मुख्य समाचार
मध्यप्रदेश में कोविड-19 के 259 नये मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 5,236 हुई
Bhashaयह जानकारी मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने दी है।
हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज को गलत छंटनी के आरोप में श्रम विभाग का नोटिस
Bhashaश्रम आयुक्त कार्यालय ने नेशनल इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एम्प्लॉयज सीनेट (एनआईटीईएस) की शिकायत पर कंपनी को नोटिस जारी किया। एनआईटीईएस आईटी उद्योग में कार्यरत कर्मचारियों के कल्याण एवं लाभ के लिये काम करता है।
महाराष्ट्र मे कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 35,058 हुई
Bhashaस्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह लगातार दूसरा दिन है जब राज्य में कोविड-19 के 2,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।
पुणे के अनुसंधानकर्ताओं ने बनाया नैनो पदार्थ आधारित हैंडवाश
Bhashaइन वस्तुओं को जुन्नर स्थित श्री शिव छत्रपति कालेज के डॉ रविंद्र चौधरी के नेतृत्व वाले दल ने विकसित किया है और इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स प्रद्यौगिकी सामग्री केंद्र (सीएमईटी) के पूर्व महानिदेशक डॉ दिनेश अमलनेरकर ने उनकी सहायता की है।
भारतीय अर्थव्यवस्था में हो सकता है पांच प्रतिशत संकुचन : गोल्डमैन साक्स
Bhashaउसने अपनी ताजार रपट में कहा है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी- मार्च) तिमाही के मुकाबले भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 45 प्रतिशत गिर सकताहै। लॉकडाउन के कारण आर्थिक गतिविधियों के लगातार बंद रहने की वजह से यह स्थिति बनी है।
श्रमिकों को ले जा रही गाड़ी का पहिया निकला, दो मजदूरों की मौत 23 घायल
Bhashaमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये तथा गम्भीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
मुम्बई और गोवा में फंसे हिमाचल प्रदेश के 1200 से अधिक लोग अपने राज्य पहुंचे
Bhashaउपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि ये ट्रेनें तड़के ऊना पहुंचीं तथा मुम्बई से 697 और गोवा से 588 लोग लौटे हैं।
कुंबले की अगुवाई वाली समिति ने लार के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की
Bhashaसमिति ने वीडियो कान्फ्रेंस जरिये बैठक में सभी अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिये फिर से दो गैर तटस्थ अंपायरों को रखने की भी सिफारिश की।
तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने सहित सभी एहतियाती कदम उठाये गये हैं:ममता
Bhashaयह तूफान राज्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
मुंबई में बेतहाशा बढ़ रही है कोरोना मरीजों की संख्या, 24 घंटे में मिले 1185 नए केस, 23 संक्रमितों ने तोड़ा दम
Dinesh Dubeyदेश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है. बीते दो दिनों में मुंबई में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी है. मिली जानकारी के मुताबिक मायानगरी मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 148 नए मामले सामने आए है. जबकि 23 मरीजों ने दम तोड़ दिया है.
भारत ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए अच्छा प्रयास किया :हर्षवर्धन
Bhashaहर्षवर्धन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 73 वीं विश्व स्वास्थ्य सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रखी तथा समय से पहले सक्रिय एवं चरणबद्ध कदम उठाए, उन्होंने इस घातक वायरस को फैलने से रोकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी।
सरकार सीमाई क्षेत्र में आधारभूत संरचना के विकास में तेजी ला रही है : रक्षा मंत्रालय
Bhashaलेफ्टिनेंट जनरल डी बी शेकटकर (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता वाली एक कमेटी ने तीनों सैन्य बलों के लिए सिलसिलेवार सुधारों के साथ सीमाई क्षेत्र में आधारभूत संरचना को बढ़ावा देने की सिफारिश की है ।
असम में कोविड-19 से तीसरी मौत, संक्रमण के मामलों की संख्या 104 तक पहुंची
Bhashaराज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि आज जिस व्यक्ति की मौत हुई, वह गले के कैंसर से भी पीड़ित था और हाल में उपचार के लिए मुंबई गया था।
वरिष्ठ नागरिक की पत्नी का अंतिम संस्कार करने में दिल्ली पुलिस ने की सहायता
Bhashaअधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कैट ने दिल्ली में बाजार खोलने के फैसले का स्वागत किया, ऑड-इवन फॉर्मूले पर की आपत्ति
Bhashaकैट ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि दिल्ली सरकार के द्वारा लॉकडाउन को लेकर जारी नये दिशा-निर्देश स्वागतयोग्य हैं।
दिल्ली में सम-विषम आधार पर खुलेंगी दुकानें, पाबंदियों के साथ बसें, कैब चलायी जाएंगी: केजरीवाल
Bhashaऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, “ हमें धीरे-धीरे अर्थव्यवस्था को खोलने की दिशा में आगे बढ़ना होगा। हमने लॉकडाउन की अवधि का उपयोग कोविड-19 से निपटने की व्यवस्था करने में किया। दिल्ली के निवासियों ने पिछले डेढ़ महीने में जो तपस्या की है, वह बेकार नहीं जाएगी।’’
नरिशको बेवरेजेज में पेप्सिको की हिस्सेदारी खरीदेगी टाटा कंज्यूमर
Bhashaसौदा कितने का है, कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है।
लॉकडाउन के बाद संक्रमण के मामलों में वृद्धि के खतरे को काबू में रखना असली परीक्षा होगी: अमरिंदर सिंह
Bhashaसिंह ने साथ ही परिवहन विभाग को निषिद्ध क्षेत्रों को छोड़कर अन्य स्थानों पर स्थानीय बस सेवा बहाली के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया का मसौदा तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने हालांकि 31 मई तक अंतरराज्यीय बस सेवा की संभावना खारिज कर दी।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित नौवें मरीज की मौत, मामलों की संख्या बढकर 1423 हुई
Bhashaस्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि वैशाली जिला के जंदाहा गांव निवासी उक्त महिला फेफडे के कैंसर रोग से पीडित थीं और 14 मई को उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था । आज दोपहर उनकी मौत हो गयी ।
लॉकडाउन: करीब सौ कर्मचारियों की छंटनी करेगी वीवर्क इंडिया
Bhashaसूत्रों ने कहा कि वीवर्क इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) करण विरवानी ने कंपनी के कर्मचारियों को आंतरिक संवाद के माध्यम से इस निर्णय की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कंपनी परिचालन की लागत कम करने के लिये यह कदम उठा रही है। इस फैसले से लगभग 100 कर्मचारी प्रभावित होंगे।