मुख्य समाचार

Ind vs Aus 3rd Test 2021: सिडनी टेस्ट जीतने के लिए भारत को मिला 407 रनों का लक्ष्य

IANS

आस्ट्रेलिया ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को भारत के सामने 407 रनों का लक्ष्य रखा है. आस्ट्रेलिया ने दूसरे सत्र की समाप्ति के साथ अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 312 रनों पर घोषित कर दी.

Bird Flu: बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद कानपुर चिड़ियाघर बंद, चार पक्षी पाए गए मृत

IANS

चिड़ियाघर में मृत पाए गए पक्षियों के नमूनों के जांच के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि होने पर कानपुर चिड़ियाघर को 15 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. चिड़ियाघर परिसर में 6 जनवरी को चार पक्षी मृत पाए गए थे, जिसके बाद नमूनों को उच्च सुरक्षा के बीच भोपाल में पशु रोग प्रयोगशाला में भेजा गया था. उन्होंने आगे कहा कि, रैपिड रिस्पॉन्स टीम बनाई जानी चाहिए.

Krunal Pandya ने वडोदरा के उपकप्तान के साथ की गाली-गलौज, खिलाड़ी ने प्रतिष्ठित T20 टूर्नामेंट से नाम लिया वापस

Rakesh Singh

सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी से घरेलू क्रिकेट की शुरुआत हो रही है. इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रविवार यानि आज मौजूदा विजेता कर्नाटक और जम्मू एवं कश्मीर के बीच खेला जाएगा. मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी के शुरू से पहले खबर आ रही है कि वडोदरा टीम के कप्तान एव टीम इंडिया के खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या ने टीम के उपकप्तान दीपक हुड्डा के साथ प्रैक्टिस सेशन में गाली-गलौज की है.

खेल की खबरें | ग्रीन का तेजतर्रार अर्धशतक, आस्ट्रेलिया ने भारत को 407 रन का लक्ष्य दिया

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्टीव स्मिथ मैच में दूसरे शतक से चूक गए लेकिन युवा कैमरन ग्रीन ने तेजतर्रार अर्धशतक जड़ा जिससे आस्ट्रेलिया ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन रविवार को चाय के विश्राम तक अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 312 रन पर घोषित करके भारत को 407 रन का बेहद मुश्किल लक्ष्य दिया।

Hrithik Roshan's 47th Birthday: ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर छलका एक्स-वाइफ सुजैन खान का प्यार, ये यादगार Video शेयर कर दी बधाई

Team Latestly

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन का आज 47वां जन्मदिन है. ऋतिक के जन्मदिन को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाई संदेश भेज रहे हैं.

देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 7.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से मैदानी इलाकों की ओर चलने वाली सर्द हवाओं के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिर कर 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी है जो सामान्य से अधिक है ।

Ind vs Aus 3rd Test 2021: सिडनी में बाज नहीं आ रहे हैं उत्पाती दर्शक, भारतीय खिलाड़ी मैदान छोड़कर बाहर जाते आए नजर

Rakesh Singh

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी स्थित सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल कुछ समय के लिए ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों के नस्लीय टिप्पणियों से रुका रहा. मैच के दौरान टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी काफी गुस्से में नजर आए और मैदान छोड़कर बाहर जाते हुए दिखे, लेकिन मैदानी अंपायरों के समझाने के बाद भारतीय खिलाड़ी दोबारा मैच खेलने के लिए तैयार हो गए.

पश्चिम बंगाल: बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने तृणमूल कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- मेरे नाम के साथ विशेषण लगाना, मेरे काफिल पर हमला क्या बंगाल की संस्कृति है

Bhasha

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने तृणमूल कांग्रेस पर उसके बाहरी-अंदरूनी संबंधी बहस को लेकर निशाना साधते हुए शनिवार को सवाल किया कि उनके नाम के साथ विशेषण जोड़ना और उनके काफिले पर हमला करना क्या पश्चिम बंगाल की संस्कृति का एक हिस्सा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हाल ही में एक वीडियो में नड्डा के उपनाम का कथित तौर पर मजाक उड़ाते हुए दिखी थीं.

देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे में एक दुकान में आग लगने के बाद विस्फोट, सात घायल

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक दुकान में गैस के सिलेंडर में आग लगने के बाद हुये धमाके में दो दमकलकर्मियों समेत सात लोग घायल हो गये । एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी ।

बीजेपी MLA मदन दिलावर का विवादित बयान, बोले- कथित किसान आंदोलन में खा रहे हैं चिकन बिरयानी, बर्ड फ्लू फैलने का खतरा

Manoj Pandey

राजधानी दिल्ली की सीमा पर किसान अपनी मांग को लेकर अब भी अड़े हुए हैं. आंदोलन लगातार जारी है. इस बीच कई बार बैठकें तो हुई लेकिन उसका कोई हल नहीं निकल पाया. केंद्र सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि इस समस्या का हल निकल जाए. लेकिन इस बीच कई नेता विवादित बयान देकर विपक्ष को घर बैठे मुद्दा दे रहे हैं. इसी कड़ी में राजस्थान बीजेपी नेता और विधायक मदन दिलावर (MLA Madan Dilawar) का एक विवादित बयान आया है. दरअसल उन्होंने कहा, आंदोलन के दौरान चिकन बिरयानी (Chicken Biryani) खाकर बर्ड फ्लू (Bird Flu) फैलाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि अगर समय रहते तथाकथित किसानों को हटाया नहीं गया तो पूरे देश में बर्ड फ्लू फैल जाएगा.

Viral Video: कलर ब्लाइंड शख्स ने जब पहली बार देखा रंग तो ऐसा था उसका रिएक्शन, दिल जीत लेगा वायरल वीडियो

Anita Ram

मैकिन्ले मैक को पहली बार उसके दोस्त ने कलर ब्लाइंड ग्लास गिफ्ट किए थे, जिसे पहनने के बाद शख्स ने रंगों को देखा और बेहद भावुक हो गया. मैक ने अपने इस खास लम्हे के वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसे देख इंटरनेट यूजर्स भी भावुक हो गए हैं. कलर ब्लाइंडनेस होने की वजह से मैक दुनिया के रंगों को नहीं देख सकते थे.

Hrithik Roshan और Deepika Padukone की दमदार जोड़ी करेंगी फैंस का मनोरंजन, एक्शन थ्रिलर फिल्म की चल रही है प्लानिंग

Team Latestly

ऋतिक रोशन ने फिल्म 'वॉर' तो वहीं दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'छपाक' से पिछली बार दर्शकों का मनोरंजन किया था. अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड के ये दो टैलेंटेड एक्टर्स अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म में एक साथ नजर आएंगे.

Coronavirus Vaccine Update: मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस टीका के परीक्षण में शामिल होने के नौ दिन बाद व्यक्ति की मौत

Bhasha

भोपाल के एक निजी अस्पताल में 12 दिसंबर को कोरोना वायरस के स्वदेशी टीके ‘कोवैक्सीन’ के क्लीनिकल परीक्षण में शामिल 42 वर्षीय एक व्यक्ति की नौ दिनों बाद मौत हो गई. हालांकि, चिकित्सकों को संदेह है कि उसकी मौत शरीर में जहर फैलने की वजह से हुई होगी. प्रारंभिक समीक्षा में पता चला है कि यह व्यक्ति की मौत कोवैक्सीन से संबंधित नहीं है.

Bhandara Hospital Fire: भंडारा जिला अस्पताल में आग लगने की घटना पर परिजनों ने कर्मचारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Bhasha

महाराष्ट्र के भंडारा जिला अस्पताल में आग लगने की घटना में मरने वाले नवजात शिशुओं के सबंधियों ने अस्पताल के कर्मचारियों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. दो माह की बच्ची आग लगने की घटना में मारे गए दस नवजात शिशुओं में शामिल हैं. बेहरे दंपती के संबंधियों ने अस्पताल प्रशासन पर कर्तव्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है.

