कर्नाटक के दौरे पर आए चिकित्सकों के केंद्रीय दल ने दिए कोविड-19 संबंधी सुझाव
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने एक बयान में बताया कि चिकित्सकों के एक दल ने बृहस्पतिवार को अपना दौरा समाप्त करने से पहले कर्नाटक में कोविड-19 से निपटने संबंधी तैयारी की समीक्षा की और राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया।
बेंगलुरू, 30 अप्रैल कर्नाटक के दौरे पर आए चिकित्सकों के एक केंद्रीय दल ने कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिए मध्यम एवं दीर्घकालिक कदमों के बारे में सुझाव दिए।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने एक बयान में बताया कि चिकित्सकों के एक दल ने बृहस्पतिवार को अपना दौरा समाप्त करने से पहले कर्नाटक में कोविड-19 से निपटने संबंधी तैयारी की समीक्षा की और राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया।
विभाग ने बताया कि इस का दल का एजेंडा राज्य को आवश्यक सहायता मुहैया कराना भी था।
कर्नाटक सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आयुक्त पंकज कुमार पांडे के हवाले से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘दल ने स्वास्थ्य सेवा संस्थानों में मानव संस्थान मजबूत करने, प्रशिक्षण एवं सामूहिक परामर्श जैसे मध्यम एवं दीर्घकालिक कदमों के बारे में सुझाव दिए।’’’
विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘दल ने राज्य में स्वास्थ्य सेवा केंद्रों एवं संस्थानों का दौरा किया और बेंगलुरु, मैसूर, मंड्या, चिकबलापुरा, हासन और दक्षिण कन्नड़ जिलों में स्थानीय लोगों एवं राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों से बात की।’’
केंद्रीय दल में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अतिरिक्त निदेशक डॉ. अवधेश कुमार, राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सलाहकार चिकित्सक डॉ. आर के गुप्ता, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में एनेस्थीसिया के प्रोफेसर डॉ. निशांत कुमार और राम मनोहर लोहिया अस्पताल में माइक्रोबायोलॉजी की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुराधा शुलानिया शामिल थीं।
चिकित्सकों ने अतिरिक्त मुख्य सचिव जावेद अख्तर और स्वास्थ्य आयुक्त पंकज कुमार पांडे समेत राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)