हैं, दावतें करते हैं और आतिशबाजी देखते हैं।
कोरोना वायरस कोई असाध्य रोग या कलंक नहीं: स्वास्थ्य विशेषज्ञ
PBNS Indiaकोरोना वायरस एक घातक बीमारी है, ये सभी जानते हैं, लेकिन इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति के अंदर एक जंग चलती है जिसे लड़कर जब वह स्वस्थ्य होकर वापस घर आता है तो उसके बाद भी उसे समाज से एक अनकही, अनदेखी जंग लड़नी पड़ रही है.
बैंकों का पैसा नहीं लौटाने वालों को संप्रग सरकार में दिया गया कर्ज, मोदी सरकार कर रही वसूली: सीतारमण
Bhashaसीतारमण ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुये यह बात कही है। विपक्ष का आरोप है कि मोदी सरकार ने पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही में बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने वाले शीर्ष 50 डिफाल्टरों का करीब 68,607 करोड़ रुपये का कर्ज बट्टे खाते में डालकर एक तरह से माफ कर दिया।
फिल्म अभिनेता इरफान खान के निधन पर खेल जगत में पसरा सन्नाटा, सचिन, कोहली समेत कई खिलाड़ियों ने जताया दुख
Rakesh Singhबॉलीवुड के महान फिल्म अभिनेता इरफान खान ने बुधवार यानि आज लंबी बीमारी के पश्चात् मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि इरफान खान की तबीयत कल अचानक खराब होने की वजह से उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. जहां 53 वर्षीय अभिनेता ने अपनी आखिरी सांस ली. इरफान न्यूरो इंडोकराइन ट्यूमर से पीड़ित थे.
किसानों, श्रमिकों पर लॉकडाउन के प्रभाव को लेकर कर्नाटक में कल बैठक करेंगे विपक्षी दल
Bhashaसिद्धरमैया के कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री किसानों, मजदूरों से बातचीत करेंगे और विभिन्न मुद्दों पर सरकार पर दबाव बनाने के लिए उनके सुझाव पूछेंगे।
चालक की मां कोरोना वायरस से संक्रमित, अलीपुर अदालत कर्मचारियों को पृथक-वास पर जाने को कहा गया
Bhashaजिला न्यायाधीश के एक आदेश में यह जानकारी दी गई।
देशभर में लॉकडाउन के चलते अब ‘वेडिंग फ्रॉम होम’ बन रही है लोगों की पसंद
Bhashaअविनाश और कीर्ति साढ़े तीन साल से एक-दूसरे को जानते हैं और उन्होंने शुरुआत में मध्य प्रदेश के सतना में शाही अंदाज में शादी करने की योजना बनाई थी जिसमें 8000 से अधिक मेहमानों को बुलाने की योजना थी। जब देशव्यापी बंद ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेरा तो दोनों ने डिजीटल माध्यम से शादी करने का फैसला किया।