भारत ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए अच्छा प्रयास किया :हर्षवर्धन

हर्षवर्धन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 73 वीं विश्व स्वास्थ्य सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रखी तथा समय से पहले सक्रिय एवं चरणबद्ध कदम उठाए, उन्होंने इस घातक वायरस को फैलने से रोकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी।

जमात

नयी दिल्ली, 18 मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को कहा कि भारत ने कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए समय से जरूरी कदम उठाये और देश ने इस बीमारी से निपटने के लिए अबतक अच्छा प्रयास किया है एवं उसे आने वाले महीनों में और अच्छा करने का विश्वास है।

हर्षवर्धन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 73 वीं विश्व स्वास्थ्य सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रखी तथा समय से पहले सक्रिय एवं चरणबद्ध कदम उठाए, उन्होंने इस घातक वायरस को फैलने से रोकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत ने प्रवेश मार्गों पर निगरानी, विदेशों में फंसे नागिरकों को वापस लाने, रोग निगरानी नेटवर्क के द्वारा व्यापक सामुदायिक निगरानी, स्वास्थ्य बुनियादी ढांचों को मजबूत करने, 20 लाख से अधिक अग्रिम मानव संसाधन की क्षमता बनाने और सामुदायिक संलिप्तता समेत समय से सभी जरूरी कदम उठाये।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं सोचता हूं कि हमने यथासंभव प्रयास किये और अच्छा काम किया। हम सीख रहे हैं और हमें आने वाले समय में अच्छा करने का विश्वास है।

मंत्री दुनियाभर में कोविड-19 के योद्धाओं के प्रयास के सम्मान में अपने भाषण के आखिर में खड़े हो गये।

उनकी टिप्पणी ऐसे समय में आयी है जब भारत सोमवार को कोरोना वायरस संकट के प्रति वैश्विक जवाबी कार्रवाई के निष्पक्ष एवं समग्र मूल्यांकन तथा इस घातक संक्रमण की उत्पत्ति की जांच पर बल देने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अहम सम्मेलन में करीब 120 देशों के साथ जुड़ा।

डब्ल्यूएचओ की दो दिवसीय 73 वीं विश्व स्वास्थ्य सभा इस मांग के बीच शुरू हुई कि चीन के वुहान शहर में यह वायरस कैसे सामने आया और चीन ने क्या कार्रवाई की । ऐसी मांग करने वालों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी