मुख्य समाचार
कोरोना संकट: लॉकडाउन के चलते मारुति सुजुकी की अप्रैल महीने में नहीं बिकी एक भी कार
Team Latestlyकोरोना वायरस महामारी का प्रकोप देश में रोजाना बढ़ता ही जा रहा है. कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 35 हजार के पार चली गई है. कोरोना के चलते देश में लॉकडाउन 2.0 चल रहा है. मारुति सुजुकी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते है कि देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की पिछले महीने यानि अप्रैल में एक भी कार नहीं बिकी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा क्षेत्र में आयात में कटौती पर दिया बल, कहा- 'मेक इन इंडिया' को आगे ले जाते हुए अपनी घरेलू क्षमताओं को मजबूत करना चाहिए
Bhashaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत को अत्याधुनिक रक्षा उपकरणों के डिजाइन तैयार करने, उन्हें विकसित करने एवं उनका निर्माण करने के लिए आयात पर निर्भरता कम करनी चाहिए और ‘मेक इन इंडिया’ को आगे ले जाते हुए अपनी घरेलू क्षमताओं को मजबूत करना चाहिए.
फिल्म इंडस्ट्री के लिए आई एक और बुरी खबर, प्रोड्यूसर्स गिल्ड के CEO कुलमीत मक्कड़ का हुआ निधन
Aarti Shejvalkarकुलमीत मक्कड़ को दिल का दौरा पड़ने से आज सुबह उनका निधन हुआ है. कुलमीत हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में थे. कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के कारण वे धर्मशाला में ही मौजूद थे.
अमेरिका की कई एयरलाइन्स ने यात्रियों, चालक दल के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया
Bhashaयह घोषणा तीन यूरोपीय एयरलाइन - लुफ्थांसा एयरलाइन्स, स्विस एयरलाइन्स और ऑस्ट्रियन एयरलाइन्स द्वारा उनकी उड़ानों में यात्रियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किए जाने के कुछ दिनों बाद आई है।
कोरोना वायरस संक्रमण से राजस्थान में तीन और मौत, 33 नये मामले सामने आए
Bhashaराज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जयपुर में दो और बीकानेर में एक संक्रमित की मौत हुई। बसोनी, नागौर की 26 साल की एक महिला बीकानेर के पीबीएम में भर्ती थी जिनका बुधवार को निधन हो गया। उनकी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
US Presidential Election 2020: क्या चीन को विलन बताकर चुनाव जीतने की रणनीति बना रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
Dinesh Dubeyकोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने चीन (China) पर गंभीर आरोप लगाया है. ट्रंप ने गुरुवार को आरोप लगाया कि चीन उन्हें इस साल के अंत में होने वाले चुनावों में जीतता हुआ नहीं देखना चाहता है.
शराब की दीवानगी: बरेली में खंबे पर चढ़ा शख्स, आत्महत्या करने तक की दी धमकी
IANSबरेली से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां शराब की मांग करने वाला एक शख्स विज्ञापनों की होर्डिग लगाए जाने वाले एक खंभे पर चढ़ बैठा और उसकी मांग न पूरी होने पर आत्महत्या करने तक की भी धमकी दी.
चेतेश्वर पुजारा के अनुसार 2017 टेस्ट सीरीज में आस्ट्रेलियाई ने ये सबसे बड़ी गलती की
IANSटेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने बताया कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 में खेली गई चार मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में मेहमान टीम जो चाहती थी वो हासिल करने की तरफ बढ़ रही थी और उन्हें लगा था कि वह पहले ही मैच जीत चुके हैं, जिसे वो अंत में हार गए.
डोनाल्ड ट्रंप का सनसनीखेज आरोप- चीन की वुहान प्रयोगशाला से पैदा हुआ कोरोना वायरस
Bhashaअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को पूरे यकीन के साथ दावा किया कि दुनियाभर में 2,30,000 से अधिक लोगों की जान लेने वाले और अर्थव्यवस्थाओं को तबाह करने वाले कोरोना वायरस की उत्पत्ति चीन के वुहान शहर की एक विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला से हुई है. राष्ट्रपति ने कहा कि इस बीमारी के कारण पूरी दुनिया को भुगतना पड़ा है.
