उत्तर प्रदेश: आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार और कंटेनर के बीच हुई जोरदार टक्कर, दुर्घटना में पांच की मौत

आगरा में मंगलवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर खंदौली के पास एक भीषण दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी. लखनऊ से दिल्ली की तरफ जा रही कार एक कंटेनर से टकरा गयी और टक्कर लगते ही आग लग गयी जिससे कार में सवार सभी पांच लोग जिंदा जल गये. यूपी 32 रजिस्ट्रेशन संख्या की एक स्विफ्ट कार आगरा से दिल्ली की तरफ जा रही थी.

एक्सीडेंट/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

आगरा/उत्तर प्रदेश, 23 दिसंबर: आगरा में मंगलवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर खंदौली के पास एक भीषण दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी. लखनऊ से दिल्ली की तरफ जा रही कार एक कंटेनर से टकरा गयी और टक्कर लगते ही आग लग गयी जिससे कार में सवार सभी पांच लोग जिंदा जल गये. दुर्घटना की सूचना पर पुलिस और दमकलकर्मियों की टीम ने किसी तरह आग की लपटों पर काबू पाया लेकिन तब तक कार में सवार सभी लोग झुलसकर मर गये.

प्राथमिक पड़ताल में आशंका जताई गयी है कि कार में एक बच्चा, एक महिला और तीन पुरुष सवार थे. ये सभी लखनऊ के बताये जा रहे हैं. मृतकों की पहचान करने में पुलिस जुटी है. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना मंगलवार तड़के चार बजे हुई.

यह भी पढ़ें: Hathras Rape Case: राहुल, प्रियंका गांधी को यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोका गया, जा रहे थे हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने

यूपी 32 रजिस्ट्रेशन संख्या की एक स्विफ्ट कार आगरा से दिल्ली की तरफ जा रही थी. अचानक एक कंटेनर गलत दिशा से आ गया और कार उससे टकरा गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि टक्कर लगते ही आग लग गयी. इस संबंध में थाना खंदौली के निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि कार सवार सभी पांच लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू