मुख्य समाचार

देश की खबरें | पुणे में दुष्कर्म की झूठी शिकायत दर्ज कराने वाली आईटी पेशेवर के खिलाफ असंज्ञेय मामला दर्ज

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे में दुष्कर्म की झूठी शिकायत दर्ज कराने वाली 22 वर्षीय आईटी पेशेवर के खिलाफ असंज्ञेय मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Avatar Fire and Ash Movie: आ गया 'अवतार: फायर एंड ऐश' का धमाकेदार पोस्टर, विजुअल्स देखकर ही चौंधिया जाएंगी आंखें

Shubham Rai

जेम्स कैमरन की फ़िल्म "अवतार: फायर एंड ऐश" का पहला पोस्टर जारी हो गया है, जिसमें पेंडोरा की दुनिया को आग और ज्वालामुखी के एक नए, रहस्यमयी अंदाज़ में दिखाया गया है. यह पोस्टर फ़िल्म की संघर्ष और विनाश की थीम की ओर इशारा करता है, जिसने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है. यह फ़िल्म दिसंबर 2025 में रिलीज़ होने वाली है.

Aaj Ka Mausam, 22 Juy 2025: उत्तर से लेकर दक्षिण तक बारिश का कहर जारी, जानें कैसा रहेगा आपके शहर में आज का मौसम

Shivaji Mishra

देश के कई हिस्सों में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज यानी 22 जुलाई को उत्तर भारत, दक्षिण भारत, मध्य और पूर्वी भारत के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

विदेश की खबरें | अमेरिका से अल साल्वाडोर भेजे गए प्रवासियों के साथ कथित दुर्व्यवहार की जांच कर रहा वेनेजुएला

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका द्वारा निर्वासित किए जाने के बाद इन प्रवासियों को अल साल्वाडोर की कड़ी सुरक्षा वाली एक जेल में कई महीनों तक हिरासत में रखा गया।

Haryana Earthquake: हरियाणा के फरीदाबाद में भूकंप के झटके, 3.2 रही तीव्रता, इस भूकंप में कोई जनहानि नही

IANS

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, मंगलवार तड़के हरियाणा के फरीदाबाद में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया. यह भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे, 5 किलोमीटर की गहराई पर आया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि 22 जुलाई 2025 को सुबह 6:00 बजे 3.2 तीव्रता का भूकंप आया.

Gujarat Liquor Party Raid: साणंद पुलिस स्टेशन से लड़की ने चोरी से भागने की कोशिश की, पुलिस ने रोका- वीडियो वायरल

Snehlata Chaurasia

गुजरात के अहमदाबाद में काली स्कर्ट पहने एक लड़की ने देर रात चल रही एक पार्टी में छापेमारी के बाद साणंद पुलिस स्टेशन से चुपके से भागने की कोशिश की. पुलिस स्टेशन से भागने की कोशिश कर रही युवती का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है...

Jagdeep Dhankhar Resigns: भारतीय संविधान का अनुच्छेद 67(ए) क्या कहता है? जानिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से जुड़ी अहम जानकारी

IANS

भारत के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब उनके कार्यकाल के अभी दो साल बाकी हैं. अगस्त 2022 में पदभार ग्रहण करने वाले धनखड़ ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना त्यागपत्र भेज दिया, जिसमें उन्होंने अनुच्छेद 67(ए) का जिक्र किया है.

VIDEO: मंडी में सुबह-सुबह सड़क पर गिरा पहाड़! चंडीगढ़-मनाली हाईवे हुआ बंद, भूस्खलन ने रोका रास्ता

Shubham Rai

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे मंडी के पास दवाड़ा और झलोगी में भारी भूस्खलन के कारण बंद है. सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप्प हो गया है, जिससे गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं. प्रशासन द्वारा रास्ता साफ करने का काम जारी है और 11 बजे तक हाईवे खुलने की उम्मीद है.

देश की खबरें | धनखड़ के इस्तीफे के पीछे गहरे कारण, सोमवार को कुछ गंभीर घटित हुआ: कांग्रेस

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया कि जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के पीछे उनके द्वारा बताए गए स्वास्थ्य कारणों के अलावा कोई और अधिक गहरे कारण हैं।

Jagdeep Dhankhar Resigns: किसान के बेटे से देश के उपराष्ट्रपति तक; जानिए जगदीप धनखड़ का प्रेरणादायक सफर

IANS

अनुभवी वकील और राजनीतिक हस्ती जगदीप धनखड़ ने 2022 से 21 जुलाई 2025 को अपने इस्तीफे तक भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य किया. उन्होंने सोमवार को स्वास्थ्य आधार पर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया. उनका कार्यकाल छोटा था. उन्हें संसदीय प्रक्रियाओं पर दृढ़ पकड़ और तीक्ष्ण कानूनी कुशाग्रता के लिए जाना जाता था.

