'हिट मैन' Rohit Sharma को टेस्ट क्रिकेट में कम आंकना युवक को पड़ा महंगा, गंवानी पड़ी आधी मूंछ

रोहित शर्मा के सिडनी टेस्ट में उतरने से पहले बेंगलुरु के एक क्रिकेट फैन ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा था कि अगर शर्मा ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों के सामने 30 गेंदों का सामना करने में कामयाब रहे तो वह अपनी आधी मूंछ मुड़वा देगा.

क्रिकेट फैन और रोहित शर्मा (Photo Credits: Twitter)

Ind vs Aus 3rd Test Match 2021: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में देश के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक बार फिर चोट से उबरने के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है. इस बीच शर्मा के सिडनी टेस्ट में उतरने से पहले बेंगलुरु (Bengaluru) के एक क्रिकेट फैन ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा था कि अगर शर्मा ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों के सामने 30 गेंदों का सामना करने में कामयाब रहे तो वह अपनी आधी मूंछ मुड़वा देगा.

ऐसे में बेंगलुरु के इस क्रिकेट फैन को अब अपनी आधी मूंछ मुड़वानी पड़ी है. दरअसल रोहित शर्मा  (Rohit Sharma) ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारत के लिए पहली पारी में शुभमन गिल के साथ पारी का आगाज करते हुए शानदार शुरुआत दिलाई. शर्मा ने देश के लिए पहली पारी में 77 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का की मदद से 26 रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus 3rd Test 2021: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, यह स्टार खिलाड़ी बल्लेबाजी के लिए तैयार

इस वाकये के बाद बेंगलुरु के इस क्रिकेट फैन को अब सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है. एक इंटरनेट यूजर्स ने लिखा, '30 बॉल के जगह 30 रन बोला होता तो बच जाता.

इसके अलावा एक इंटरनेट यूजर्स ने लिखा, 'इस को लगा रोहित चुतिया प्लेयर है नहीं खेल पायेगा अब रहेगा यह आधे मुछों में.

Share Now

संबंधित खबरें

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 58 रनों से रौंदा, खिलान पटेल और आयुष म्हात्रे ने चटकाए 3-3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने रखा 253 रनों का टारगेट, वेदांत त्रिवेदी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\