शिमला के गांव में लगी आग, व्यक्ति की मौत

रोहरू उप संभाग के पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुनील नेगी ने बताया कि चिरगांव के निकट आग सिस्तवारी गांव में तड़के तीन बजकर 30 मिनट पर आग लगी थी।

जमात

शिमला, 29 अप्रैल शिमला जिले के एक गांव में बुधवार को आग लग गई जिसमें 38 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य झुलस गए।

रोहरू उप संभाग के पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुनील नेगी ने बताया कि चिरगांव के निकट आग सिस्तवारी गांव में तड़के तीन बजकर 30 मिनट पर आग लगी थी।

उन्होंने बताया कि विकास धोंतु की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को रोहरू के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

उन्होंने बताया कि आग में एक मंदिर और आठ घर जल गए।

दमकल के तीन वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया। इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चला है।

चिरगांव क्षेत्र में पिछले तीन दिन में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले आग की एक घटना में 80 वर्षीय महिला की मौत सोमवार को हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

\