Viral Video: चीन में जनसंख्या विस्फोट! रेलवे स्टेशन पर दिखा भारी भीड़ का सैलाब, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस

Shivaji Mishra

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, दावा किया जा रहा है कि यह चीन के एक रेलवे स्टेशन का वीडियो है. वायरल वीडियो में रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ को दिखाया गया है.

UP Shocker: ग्रेटर नोएडा में दिव्यांग किशोर के साथ कुकर्म और हत्या मामले में दो लोगों को आजीवन कारावास

Bhasha

उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर की एक अदालत ने दिव्यांग किशोर के साथ कुकर्म कर उसकी हत्या करने के मामले में दो लोगों को दोषी करार देते हुए सोमवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. अदालत ने उन पर एक लाख पंद्रह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

देश की खबरें | ग्रेटर नोएडा: फर्जी प्रमाणपत्र बनाने के आरोप में एक लिपिक गिरफ्तार

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सिपाही भर्ती के अभ्यर्थी के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का फर्जी प्रमाणपत्र बनाने के आरोप में एक लिपिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Jagdeep Dhankhar Resigns: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर बोले विराग गुप्ता, नए उपराष्ट्रपति का जल्द होगा चुनाव

IANS

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता और संविधान विशेषज्ञ विराग गुप्ता ने बड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जगदीप धनखड़ ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है और इसे स्वीकार कर लिया गया है. अब राज्यसभा के उपसभापति उनकी जिम्मेदारियों को संभालेंगे.

Typhoon Wipha In China: दक्षिण चीन में टाइफून विफा के बीच तेज़ हवाओं में उड़ते और गिरते दिखे लोग, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

Snehlata Chaurasia

रविवार को दक्षिणी प्रांत में आए तूफ़ान विफा ने चीन के कई इलाकों में तबाही मचा दी है और लगभग 6,70,000 निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है. इंटरनेट पर कई तस्वीरें सामने आ रही हैं जो ज़मीनी स्तर पर विनाशकारी हालात दिखाती हैं. एक वायरल वीडियो में लोगों को तूफ़ान विफा की तेज़ हवाओं से जूझते हुए दिखाया गया है...

विदेश की खबरें | आईएमएफ की उप प्रबंध निदेशक गीता गोपीनाथ हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पुन: देंगी सेवाएं

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में प्रथम उप प्रबंध निदेशक भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ ने कहा कि वह हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र की प्रोफेसर के रूप में पुन: सेवाएं देंगी।

IND-W vs ENG-W 3rd ODI 2025 Live Streaming: भारतीय महिला बनाम इंग्लैंड महिला निर्णायक तीसरा वनडे आज, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

Naveen Singh kushwaha

इंग्लैंड महिला बनाम भारतीय महिला मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV और FanCode ऐप या वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. इसका लाइव स्ट्रीमिंग अपने स्मार्ट टीवी, मोबाइल, टैब समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक देखने के लिए आपके पास संबंधित प्लेटफॉर्म का वैलिड सब्सक्रिप्शन होना आवश्यक है.

Sawan Pradosh 2025 Wishes: सावन प्रदोष की इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए दें अपनों को शुभकामनाएं

Anita Ram

सावन महीने की त्रयोदशी तिथि को भी भक्त व्रत रखकर प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं. ऐसा करने से भगवान शिव और माता पार्वती के साथ-साथ उनके पूरे परिवार की भक्तों को विशेष कृपा प्राप्त होती है. ऐसे में आप इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स को अपनों के साथ शेयर करके उन्हें सावन प्रदोष की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

देश की खबरें | अनिल परब के खिलाफ लाएंगे विशेषाधिकार हनन नोटिस : डांस बार विवाद पर मंत्री कदम

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता योगेश कदम ने सोमवार को कहा कि वह शिवसेना (उबाठा) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अनिल परब के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाएंगे क्योंकि उन्होंने (परब)ने उन पर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं और उनका नाम एक ‘‘डांस बार’’ से जोड़ा है, जो राज्य में प्रतिबंधित हैं।

देश की खबरें | छावा कार्यकर्ताओं की पिटाई: राकांपा के 11 कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज, पार्टी पदाधिकारी बर्खास्त

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा सदस्य सुनील तटकरे की एक दिन पहले संवाददाता सम्मेलन के बाद छावा संगठन के कार्यकर्ताओं की पिटाई के सिलसिले में सोमवार को लातूर में अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के 11 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Categories