पाकिस्तान में बिजली आपूर्ति ठप, कराची और इस्लामाद सहित कई शहरों की बढ़ी समस्याएं

पाकिस्तान में बिजली वितरण प्रणाली में खामी के कारण देश के अनेक शहरों और कस्बों में शनिवार रात को बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी जिससे घना अंधेरा छाया रहा. कराची, रावपिंडी, लाहौर, इस्लामाद, मुल्तान के अलावा कई शहरों के लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo credits: PTI)

इस्लामाबाद, 10 जनवरी: पाकिस्तान में बिजली वितरण प्रणाली में खामी के कारण देश के अनेक शहरों और कस्बों में शनिवार रात को बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी जिससे घना अंधेरा छाया रहा. मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई. खबरों के अनुसार कई शहरों में आधीरात के बाद लगभग एक ही वक्त में बिजली आपूर्ति बाधित हुई. कराची, रावपिंडी, लाहौर, इस्लामाद, मुल्तान के अलावा कई शहरों के लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा.

इस्लामाबाद के उपायुक्त हमजा शफकत ने ट्वीट किया कि 'नेशनल ट्रांस्मिशन डिस्पैच कंपनी' की लाइनें खराब होने के कारण इसमें यह दिक्कत आई है. उन्होंने कहा, "सबकुछ सामान्य होने में थोड़ा वक्त लगेगा." बिजली मंत्री उमर अयूब खान ने कहा कि बिजली वितरण प्रणाली में आवृत्ति अचानक 50 से गिरकर शून्य हो गई, जिसके कारण ब्लैकआउट हुआ . उन्होंने कहा, "हम आवृत्ति में गिरावट के कारणों का पता लगा रहे हैं."

यह भी पढ़ें: Blackout In Pakistan: पाकिस्तान में बिजली गुल, पावर ब्लैकआउट से इस्लामाबाद, लाहौर समेत कि बड़े शहरों में छाया अंधेरा

ऊर्जा मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार सिंध प्रांत में गुड्डू बिजली संयंत्र में रात 11.41 बजे कोई खराबी आई. मंत्री ने लोगों से संयम बरतने को कहा और बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम किया जा रहा है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स