मुख्य समाचार
Rahul Gandhi on COVID Vaccine: राहुल गांधी का पीएम मोदी से सवाल-बाहर के देशों में वैक्सीन मिलना शुरू, भारत का नंबर कब आएगा
Subhash Yadavभारत में कोरोना वायरस का प्रकोप धीमा जरूर पड़ा है लेकिन पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. कोविड-19 को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र पर हमला बोलती रही है. इसी बीच एक बार फिर राहुल गांधी ने पीएम मोदी से कोरोना वैक्सीन को लेकर सवाल पूछा है. राहुल ने कहा कि बाहर के देशों में वैक्सीन मिलना शुरू हो गई है, भारत में कब आएगी.
देश की खबरें | 23 दिसंबर : चौधरी चरण सिंह के सम्मान में राष्ट्रीय किसान दिवस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबर के दिन का संबंध तमाम उतार-चढ़ावों से है, लेकिन भारत में इस दिन को ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। दरअसल इसी दिन भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म हुआ था, जिन्होंने किसानों के जीवन और स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए कई नीतियों की शुरुआत की थी। भारत सरकार ने वर्ष 2001 में चौधरी चरण सिंह के सम्मान में हर साल 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।
जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक से अधिक उछला, निफ्टी 13,500 के पार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इंफोसिस, टीसीएस और एचसीएल टेक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 150 अंकों से ज्यादा बढ़ गया।
जरुरी जानकारी | ट्रंप ने कोविड-19 राहत विधेयक पर दस्तखत से इनकार किया, ज्यादा राहत की मांग की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोविड-19 राहत विधेयक पर हस्ताक्षर करने से इनकार करते हुए कहा कि ज्यादातर अमेरिकियों के लिए 600 डॉलर की सहायता काफी नहीं है और उन्होंने संसद से इस राशि को बढ़ाकर 2,000 अमेरिकी डॉलर करने के लिए कहा।
Coronavirus Cases Update: दुनिया के हर महाद्वीप में पहुंचा कोरोना वायरस, अंटार्कटिका में सामने COVID-19 के मामले आए सामनें
Bhashaअंटार्कटिका में मौजूद किसी अन्य किसी देश ने वहां संक्रमण के मामले सामने की अभी तक पुष्टि नहीं है. चिली की सेना ने सोमवार को घोषणा की कि जनरल बर्नार्डो ओ'हिगिंस रिकेल्मे अंटार्कटिका शिविर में 36 लोग संक्रमित पाए गए हैं.
Madan Lal Sharma Passes Away: जम्मू-पूंछ से दो बार कांग्रेस सांसद रहे मदन लाल शर्मा का निधन
Team Latestlyजम्मू-पूंछ से दो बार सांसद रहे मदन लाल शर्मा का निधन हो गया . जानकारी के अनुसार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली है. वे 68 साल के थे. मदन लाल शर्मा के निधन से उनके परिवार में शोक की लहर है. इससे पहले उनके स्वास्थ की कामना के लिए सोमवार को हवन यज्ञ भी किया गया था.
Coronavirus Cases Update: ब्रिटेन से भारत आई एयर इंडिया विमान के एक सदस्य और सात यात्री सहित 8 लोग पाए गए COVID-19 पॉजिटिव
Bhashaब्रिटेन से यहां आयी एयर इंडिया की उड़ान के सात यात्रियों और चालक दल के एक सदस्य के मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता लगा. पंजाब के चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान मंत्री ओ पी सोनी ने कहा कि जो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं उन्हें पृथकवास में रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि संक्रमित लोगों में छह पुरुष और दो महिलाएं हैं.
