मुख्य समाचार
मोटो G8 पावर लाइट 5000एमएच बैटरी के साथ लॉन्च, कीमत 8,999 रुपये
IANSमोटोराला ने गुरुवार को 'मोटो जी8 पावर लाइट' स्मार्टफोन को 5,000एमएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरों के साथ भारत में 8,999 रुपये में लॉन्च किया. कैमरे की बात की जाए तो स्मार्टफोन में फ्लैश लाइट के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला ही 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है.
नेपाल में छह घंटे के भीतर दो बार महसूस किए गए भूकम्प के झटके
Bhashaनेपाल में बृहस्पतिवार को छह घंटे के भीतर मध्यम तीव्रता के दो भूकम्प के झटके महसूस किए गए।
पाकिस्तान के आतंकवाद विरोधी कदम महत्वपूर्ण लेकिन स्थायी नहीं : अमेरिका
Bhashaदक्षिण और मध्य एशियाई मामलों की निवर्तमान प्रधान उप सहायक विदेश मंत्री एलिस वेल्स ने वाशिंगटन डीसी स्थित थिंक टैंक अटलांटिक काउंसिल से कहा कि अमेरिका ऐसे व्यावहारिक कदमों को बढ़ावा देता है कि जो भारत और पाकिस्तान अपने द्विपक्षीय तनाव को कम करने के लिए उठा सकते हैं।
Shani Jayanti 2020 Wishes: शनि जंयती पर इन भक्तियमय हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Messages, GIF Greetings, Quotes, HD Wallpapers और Photo SMS के जरिए अपनों को दें शुभकामनाएं
Anita Ramज्येष्ठ मास की अमावस्या यानी शनि जयंती पर धर्म-कर्म, स्नान-दान आदि को बहुत शुभ और सौभाग्यशाली माना जाता है. इस दिन विशेष पूजा करने से शनिदेव अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं. इसके साथ ही इस खास अवसर पर आप अपने प्रियजनों को इन भक्तिमय हिंदी वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेज, जीआईएफ ग्रीटिंग, कोट्स, एचडी वॉलपेपर्स और फोटो एसएमएस के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Vat Savitri Vrat 2020: लॉकडाउन में ऐसे करें वट सावित्री व्रत का अनुष्ठान, जानें सावित्री ने कैसे बचाई थी अपने पति सत्यवान की जान
Rajesh Srivastavसनातन धर्म में सुहागन अपने पति की लंबी आयु के लिए तमाम व्रतें इत्यादि रखती हैं, ऐसा ही एक व्रत है वट सावित्री व्रत. विवाहित महिलाएं इस दिन अपने सुहाग के दीर्घायु के लिए वट वृक्ष के नीचे व्रत-उपासना करती हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो स्त्री उस व्रत को सच्ची निष्ठा से रखती है उसे न सिर्फ पुण्य की प्राप्ति होती है बल्कि उसके पति पर आई सभी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं.
चक्रवाती तूफान 'अम्फान' ने पश्चिम बंगाल में मचाई तबाही, 12 लोगों की हुई मौत
Bhashaकोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में तबाही मचाने वाले अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ के कारण कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, हजारों मकान नष्ट हो गए और निचले इलाकों में पानी भर गया. भारी बारिश के कारण कोलकाता के निचले इलाकों में सड़कों और घरों में पानी जमा हो गया. राज्य सरकार ने पांच लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है.
एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने BJP पर बोला करारा हमला, कहा- भाजपाई अपना संकीर्ण चश्मा बदलें
IANSसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि एकांतवास केंद्र की बदहाली व उनके प्रति सरकार की भेदभावपूर्ण नीति की वजह से लोग वहां जाने से डर रहे हैं. उन्होंने एक अन्य ट्वीट में एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें एक लड़की अपने पिता को साइकिल में बैठाकर लेकर जाती दिख रही है.
बस में प्रवासी श्रमिकों को अवैध रूप से बिहार ले जाने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार
Bhashaअपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने कहा, ‘‘बुधवार देर रात को थाना सेक्टर 49 पुलिस, सेक्टर 51 के पास जांच कर रही थी। तभी एक बस वहां आई। पुलिस ने बस रोककर जांच की। उसमें 54 सवारियां बैठी थीं।’’
कोविड-19: एपल, गूगल ने संक्रमण को रोकने वाले एप के लिए तकनीक जारी की
Bhashaकई सरकारों ने कोविड-19 के प्रकोप को रोकने के लिए अपने फोन एप पहले ही तैयार करने की कोशिश की है, लेकिन ज्यादातर असफल रहे हैं। इनमें से कई एप को एपल और एंड्रायड पर तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा है और उन्हें व्यापक रूप से नहीं अपनाया गया। ये एप अक्सर लोगों के स्थान को ट्रैक करने के लिए जीपीएस का इस्तेमाल करते हैं, जिन पर एपल और गूगल अपने नए संस्करणों में गोपनीयता और सटीकता संबंधी चिंताओं के कारण प्रतिबंध लगा रहे हैं।
देशभर के 1.7 लाख केंद्रों पर 22 मई से फिर शुरू होगी रेल टिकटों की बुकिंग
Dinesh Dubeyरेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने ट्रेन टिकटों की बुकिंग शुक्रवार से देशभर के लगभग 1.7 लाख कॉमन सर्विस सेंटरो पर शुरू करने की घोषणा की है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगले 2-3 दिनों में विभिन्न स्टेशनों के काउंटरों पर भी बुकिंग फिर से शुरू होगी. इस संबंध में योजना बनाई जा रही है.
