मुख्य समाचार
प्रियंका के कार्यालय ने उप्र शासन को भेजा बसों एवं चालकों का विवरण, मंगलवार से परिचालन का आग्रह किया
Bhashaसूत्रों के मुताबिक प्रियंका के कार्यालय की ओर से देर शाम उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी को ईमेल के माध्यम से पत्र भेजा गया और उसके साथ ही 1000 बसों के नंबर और उनके चालकों का ब्यौरा संलग्न किया गया है।
प्रवासी मजदूरों के प्रति योगी सरकार का रवैया अमानवीय : अखिलेश
Bhashaअखिलेश ने यहां एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार अपने कारनामों से मानवता को शर्मसार कर रही है। सरकार के रवैये से उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश भर के मजदूर आक्रोशित है। इससे सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा है।
गुजरत में कोविड-19 से संक्रमित हेड-कांस्टेबल की मौत
Bhashaगुजरात में अभी तक अहमदाबाद की एक महिला एसीपी और एक निरीक्षक समेत पूरे 300 से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पत्नी आलिया सिद्दीकी ने की तलाक की मांग
Akash Jaiswalनवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हमारे नोटिस का जवाब नहीं दिया है और हमें लगता है कि वह इसे नजरअंदाज कर रहे हैं. इस नोटिस में उनसे तलाक और साथ ही आलिया सिद्दीकी के लिए मेंटेनेंस की मांग की गई है.
डब्ल्यूएचओ की जगह कोई नहीं ले सकता:संयुक्त राष्ट्र प्रमुख
Bhashaगुतारेस ने महामारी से निपटने में वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी की आलोचना के बीच यह कहा।
नई दिल्ली-सिकंदराबाद विशेष ट्रेन 528 यात्रियों के साथ तेलंगाना पहुंची
Bhashaदक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने एक बयान में बताया कि विशेष ट्रेन संख्या 02438, नयी दिल्ली से 17 मई को शाम चार बजे रवाना हुई और 18 मई को दोपहर एक बज कर 45 मिनट पर सिकंदराबाद स्टेशन पर पहुंची।
बाबरी विध्वंस प्रकरण : अदालत का निर्देश, वीडियो कॉन्फ्रेंस सुविधा के लिए पत्र लिखे सीबीआई
Bhashaइस मामले में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती और विश्व हिंदू परिषद नेता चंपत राय आदि अभियुक्त हैं।
‘अम्फान’ महाचक्रवात में बदला, 20 मई को पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश तटों को करेगा पार
Bhashaभारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि भीषण चक्रवाती तूफान का रूप ले चुका “अम्फान” बंगाल की खाड़ी के ऊपर और शक्तिशाली होकर धीरे-धीरे तट की तरफ बढ़ रहा है। यह अब महाचक्रवात का रूप ले चुका है।
कोरोना वायरस के इलाज में अश्वगंधा हो सकती है प्रभावी दवा, IIT दिल्ली और जापानी संस्थान का दावा
Bhashaऔषधि विकसित करने में कुछ वक्त लग सकता है और मौजूदा परिदृश्य में ये प्राकृतिक संसाधन --अश्वगंधा एवं प्रोपोलीस--चिकित्सीय महत्व वाले हो सकते हैं. यह अनुसंधान आईआईटी दिल्ली के साथ जापान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड इंडस्ट्रियल साइंस ऐंड टेक्नोलॉजी (एआईएसटी) ने किया है.
खाद्य तेलों में मजबूती के बावजूद वायदा बाजार की नरमी से तिलहन के भाव नीचे
Bhashaबाजार सूत्रों ने बताया कि एनसीडीईएक्स वायदा में सरसों के जून अनुबंध का भाव 4,247 रुपये क्विन्टल बोला गया। चालू रबी मौसम के लिये सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 4,425 रुपये क्विन्टल है। खर्चे आदि के बाद किसानों के हाथ में 3,600 से 3,650 रुपये क्विंटल ही मिल पायेगा।
उत्तराखंड में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 96 हुई
Bhashaकोरोना संक्रमण का ताजा मामले देहरादून, उत्तरकाशी और नैनीताल जिले में सामने आए हैं। सभी नये संक्रमित दूसरे प्रदेशों से लौटे थे।
पंजाब में आरटीआई हेल्पलाइन शुरु हुई
Bhashaएक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार +91 172 2864100 हेल्पलाइन नंबर के साथ बड़ी संख्या में आरटीआई सवालों के जवाब देने की व्यवस्था सूचना के अधिकार अधिनियम के कार्यान्वयन को अधिक प्रभावी बना देगी, ।
भारत में बढ़ रही आईबीडी की समस्या से निपटने के लिए दिशा-निर्देशों की आवश्यकता: विशेषज्ञ
Bhashaउन्होंने यह भी कहा कि दिशा-निर्देशों में आईबीडी का शुरू में ही निदान सुनश्चित किया जाना चाहिए।
नेपाल में कोविड-19 के 62 नए मामले, कुल संख्या हुई 357
Bhashaस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अभी तक 30,723 लोगों की कोविड-19 की जांच हो चुकी है।
लॉकडाउन की वजह से नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन पर परिचालन 31मई तक स्थगित
Bhashaयह जानकारी नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक ऋतु माहेश्वरी ने दी।
दिल्ली में कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 160 हुई, संक्रमण के मामले 10,000 के पार
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के 299 नए मामले सामने आए हैं जबकि फिलहाल इसके 5,409 मरीज उपचार से गुजर रहे हैं।
सीडीएसएल का शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत गिरा, कुल आय 6.5 प्रतिशत बढ़ी
Bhashaकंपनी ने एनएसई को बताया कि साल भर पहले की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 34.4 करोड़ रुपये रहा था।
डा. लाल पैथ लैब का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 31 प्रतिशत घटा
Bhashaडा. लाल पैथ लैब ने सोमवार को बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 47.4 करोड़ रुपये था।
CLAT 2020: लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 1 जूलाई तक बढ़ाई गई
Nizamuddin Shaikhकोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन 17 मई से बढ़ाकर भारत सरकार ने 31 मई तक कर दिया है. ताकि इस महामारी को रोका जा सका. इस महामारी के चले पहले ही देश के स्कूल कॉलेज बंद हैं. वहीं लॉक डाउन के चलते कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2020 (CLAT 2020) आवेदन की तारीख बढ़ाकर 1 जूलाई तक कर दिया गया.
हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए, कुल संख्या 86 हुई
Bhashaअधिकारी ने कहा कि पांचों मामले हमीरपुर जिले में सामने आए हैं, इनमें चार पुरुष और एक महिला है। ये सभी लोग हाल ही में दिल्ली और मुंबई के रेड जोन से लौटकर आए हैं।