Sheena Bora Murder Case: दोषियों का कपड़ा पहनने इंद्राणी मुखर्जी का इंकार, अदालत में दायर की याचिका
Manoj Pandeyशीना बोरा मर्डर केस (Sheena Bora murder case) की प्रमुख आरोपी इंद्राणी मुखर्जी (Indrani Mukerjea) ने मंगलवार को यहां एक विशेष सीबीआई अदालत (Special CBI Court) का रुख किया और जेल में दोषियों का पहनावा पहनने से छूट का अनुरोध किया. इंद्राणी मुखर्जी ने अपील कर कहा है कि बायखला महिला जेल (Byculla Jail) में जेल अधिकारी दोषियों के पहनावे वाली हरी साड़ी पहनने को कह रहे हैं जबकि वह सिर्फ विचाराधीन कैदी हैं. अदालत ने जेल अधिकारियों से पांच जनवरी को जवाब देने को कहा.
Maharashtra SSC, HSC Result 2020: एसएससी और एचएससी के सप्लीमेंट्री रिजल्ट आज होंगे घोषित, आधिकारिक वेबसाईट mahresult.nic.in पर ऐसे करें चेक
Snehlata Chaurasiaमहाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षा, MSBSHSE महाराष्ट्र SSC, HSC सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2020 आज 23 दिसंबर, 2020 को जारी करेगा. महामारी की स्थिति के कारण इस वर्ष नवंबर में परीक्षाएं आयोजित की गई थीं. परिणाम अब mahresult.nic.in पर आज दोपहर 1 बजे ऑनलाइन जारी किए जाएंगे.
Weather Update 2020: उत्तर भारत में तापमान में गिरावट के साथ चल रही हैं ठंडी हवाएं, अगले चार दिनों में दिल्ली में शीतलहर
Bhashaउत्तर भारत में मंगलवार को बर्फीली हवाएं चल रही हैं और दिल्ली के हिस्सों में अगले चार दिनों में शीतलहर चलने का पूर्वानुमान है. इस दौरान न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. उत्तर प्रदेश के दूरदराज इलाकों में घना कोहरा छाया है, जहां 75 वर्षीय एक महिला की मौत कथित तौर पर ठंड की वजह से हो गई.
Kisan Diwas 2020: किसान दिवस पर राजनाथ सिंह ने कहा- सरकार पूरी संवेदनशीलता से किसानों से कर रही है बात, मैं आशा करता हूं कि आंदोलन वे जल्द वापस लेंगे
Subhash Yadavकेंद्र द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों (Farm Bills 2020) को लेकर किसानों का विरोध (Farmers Protest) प्रदर्शन राजधानी दिल्ली (Delhi) में जारी है. आज किसान दिवस के मौके पर जहां किसानों की बैठक हो रही है जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होनी है. इसके साथ ही किसानों का कहना है कि आंदोलन अब तेज हो गया. इसी बीच केंद्र की तरफ से बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है.
Sussanne Khan ने पार्टी में गिरफ्तार होने वाली खबर को बताया गलत, पूरा स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर किया शेयर
Team Latestlyसुजैन ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि गिरफ्तार करने वाली खबर पूरी तरह से गलत है. मैं अपनी दोस्त की एक बर्थडे पार्टी में गई थी. जहां पुलिस पहुंची और उन्होंने 3 घंटे तक इंतजार करवाया. लेकिन हमारी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी.
No New Year Celebration: नए साल की पूर्व संध्या पर राजस्थान में कोई जश्न नहीं
IANSराजस्थान (Rajasthan) में मंगलवार को कोविड -19 (COVID-19) मामलों की संख्या 3 लाख के पार पहुंच गई. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि राज्य सरकार ने नए साल के जश्न को धूमधाम से मनाने या आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है.
उत्तर प्रदेश: आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार और कंटेनर के बीच हुई जोरदार टक्कर, दुर्घटना में पांच की मौत
Bhashaआगरा में मंगलवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर खंदौली के पास एक भीषण दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी. लखनऊ से दिल्ली की तरफ जा रही कार एक कंटेनर से टकरा गयी और टक्कर लगते ही आग लग गयी जिससे कार में सवार सभी पांच लोग जिंदा जल गये. यूपी 32 रजिस्ट्रेशन संख्या की एक स्विफ्ट कार आगरा से दिल्ली की तरफ जा रही थी.