राणा दग्गुबाती और उनकी मंगेतर मिहिका बजाज की नई फोटोज आई सामने, देखते ही बन रही दोनों की जोड़ी
Aarti Shejvalkarबाहुबली फेम भल्लालदेव यानि राणा दग्गुबाती ने पिछले हफ्ते अपने और मिहिका बजाज के रिश्ते को सोशल मीडिया के माध्यम से पब्लिकली कर दिया था. थे.इसी बीच खबर आ रहीं थी कि,रामानायडू स्टूडियो में 20 मई 2020 में राणा और मिहिका सगाई का समारोह केवल परिवारवालों के साथ ही पार पड़ा. सगाई की खबर को उनके पिता सुरेश बाबू ने इन खबरों का खंडन किया है.
कोरोना वायरसः अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, चीन दुष्प्रचार अभियान चला रहा है
Bhashaट्रंप ने चीन द्वारा कोविड-19 महामारी से निपटने को लेकर निराशा जताई और दावा किया कि चीन की अक्षमता की वजह से दुनिया भर में बड़े पैमाने पर लोगों की जान गई है।
देशभर में ‘कॉमन सर्विस सेंटरों’ पर शुरू होगी टिकटों की बुकिंग, और ट्रेनें चलेंगी : रेल मंत्री
Bhasha‘कॉमन सर्विस सेंटर’ ग्रामीण और दूरस्थ स्थानों पर सरकार की ई-सेवाओं को उपलब्ध कराने वाले केंद्र हैं। ये सेंटर उन स्थानों पर होते हैं जहां कम्प्यूटरों और इंटरनेट की उपलब्धता बहुत कम है या नहीं है।
Indian Railways: एक जून से चलेंगी 200 ट्रेनें, जानें सोशल डिस्टेंसिंग के लिए रेलवे का खास प्लान
PBNS Indiaएक जून से रेलवे ने 100 जोड़ी ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. इन ट्रेनों के टिकट की बुकिंग आज से शुरू कर दी गई है. इन ट्रेनों में क्या खास है और रेलवे ने क्या नए नियम बनाए हैं. इन सब की तमाम जानकारी रेल मंत्रालय में कार्यकारी निदेशक राजेश बाजपेयी ने दी.
Rajiv Gandhi Death Anniversary: प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने पिता व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ ली गई आखिरी तस्वीर की शेयर
Team Latestlyदेश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज ही के दिन वर्ष 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती हमले में हत्या कर दी गई थी. यही कारण है कि 21 मई का दिन इतिहास में एक दर्दनाक घटना के तौर पर याद किया जाता है.वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने पिता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ ली गई आखिर तस्वीर शेयर की है.
Bigg Boss 13 कंटेस्टेंट शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख पर लगा रेप का आरोप, पुलिस कर रही है उनकी तलाश
Team Latestlyहिला ने आरोप लगाते हुए बताया है कि संतोख सिंह सुख ने उसके साथ पिस्तौल की नोंक पर रेप करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने अब मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है हैं.
प्रयागराज: जॉनसन गंज के इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में स्थित दुकान में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची
Laxmi Pandeyप्रयागराज के जॉनसन गंज में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लग गई है. सुचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच चुकी है और आग पर काबू पानें की कोशिश में जुटी है. अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह आग कैसे लगी है. अब तक यह भी नहीं पता चला है कि दुकान के अंदर कोई था या नहीं. इस आग के कारण आस पास में लोगों की भीड़ भी उमड़ पड़ी.
हिमाचल प्रदेश में 16 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए
Bhashaअधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि 54 लोगों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में अब 69 लोगों का इलाज चल रहा है जिनमें से 32 मरीज कांगड़ा के हैं, 15 हमीरपुर, पांच-पांच सोलन और बिलासपुर, चार मंडी, तीन चंबा, दो-दो सिरमौर और उना तथा एक मरीज कुल्लू से है। इस संक्रामक रोग से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।
कोविड-19: बीएमसी मुंबई के प्रत्येक वार्ड में निजी अस्पतालों के 100 बेड अपने नियंत्रण में लेगा
Bhashaबृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि इससे शहर में मरीजों के लिए कम से कम 2,400 और बेड उपलब्ध हो सकेंगे।