दिल्ली में कोरोना वायरस मृतकों की संख्या 208 पहुंची, सबसे ज्यादा 660 मामले आए

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या 12,319 पहुंच गई है।

जियो

नयी दिल्ली, 22 मई दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 208 तक पहुंच गई है। वहीं, शुक्रवार को संक्रमण के 660 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या 12,319 पहुंच गई है।

इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा मामले 21 मई को रिकॉर्ड किए गए थे, तब 571 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

दिल्ली में ऐसा पहली बार हुआ है कि एक दिन में 600 से अधिक कोविड-19 के मामले सामने आए हैं।

बृहस्पतिवार लगातार तीसरा दिन था, जब राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में 500 या अधिक नए मामले दर्ज किए गए।

शुक्रवार को जारी बुलेटिन में दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 208 हो गई है और कुल मामले बढ़कर 12,319 हो गए हैं।

बृहस्पतिवार तक संक्रमितों की संख्या 11,659 थी और 194 लोगों की मौत हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Streaming: आज लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त