मुख्य समाचार

असम की अदालत ने बांग्लादेशी नागरिक को तीन साल कैद की सजा सुनायी

Bhasha

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एम न्यूपाने ने मंगलवार को बांग्लादेश के हबीबगंज जिला निवासी इनामुद्दीन को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के मामले में तीन साल कैद की सजा सुनायी। साथ ही उस पर 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया ।

कोविड-19 के खिलाफ निर्णायक युद्ध जीतने में जल्द मिलेगी सफलता : हर्षवर्धन

Bhasha

नीति आयोग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कोविड-19 से जुड़े मुद्दों पर नागरिक समाज के संगठनों और गैर सरकारी संगठनों के साथ चर्चा में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस तरह के संगठन यह सुनिश्चित करने के लिए अथक रूप से काम कर रहे हैं कि अंतिम पायदान तक आवश्यक संसाधन पहुंचें।

कर्नाटक के दौरे पर आए चिकित्सकों के केंद्रीय दल ने दिए कोविड-19 संबंधी सुझाव

Bhasha

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने एक बयान में बताया कि चिकित्सकों के एक दल ने बृहस्पतिवार को अपना दौरा समाप्त करने से पहले कर्नाटक में कोविड-19 से निपटने संबंधी तैयारी की समीक्षा की और राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया।

न्यायालय का ट्विटर पर ‘सांप्रदायिक’ हैशटैग के खिलाफ याचिका पर विचार से इंकार

Bhasha

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति अनिरूद्ध बोस की पीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वकील खाजा ऐजाजुद्दीन की याचिका पर सुनवाई की और कहा कि राहत के लिये उन्हें तेलंगाना उच्च न्यायालय जाना चाहिए।

महाराष्ट्र ने फंसे हुए लोगों के आवागमन के लिए नोडल प्राधिकार नियुक्त किया

Bhasha

नोडल प्राधिकार अपने-अपने जिले में फंसे हुए लोगों के नाम दर्ज करेंगे और यह सूची जिलाधीश को सौंपी जाएगी। फंसे हुए लोगों के समूह को नोडल प्राधिकार द्वारा दिए गए पत्र की प्रति को साथ रखना होगा ।

मुकेश अंबानी छोड़ेंगे पूरे साल का वेतन, कर्मचारियों के वेतन में होगी 10-50 प्रतिशत की कटौती

Bhasha

कोरोना वायरस संकट के असर से देश के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी भी अछूते नहीं रहे. अंबानी ने अपने पूरे साल का वेतन छोड़ने का निर्णय किया है. वहीं कंपनी के ज्यादातर कर्मचारियों के वेतन में 10 से 50 प्रतिशत तक कटौती का फैसला किया गया है.

सिनेमा में रूमानियत और असल जिंदगी में जिंदादिली की बानगी रहे ऋषि कपूर

Bhasha

रूपहले पर्दे पर रूमानियत की बानगी रहे ऋषि असल जिंदगी में जिंदादिली के पर्याय रहे । ल्यूकेमिया से दो साल जूझते रहे ऋषि ने 67 वर्ष की उम्र में गुरूवार को आखिरी सांस ली ।

जगन्ननाथ मंदिर के सेवादारों ने रथयात्रा निकालने की अनुमति मांगी

Bhasha

रथयात्रा आयोजन से जुड़े सेवादारों के एसोसिएशन दैतापति निजोग ने तर्क दिया है कि वार्षिक रथयात्रा कभी नहीं रुकी है, फिर चाहे दोनों विश्वयुद्ध हुए या बंगाल का अकाल आया।

कोविड-19 दवा परीक्षण की अनुकूल रिपोर्ट से शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन रौनक, 997 अंक उछला सेंसेक्स

Bhasha

घरेलू शेयर बाजारों में लगातार चौथे दिन तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक ‘सेंसेक्स’ कारोबार के दौरान 1,167 अंक तक ऊपर जाने के बाद अंतत: 997.46 अंक यानी 3.05 प्रतिशत की मजबूती के साथ 33,717.62 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 33,887.25 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया था।

न्यायालय का कार्यालय के किराये के भुगतान के लिये सरकारी योजना संबंधी याचिका पर विचार से इंकार

Bhasha

शीर्ष अदालत ने कहा कि उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन और उच्चतम न्यायालय एडवोकेट्स ऑन रिकार्ड एसोसिएशन की याचिका में किया गया अनुरोध तर्कसंगत नहीं है और इस संबंध में वकीलों को कोई विशेष महत्व नहीं दिया जा सकता।

पूर्व फुटबॉलर चुन्नी गोस्वामी का कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन, पद्मश्री पुरस्कार से किया जा चुका है सम्मानित

Rakesh Singh

देश के महान पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी चुन्नी गोस्वामी का गुरूवार यानि आज कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया. बता दें कि चुन्नी गोस्वामी एक फुटबॉलर के रूप में बंगाल के लिए 47 व भारत के लिए 50 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. चुन्नी गोस्वामी का नाम भारतीय फुटबॉल के इतिहास में बहुत ही इज्जत से लिया जाता है.