पांच साल की बच्ची की हत्या कर उसके शव के साथ किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार: एसआईटी
Bhashaओडिशा के नयागढ़ में पांच साल की बच्ची की हत्या के मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल के प्रमुख अरुण बोथरा ने मंगलवार को कहा कि इस सिलसिले में गिरफ्तार आरोपी युवक ने बच्ची का गला दबा कर उसकी हत्या करने के बाद शव के साथ बलात्कार किया था.
Farmers Protest: किसान आंदोलन का 28वां दिन, केंद्र सरकार के पत्र पर आज भेज सकते हैं जवाब
Manoj Pandeyनए कृषि कानूनों (New Farm Laws) के खिलाफ मंगलवार को किसानों का विरोध प्रदर्शन (Farmer Protest) 28वें दिन भी जारी है. नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन को करीब एक महीना होने वाला है. लेकिन अब तक केंद्र सरकार और किसान के बीच बातचीत के बाद भी मसले का हल नहीं निकला है. इस बीच 11 बजे सिंघु बॉर्डर पर एक बार फिर से किसान नेताओं की बैठक होगी. जिसके बाद केंद्र सरकार के चिट्ठी पर किसान संगठन फैसला लेंगे और उसका जवाब भेजेंगे. लेकिन अभी भी इस बात पर सस्पेंस बरकरार है कि किसान नेता सरकार से बातचीत करेंगे. दूसरी तरफ अब किसान नेता अपना आंदोलन और भी तेज करना शुरू कर दिया है.
Kangana Ranaut Hot Photo: कंगना रनौत ने समुंद्र के किनारे बिकिनी पहन दिया हॉट पोज, बोल्ड फोटो की शेयर
Team Latestlyदरअसल कंगना रनौत की ये फोटो पुरानी है. जब मेक्सिको के एक आईलैंड पर पहुंची थी. समुंद्र के किनारे बिकिनी पहने कंगना रनौत का ये लुक बेहद ही दिलचस्प है. इस फोटो को शेयर करते ही एक्ट्रेस ने बताया कि ये जगह उनकी लाइफ के बेहतरीन जगहों में से एक है. जहां वो घूमने गई थी.
Kisan Diwas 2020 Greetings: किसान दिवस पर ये Wishes, WhatsApp Messages, HD Images, Quotes, SMS, भेजकर दें शुभकामनाएं
Snehlata Chaurasiaकिसानों को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है. कृषि अपने संबद्ध क्षेत्रों के साथ भारत में आजीविका का सबसे बड़ा स्रोत है. किसानों न की सिर्फ हमारा पेट भरते हैं बल्कि देश की आर्थिक प्रगति में भी मदद करते हैं.
Kisan Diwas 2020: किसानों के आंदोलन को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, कहा-देश का अन्नदाता सड़क पर अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है, तानाशाही सल्तनत आवाज को अनसुना कर रही है
Subhash Yadav. कृषि बिल के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है. केंद्र और किसानों के साथ कई दौर की बातचीत के बाद भी मामले का हल नहीं निकल सका है. वैसे आज किसान दिवस है. यही कारण है कि किसानों संगठनों ने आंदोलन को तेज करने की घोषणा की है. दूसरी तरफ कांग्रेस लगातार कृषि बिल को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर है. इसी बीच कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा कि देश का अन्नदाता सड़क पर अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है, तानाशाही सल्तनत आवाज को अनसुना कर रही है.
पश्चिम बंगाल: बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई पत्नी को भेजा तलाक का नोटिस
Bhashaबीजेपी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के सांसद सौमित्र खान ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थामने वाली अपनी पत्नी सुजाता मंडल खान को मंगलवार को तलाक का नोटिस भेजा है. खान के वकील ने परस्पर सहमति से तलाक का नोटिस भेजा है और विवाह संबंध तोड़ने के लिए उसमें कई मसले गिनाए गए हैं.