टेलर बने न्यूजीलैंड के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर
Bhashaटेलर इस सत्र में स्टीफन फ्लेमिंग को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। यही नहीं वह तीनों प्रारूप में 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर भी बने।
डब्ल्यूएचओ को ‘शर्म’ आनी चाहिए, वह चीन के भोंपू की तरह काम कर रहा हैं : ट्रंप
Bhashaट्रंप प्रशासन ने कोरोना वायरस पर डब्ल्यूएचओ की भूमिका की जांच शुरू की है और वह अमेरिका की ओर से दी जाने वाली आर्थिक सहायता को भी अस्थायी रूप से रोक चुका है।
RIP Rishi Kapoor: ऋषि कपूर ने अपने पहले सीन के लिए नरगिस दत्त से ली थी रिश्वत, क्यूट स्टोरी जीत लेगी आपका दिल (Video)
Team Latestlyऋषि कपूर की बतौर हीरो पहली फिल्म थी बॉबी. जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ तहलका मचा दिया था. ऋषि रातोंरात स्टार बन गए.
COVID-19: झारखंड में सिर्फ राजधानी रांची रेड जोन में, 14 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया
Bhashaझारखंड में स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने बृहस्पतिवार को बताया कि केंद्र द्वारा जारी सूची में प्रदेश में सिर्फ राजधानी रांची को रेड जोन में रखा गया है जबकि नौ अन्य जिलों को ऑरेंज जोन में व शेष चौदह जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है. कुलकर्णी ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी.
कोविड-19 : देश में मृतकों की संख्या 1,147 हुई, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 35,043 हुई
Bhashaकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से अब भी 25,007 लोग संक्रमित हैं जबकि 8,888 लोग स्वस्थ हो गए और एक मरीज देश छोड़कर चला गया। कुल 35,043 संक्रमितों में 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं।
दिल्ली: छुट्टी के लिए सीनियर को सुनाई COVID-19 पॉजिटिव पुलिस वाले के संपर्क में आने की झूठी कहानी, 3 पुलिसकर्मी 1 दिन के लिए हुए सस्पेंड
Vandana Semwalदिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने तीनों का रिकॉर्ड चेक किया तो खुलासा हुआ कि तीनों पुलिसकर्मियों की ड्यूटी एसआई के साथ कोरोना संक्रमण के दौर में कभी भी लगाई ही नहीं गई थी और न ही इस बीच ये तीनों पुलिसकर्मी कभी एसआई के सम्पर्क में आए.
एक युग का अंत लेकिन उनकी विरासत रहेगी जिंदा...ऋषि कपूर के निधन पर गमगीन हुआ बॉलीवुड
Bhashaजाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर बॉलीवुड की हस्तियों ने शोक जताते हुए इसे सिनेमा जगत के लिए एक बड़ी अपूरणीय क्षति बताया. अभिनेता कपूर (67) 2018 से ल्यूकेमिया (रक्त का कैंसर) से जंग लड़ रहे थे. परिवार ने ऋषि के निधन के बाद एक बयान जारी करते हुए कहा दो साल तक ल्यूकेमिया से जंग लड़ने के बाद हमारे प्यारे ऋषि आज सुबह पौने नौ बजे इस दुनिया को अलविदा कह गए.
कोरोना से दूसरों की तुलना में ज्यादा सेफ हैं ये दवा खाने वाले लोग
IANSब्लड प्रेशर(बीपी) की दवाएं खाने वाले मरीज दूसरे लोगों की तुलना में कोरोना वायरस से ज्यादा सुरक्षित हैं. अप्रैल में आई सर्कुलर रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक चीन के नौ अस्पतालों के जब 1128 मरीजों पर परीक्षण हुआ तो यह बात सामने आई.
उमर मिर्गी से पीड़ित, वह खुद के लिये खेलता है : सेठी
Bhashaउमर पर हाल में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) से पहले भ्रष्ट संपर्कों की सूचना नहीं देने के कारण तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया था।
ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण का नया मामला आया सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 143
Bhashaओडिशा के बालासोर जिले में कोरोना वायरस का एक नया मामला सामने आने के बाद राज्य में मामलों की कुल संख्या 143 पहुंच गई है. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले में नया मामला सामने आने के बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 20 तक पहुंच गई है.
महाराष्ट्र में प्लाज्मा थेरेपी से गुजरने वाले पहले कोरोना मरीज की मौत, मुंबई के लीलावती अस्पताल में तोड़ा दम
Dinesh Dubeyदेश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में लगातार कोरोना संक्रमण के मामलें बढ़ रहे है. इस बीच राज्य के पहले प्लाज्मा थेरेपी (Plasma Therapy) से गुजरने वाले कोविड-19 संक्रमित मरीज की मौत हो गई है.