देश की खबरें | ग्रेटर नोएडा: फर्जी प्रमाणपत्र बनाने के आरोप में एक लिपिक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सिपाही भर्ती के अभ्यर्थी के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का फर्जी प्रमाणपत्र बनाने के आरोप में एक लिपिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश), 22 जुलाई ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सिपाही भर्ती के अभ्यर्थी के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का फर्जी प्रमाणपत्र बनाने के आरोप में एक लिपिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि ईकोटेक-तीन थाने की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लिपिक की पहचान सागर तोमर के रूप में हुई है जो बुलंदशहर जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात है।

उन्होंने बताया कि यह गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती के लिए अभ्यर्थियों द्वारा फर्जी प्रमाणपत्र जमा कराने के मामले में की जा रही कार्रवाई का हिस्सा है। इस मामले में पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि सिपाही भर्ती के लिए फरवरी में ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन में शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच की गई थी और इस दौरान कई ऐसे मामले पकड़े गए जिसमें अभ्यर्थियों ने अपने दादा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने का फर्जी प्रमाणपत्र जमा कराया था।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पुलिस जांच में बुलंदशहर जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक सागर तोमर की संलिप्त पाई गई। इस मामले में पकड़े गए एक आरोपी विमल ने खुलासा किया कि उसने सागर तोमर को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने के एवज में तीस हजार की रिश्वत दी थी।’’

उन्होंने बताया कि तोमर को सोमवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड