मुख्य समाचार

रेटिंग एजेंसी मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस का अनुमान, भारतीय अर्थव्यवस्था में 2020-21 में आ सकती है गिरावट

Bhasha

रेटिंग एजेंसी मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस का अनुमान है कि 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में गिरावट देखने को मिल सकती है. ‘लॉकडाउन’ से खासकर देश के असंगठित क्षेत्र के समक्ष संकट खड़ा हुआ है. इस क्षेत्र का जीडीपी में आधे से अधिक योगदान है. रिपोर्ट में कहा गया है कोविड-19 लॉकडाउन का भारतीय अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ने की संभावना है.

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने रमजान में कराया हॉट फोटोशूट तो हुईं Troll, यूजर्स ने कहा- अल्लाह के आजाब से डरो

Akash Jaiswal

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद की पत्नी हसीन जहां एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने बोल्डनेस के चलते सुर्खियों में आ गई हैं. हसीन जहां ने हाल ही में अपना ग्लैमरस फोटोशूट कराया था जिसका वीडियो भी उन्होंने इंटरनेट पर शेयर किया है. इस वीडियो को देखने के बाद अब लोग उनपर भड़क उठे हैं और उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं.

टिड्डी दल का आक्रमण: पाकिस्तान से राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश में घुसे; सरकार निपटने के लिए कर रही उपाय

Dinesh Dubey

पाकिस्तान से टिड्डी दल की घुसपैठ देश में हो चुकी है. पड़ोसी देश से टिड्डी दल राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश में प्रवेश कर चुके है. इस वजह से किसानों में डर का माहौल है. बताया जा रहा है कि टिड्डी दल कपास की खड़ी फसलों और सब्जियों को बड़ी क्षति पहुंचा सकते है.

रिजर्व बैक के फैसलों से भयानक मंदी के संकेत: कांग्रेस

Bhasha

पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने एक बयान में कहा, ‘‘ रेपो दर में कमी का फायदा आम लोगों को नहीं मिलेगा क्योंकि कर्ज की मांग नहीं है। हां, राज्य सरकारों और केंद्र सरकार को सस्ता कर्ज लेने का फायदा हो सकता है। हमारे ऊपर इसका बड़ा दुष्प्रभाव रहेगा कि एफडी और बचत खाते पर ब्याज कम हो जाएगा।’’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Vandana Semwal

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. यह धमकी भरा मैसेज यूपी पुलिस के डायल 112 की सोशल मीडिया डेस्क के वाट्सएप नंबर पर किसी ने भेजा है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन WHO कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष पद का संभालेंगे प्रभार

Bhasha

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन शुक्रवार को 34 सदस्यीय डब्ल्यूएचओ कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष पद का प्रभार संभालेंगे. अधिकारियों ने बताया कि हर्षवर्धन जापान के डॉ. हिरोकी नाकातानी का स्थान लेंगे. उन्होंने कहा था कि भारत ने इस बीमारी से निपटने के लिए अच्छा काम किया और आने वाले महीनों में और बेहतर करने का भरोसा है.

PM मोदी ने चक्रवात प्रभावित पश्चिम बंगाल को 1000 करोड़ रुपये के अंतरिम मदद की घोषणा की

Bhasha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात प्रभावित पश्चिम बंगाल को एक हजार करोड़ रुपये की अंतरिम मदद देने की सोमवार को घोषणा की. मोदी ने कहा मैं राज्य को 1,000 करोड़ रुपये की अंतरिम मदद देने की घोषणा करता हूं. घरों के अलावा कृषि, बिजली और अन्य क्षेत्रों को पहुंचे नुकसान का विस्तृत आकलन किया जाएगा.

Eid Moon Sighting 2020 in Kerala And Karnataka: दक्षिण के राज्य केरल और कर्नाटक में आज हो सकता है चांद का दीदार

Abdul Kadir

इस्लामिक कैलेंडर के तहत, नया महीना चांद को देखकर शुरू होता है. यदि आज चांद नहीं देखा जाता है, तो महीने के 30 दिन पूरे होंगे और ईद रविवार को मनाई जाएगी. शेष भारत के विपरीत, केरल और कर्नाटक में रमजान 24 अप्रैल से शुरू हुआ था.

राजस्थान सरकार द्वारा कोटा से युवाओं को घर भेजने का खर्च मांगना 'कंगाली और अमानवीयता' : मायावती

Bhasha

मायावती ने ट्वीट किया, ‘'राजस्थान की कांग्रेसी सरकार द्वारा कोटा से करीब 12,000 युवक-युवतियों को वापस उनके घर भेजने पर हुए खर्च के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार से 36.36 लाख रुपए और देने की जो मांग की गयी है वह उसकी कंगाली व अमानवीयता को प्रदर्शित करता है। दो पड़ोसी राज्यों के बीच ऐसी घिनौनी राजनीति अति-दुखःद ....।''

एनडीआरएफ का उपनिरीक्षक कोरोना वायरस से संक्रमित, बल में संक्रमण का पहला मामला

Bhasha

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि उप-निरीक्षक रैंक का अधिकारी छुट्टी पर था और किसी अन्य बीमारी के उपचार के लिए एक चिकित्सक के पास गया था, जिसके बाद उसकी कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी जांच की गई।

अमेरिका में इंफोसिस, शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा रद्द

Bhasha

इससे पहले कुछ व्हिसिलब्लोअर ने पिछले साल अक्टूबर में शिकायत की थी कि कंपनी के शीर्ष प्रबंधन द्वारा कथित रूप से अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

दिल्ली में कोरोना वायरस मृतकों की संख्या 208 पहुंची, सबसे ज्यादा 660 मामले आए

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या 12,319 पहुंच गई है।

महाराष्ट्र: कोरोना संकट के बीच राज्य सरकार ने लिए प्राइवेट अस्पतालों के 80 प्रतिशत बेड, इलाज की लागत भी की निर्धारित

Vandana Semwal

अधिसूचना के अनुसार, राज्य सरकार प्राइवेट अस्पतालों में 80 प्रतिशत बेड के उपयोग को रेगुलेट करेगी और यह भी तय करेगी कि एक मरीज को इलाज के लिए कितना शुल्क देना होगा. शेष 20 प्रतिशत बिस्तरों में अस्पतालों को अपने खुद के शुल्क लेने की अनुमति है.

गया में ट्रक वाहन के ऊपर पलटा, चार लोगों की मौत

Bhasha

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पंचानपुर पुलिस थाना क्षेत्र में दरियापुर गांव के निकट गया-पंचानपुर सड़क पर बृहस्पतिवार देर रात यह हादसा हुआ।

अदालत ने कोविड-19 से हुई मौतों के वास्तविक आंकड़ें बताने का निर्देश देने वाली याचिका खारिज की

Bhasha

वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सुनवाई कर रहे मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायाधीश प्रतीक जालान की पीठ ने याचिका का निस्तारण कर दिया और याचिकाकर्ता को ‘‘उचित समय’’ पर फिर से अदालत का रुख करने की छूट दी।

चीन ने रक्षा बजट को 179 अरब डॉलर तक बढ़ाया, भारत के मुकाबले तीन गुना

Bhasha

देश की शीर्ष विधायिका नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) में शुक्रवार को पेश किए गए एक मसौदा बजट रिपोर्ट के अनुसार 2020 में चीन के रक्षा बजट की वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत रहेगी।

टेस्ट क्रिकेट में पिछले पांच साल में 15 सलामी जोड़ियां आजमायी हैं भारत ने

Bhasha

रोहित को पिछले साल अक्टूबर में टेस्ट मैचों में भी सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतारा गया था और वह इसमें सफल भी रहे लेकिन उनकी असली परीक्षा विदेशी पिचों पर होनी थी और न्यूजीलैंड दौरे से पहले उनके चोटिल होने के कारण भारत को 2020 में खेले गये दो टेस्ट मैचों में नयी सलामी जोड़ी के साथ उतरना पड़ा था।

घरेलू उड़ान सेवाओं को बहाल करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं एयरलाइन्स

Bhasha

उड़ानों के सुरक्षित संचालन के लिए चालक दल के सदस्यों को ‘फेस शील्ड‘, ‘गाउन’ जैसे निजी सुरक्षा उपकरण मुहैया कराए जाएंगे वहीं हर 24 घंटे में विमानों की पूरी तरह सफाई की जाएगी।

बंगाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 77 हुआ, प्रधानमंत्री ने स्थिति का जायजा लिया

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ स्थिति की समीक्षा करेंगे और फिर ओडिशा के लिए रवाना होंगे, जहां वह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिलेंगे।

भारत-नेपाल सीमावर्ती रूपईडीहा में 5,600 नागरिकों की अदला-बदली

Bhasha

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि बुधवार व बृहस्पतिवार को नेपाल में फंसे 2,811 भारतीय नागरिकों को भारतीय सीमा में प्रवेश दिया गया है। इनमें से अधिकांश उत्तर प्रदेश के नागरिक हैं तो कुछ अन्य प्रांतों के। भारत पहुंचे इन सभी नागरिकों की जांच करवा कर इन्हें इनके मूल निवास पर भेजा जा रहा है जहां इन्हें घर पर पृथकवास में रखा जाएगा।

Categories