बाहरी विशेषज्ञों ने उत्तर कोरिया में संभावित अव्यवस्था के बारे में आशंका जतायी

Bhasha

किम इल सुंग के बेटे किम जोंग इल के बेटे का निधन हुआ और 2011 में जब किम जोंग उन सत्ता में आये तो कुछ लोगों ने कहा कि अब उत्तर कोरिया का पतन निश्चित है ।

भारत में कोविड-19 के मामले दोगुने होने की दर, मृत्यु दर अमेरिका, इटली, स्पेन और ब्रिटेन से कम

Bhasha

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण से भारत में रोगियों की मृत्यु दर भी इन विकसित देशों के मुकाबले काफी कम है।

राजस्थान : कमरों का किराया माफ कराने के लिये बेरोजगार युवक और छात्रों की मुहिम

Bhasha

आर्थिक संकट, बेरोजगारी और भविष्य में कोई उम्मीद नहीं दिखने के बीच कुछ बेरोजगार युवकों और छात्रों ने ट्विटर पर ‘‘हैशटैग नोरूमरेंट’’ मुहिम चलाई है जो इन दिनों ट्विटर पर चल रहे विषयों में से एक है।

कर्नाटक सरकार का ऐलान, काम के दौरान आंगनबाड़ी, पुलिस और नागरिक कार्यकर्ताओं के संक्रमण से मौत पर परिजनों को देगी 30 लाख का मुआवजा

Manoj Pandey

देश में कोरोना वायरस को लेकर आंकड़े बता रहे हैं कि मामलों में कमी नहीं आर रही है. लेकिन इस दौरान भी देशभर में कोरोना ( Corona) की जंग लड़ रहे योद्धाओं ने अपने कदम पीछे नहीं खींचे हैं. इस दौरान कई योद्धावों की जान भी चली गई है और कई अब भी जंग लड़ रहे हैं. इन योद्धावों के लिए राज्य सरकारों ने मुआवजे का ऐलान भी किया है. इसी कड़ी में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने भी कोरोना वायरस के खिलाफ सबसे आगे मोर्चा ले रहे कोरोना वॉरियर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है. सरकार ने कहा है कि अगर किसी कोरोना योद्धा की ड्यूटी के दौरान संक्रमण से मौत हो जाती है तो सरकार उसके परिजनों को 30 लाख का मुआवजा देगी. मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा कि अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए COVID19 संक्रमण से मरने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं, नागरिक कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के लिए सरकार सदैव तत्पर है.

लॉकडाउन के कारण ऋषि कपूर का पार्थिव शरीर अस्पताल से सीधे शवदाह गृह ले जाया गया

Bhasha

कपूर (67) कैंसर से पीड़ित थे और दक्षिण मुंबई के गिरगांव स्थित एच एन रिलायंस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली ।

कर्नाटक सरकार ने फंसे हुए लोगों के लिए आवाजाही की अनुमति दी

Bhasha

कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री जे सी मधुस्वामी ने बताया कि यह एकबारगी यात्रा होगी और सरकार जरूरतमंदों के लिए बसों का इंतजाम करेगी लेकिन खर्च उन्हें ही वहन करना होगा।

जिओ के साथ मिलकर अन्य बाजारों में उत्पादों का विस्तार, प्रौद्योगिकी निर्माण करना चाहती है फेसबुक

Bhasha

उन्होंने कहा कि फेसबुक का लक्ष्य व्हाट्सएप के संचार और भुगतान मंच का लाभ उठाते हुए जिओमार्ट के साथ मिल कर भारत में "बेहतर खरीदारी और वाणिज्य अनुभव" तैयार करना है।

कोविड-19 के मामले 11 दिन में हो रहे हैं दोगुने, मृत्युदर 3.2 प्रतिशत :स्वास्थ्य मंत्रालय

Bhasha

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने एक प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु और पंजाब में मामलों की संख्या दोगुनी होने की दर 11-20 दिन है।

कोरोना: गौतम बुद्ध नगर में एक महिला संक्रमित मिलीं

Bhasha

जनपद में कोरोना वायरस के 64 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।

Categories