Weather Update: उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी, जम्मू-कश्मीर में फिर हुई बर्फबारी; मौसम विभाग ने बारिश का लगाया अनुमान

Bhasha

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप शनिवार को भी जारी रहा, जबकि कश्मीर के कई हिस्सों में फिर से बर्फबारी हुई, जिसके चलते केंद्र शासित प्रदेश में उड़ानों का आवागमन प्रभावित हुआ. आईएमडी ने कहा कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा. कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कश्मीर में कई स्थानों पर भारी वर्षा हुई.

पाकिस्तान में बिजली आपूर्ति ठप, कराची और इस्लामाद सहित कई शहरों की बढ़ी समस्याएं

Bhasha

पाकिस्तान में बिजली वितरण प्रणाली में खामी के कारण देश के अनेक शहरों और कस्बों में शनिवार रात को बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी जिससे घना अंधेरा छाया रहा. कराची, रावपिंडी, लाहौर, इस्लामाद, मुल्तान के अलावा कई शहरों के लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा.

पाकिस्तान को मुंबई हमले के लिए लखवी को जिम्मेदार ठहराना चाहिए: अमेरिका

Bhasha

अमेरिका ने शनिवार को कहा कि लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेशन कमांडर जकी-उर-रहमान लखवी को आतंकवाद को धन मुहैया करने के मामले में पाकिस्तान की एक अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने से वह उत्साहित है, लेकिन पाकिस्तान को उसे 2008 के मुंबई हमले सहित कई आतंकी हमलों में शामिल होने के लिए जिम्मेदार ठहराना चाहिए।

Drugs Case: Dia Mirza की पूर्व मैनेजर Rahila Furniturewala समेत 3 लोगों को NCB ने 200 किलो गांजे के साथ किया गिरफ्तार

Team Latestly

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स के केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने मुंबई के बांद्रा इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 भारतीय और 2 ब्रिटिश नागरिकों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया. बांद्रा में एक कूरियर में इन्हें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ जिसके बाद एक्शन लेते हुए इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

'हिट मैन' Rohit Sharma को टेस्ट क्रिकेट में कम आंकना युवक को पड़ा महंगा, गंवानी पड़ी आधी मूंछ

Rakesh Singh

रोहित शर्मा के सिडनी टेस्ट में उतरने से पहले बेंगलुरु के एक क्रिकेट फैन ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा था कि अगर शर्मा ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों के सामने 30 गेंदों का सामना करने में कामयाब रहे तो वह अपनी आधी मूंछ मुड़वा देगा.

Blackout In Pakistan: पाकिस्तान में बिजली गुल, पावर ब्लैकआउट से इस्लामाबाद, लाहौर समेत कि बड़े शहरों में छाया अंधेरा

Manoj Pandey

पाकिस्तान (Pakistan) में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब कराची, लाहौर, पेशावर, इस्लामाबाद, मुल्तान और रावलपिंडी समेत कई बड़े शहरों में अचानक से बिजली गुल हो गई और अंधेरा छा गया. अचानक बिजली जाने से लोग घबरा गए. वहीं, इमरान खान की सरकार भी आनन-फानन में अचानक बिजली जाने पर सफाई देने लगी. पाकिस्तान की पॉवर मिनिस्ट्री की तरफ से जानकारी देते हुए कहा कहा गया कि पावर ट्रांसमिशन सिस्टम की फ्रीक्वेंसी में अचानक 50 से 0 की गिरावट हुई. अचानक हुई इस गिरावट के कारण देश में ब्लैकआउट हो गया. फिलहाल तकनीकी सुधार का काम किया जा रहा है.

Categories